Category Archives: गोपालपुर

गोपालपुर में सरकारी जमीन से कच्चा व पक्का निर्माण को ध्वस्त कर कराया अतिक्रमण मुक्त ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर के अंचलाधिकारी राजकिशोर शर्मा ने मंगलवार को भारी पुलिस बल व जेसीबी के साथ डीएम सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर सरकारी जमीन से कच्चा व पक्का निर्माण को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।हालांकि कुछ स्थानों पर प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध भी किया गया।सीओ ने बताया कि लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवगछिया के यहां वर्ष 2019 से अतिक्रमण वाद चल रहा था। कई बार नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाये जाने के कारण पुलिस बल के साथ सरकारी जमीन पर बने मकानों व दुकानों को हटाया गया। उन्होंने बताया कि सैदपुर पंचायत के गोढियारी गांव में राजीव गांधी मनरेगा भवन के आगे बने दरवाजे व लत्तीपाकर में बने […]

शराब के नशे में धुत्त दो व्यक्ति को गोपालपुर पुलिस ने दबोचा ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमहा पंचायत के शराब के नशे में दो व्यक्ति को गोपालपुर पुलिस ने हिरासत में लिया जिसमें बचाही के भोला मंडल एवं डिमाहा रही टोला के सुधीर मंडल हैं। गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि भोला मंडल के विरूद्ध अवैध हथियार मामले में कदवा ओपी क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज हैं। इस मामले में आरोपित फरार चल रहे थे। गोपालपुर पुलिस ने बिहार शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्त को जेल भेज दिया है। आर्म्स एक्ट के मामले में कदवा सहायक थाना को सूचना दे दिया गया है जिससे कि उसे रिमांड पर लिया जाएगा। DESK 04

गोपालपुर पुलिस ने छापेमारी कर अलग -अलग स्थानों से भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब किया बरामद ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर पुलिस ने छापेमारी कर अलग -अलग स्थानों पर भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार सुकटिया बाजार पंचायत के आजमाबाद में वार्ड सदस्य राइट अली के घर से 44 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया, डुमरिया गांव से छट्ठू मंडल एवं मिथुन कुमार के घर से दस लीटर देशी शराब व 600 लीटर अर्द्धनिर्मित देशी शराब व शराब बनाने का उपकरण बरामद किया गया। मौके पर से दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि वार्ड सदस्य की था गिरफ्तारी हेतु छापेमारी किया जा रहा है। DESK 04

नवनिर्वाचित मुखिया के घर पर 4 बार हुई छापेमारी , मगर हाथ रही ख़ाली ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर थाना के सुकटिया बाजार पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया अश्विनी कुमार के घर पर चुनाव परिणाम के बाद से ही अवैध शराब के कारोबार की सूचना पर चार बार पुलिस व उत्पाद विभाग के अधिकारियों द्वारा छापेमारी किया गया। परन्तु छापेमारी के दौरान किसी भी तरह कोई भी आपत्ति जनक सामान नहीं मिला। मिली जानकारी के अनुसार पहली बार गोपालपुर थाना पुलिस, दूसरी बार एसडीपीओ, तीसरी बार भागलपुर के उत्पाद विभाग के अधिकारियों व गुरुवार को नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्त्व में छापेमारी किया गया। परन्तु किसी तरह का शराब बरामद नहीं हुआ। मुखिया अश्विनी कुमार ने बताया कि साजिश के तहत विरोधियों द्वारा प्रशासन को गलत सूचना देकर छापेमारी करवा कर मेरी प्रतिष्ठा धूमिल करवा रहे हैं। […]

रतजगा कर डुमरिया के दर्जनों ग्रामीणों ने गांव के डीलर द्वारा कालाबाजारी करते एक ट्रक सरकारी आनाज को पकडा ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछीया डीएसपी के निर्देश पर गोपालपुर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आनाज लदे ट्रक एवं चालक को दबोचा। लगातार कई दिनों से  रतजगा कर बुधलवार की देर रात्रि  डुमरिया के दर्जनों ग्रामीणों ने डुमरिया के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार कृत नारायण मंडल और आशा कुमारी के द्वारा कालाबाजारी करते हुए स्थानीय साहूकारों के यहां सरकारी गेहूं लदी पिकअप को पकड़ कर किया गोपालपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है ।   घटना बुधवार की देर रात 2:00 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही  नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के निर्देश पर गोपालपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के गोपालपुर मियां टोली स्थित  घटना स्थल पर पहुंचकर चालक सहित  गाड़ी को किया जप्त कर थाना लाया गया है […]

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन के लिए गोपालपुर जिला परिषद कुमारी गुड़िया ने दिया उपहार में हाई जंप मैट ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड के पचगछिया स्कूल के मैदान में स्थानीय युवकों द्वारा प्रत्येक दिन अहले सुबह विभिन्न प्रकार के खेलकूद का अभ्यास व व्यायाम किया जाता है । खिलाड़ियों के निवेदन पर खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु गोपालपुर जिला परिषद कुमारी गुड़िया ने खिलाड़ियों के लिए हाई जंप मैट म उपहार स्वरूप दिया है । वहीं मौके पर मैट का उद्घाटन करने पहुंचे जिला परिषद प्रतिनिधि अभिषेक कुमार रिक्कू, इंद्रजीत कुमार भिक्कू, नें कहा कि. ग्रामीण क्षेत्र के भी युवा मैदान में काफी मेहनत करते हैं चाहे वह सरकारी नौकरी के लिए हो या फिर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु । खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन होना और उनकी सहायता होना यह बेहद ज्यादा जरूरी है । उनोहनें मौके पर कहा कि खिलाड़ियों […]

कायाकल्प योजना के तहत दो सदस्यों की टीम ने सीएचसी गोपालपुर का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

कायाकल्प योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग के दो सदस्यों की टीम ने सीएचसी गोपालपुर का निरीक्षण किया। सीएचसी गोपालपुर के प्रसव कक्ष, शल्य कक्ष सहित विभिन्न वार्डों का गहन निरीक्षण कर कई आवश्यक जानकारी लिया गया। राज्य स्तरीय टीम के सदस्यों ने प्रसूताओं से मिलकर स्वास्थ्य विभाग से मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। सीएचसी में पिछले कई दिनों से कायाकल्प की जांच को लेकर तैयारी किया जा रहा था। दिन रात कार्य किया जा रहा था। हालांकि परिसर के बाहरी भाग की साफ सफाई संतोषजनक नहीं थी।टीम में बाका के जिला गुणवत्ता सलाहकार मु. जावेद, भागलपुर जिला गुणवत्ता सलाहकार डा. प्रशान्त कुमार शामिल थे। मौके पर चिकित्सक डा. मनीष कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक आतिश कुमार राय, लेखापाल मो जर्रार, […]