Category Archives: गोपालपुर

गोपालपुर : संगठन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट भागलपुर द्वारा आयोजित संगठन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को रंगरा चौक,गोपालपुर और नवगछिया प्रखंड के नेतृत्वकारी सगठन पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक मध्य विद्यालय मकंदपुर में आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता अंचल सचिव गोपालपुर राजकिशोर साह एवं संचालन अंचल अध्यक्ष रंगरा चौक नवीन कुमार द्वारा किया गया।विदित हो ऐसी कई समस्याओं का तत्काल निदान बिहपुर और नारायणपुर प्रखंडों का किया जा चुका है।बैठक में. मुख्य तौर पर हड़ताल अवधि का वेतन,नवप्रशिक्षित शिक्षकों का बकाया भुगतान, एसीपी एवं एमएसीपी के लाभ निर्धारण,मध्याह्न भोजन जैसे गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त किया जाय।,बैठक में प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार बंधु,प्रमंडलीय सचिव ब्रजराज चौधरी,जिला अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता,जिला सचिव श्यामनंदन सिंह,जिला संयुक्त […]

गोपालपुर के सैदपुर गांव में किसानों से मांगी रंगदारी, थाने में नहीं सुनी फरियाद ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में जहा पूनम देवी से खेत सिचाई के समय कुछ रंगदारो द्वारा 10 हजार की रंगदारी मांगी गयी नही देने पर खेत मे सिचाई नही होने देगे ये भी धमकी दी गयी वही जब पीड़िता ने गोपालपुर थाने मे आवेदन देना चाही तो बहा आवेदन स्वीकार नही किया जा रहा है जानकारों के अनुसार रंगदार और पुलिस आपस मे मिल कर इस तरह का काम करते है. पूनम देवी ने बताया की थाने के एक पदाधिकारी जिनका नाम मुखिया जी है उनको आवेदन दिए लेकिन कोई करवाई नही हुई है थक हार कर मै नवगछिया पुलिस अधीक्षक भागलपुर जिलाधिकारी और डीआईजी साहब को दिया हू मगर सवाल यह उठता है की थानेदार […]

गोपालपुर प्रखंड के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिलाई गई गोपनीयता की शपथ ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय में सीओ राजकिशोर शर्मा ने अभिया पचगछिया पंचायत के मुखिया राघवेन्द्र कुमार, सरपंच राजाराम मिस्त्री तथा डुमरिया चपरघट पंचायत के मुखिया मंकेश्वर सिंह, सरपंच सुबोध यादव सहित दोनों पंचायतों के वार्ड सदस्यों तथा पंचों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रतिनिधियों ने शराब नहीं पीने एवं पिलाने की भी शपथ लिया गया।बीडीओ वीणा चौधरी ने तिनटंगा करारी पंचायत के मुखिया नगीना पासवान, सरपंच घनश्याम पासवान तथा सुकटिया बाजार पंचायत के मुखिया अश्विनी कुमार, सरपंच देवन हरिजन तथा दोनों पंचायतों के वार्ड सदस्यों व पंचों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शराब नहीं पीने की शपथ दिलाई गई। DESK 04

जब्त जमीन पर लगे आम के पेड़ को काटा, सीओ नें दर्ज कराई प्राथमिकी ||GS NEWS

DESK 040

जब्त जमीन पर आम का पेड़ काटने पर सीओ गोपालपुर राजकिशोर शर्मा के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। गोपालपुर थाना क्षेत्र के चपरघट गांव में दो पक्षों में हुए मालिकाना हक़ के विवाद के कारण अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा आम का बगीचा जप्त किया गया था। बगीचे से आम का पेड काटने पर नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी अशोक सिंह व चपरघट निवासी कुंदन कुमार पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि उक्त बगीचे का रिसीवर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी को नियुक्त किया गया था। बिना उनके आदेश से अवैध ढंग से आम का पेड काट कर ट्रैक्टर के द्वारा ले जाने की सूचना प्रथम पक्ष के द्वारा दिये जाने पर ततकाल कार्रवाई […]

गोपालपुर प्रखंड के चार पंचायतों के उप मुखिया एवं उपसरपंच का हुआ चुनाव ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को सैदपुर , गोपालपुर ,गोसाई गांव ,बड़ी मकनपुर पंचायत के नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। सैदपुर पंचायत के उप मुखिया रवि रंजन कुमार , उप सरपंच राजेश कुमार, बड़ी मकनपुर पंचायत के उप मुखिया मोहम्मद आजाद ,उपसरपंच विभा देवी ,गोपालपुर डिमाहा उप मुखिया माधव शर्मा ,उपसरपंच छंगुरी पासवान, गोसाईगांव पंचायत के उप मुखिया रंजीत कुमार , उपसरपंच गौतम कुमार को विजयी घोषित किया गया है। उप मुखिया एवं उपसरपंच पद के चुनाव के बाद सभी नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों को गोपालपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी वीणा कुमारी चौधरी ,गोपालपुर के सीओ राजकिशोर शर्मा के द्वारा जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया।  इस दौरान प्रशासनिक स्तर पर प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में गोपालपुर थाना अध्यक्ष […]

प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख 27 से 30 दिसंबर तक एवं 24 से 28 दिसंबर तक प्रखंड कार्यालय में होगा चुनाव ||GS NEWS

DESK 040

अनुमंडल व प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख, उप मुखिया, उप सरपंच के चुनाव के समय धारा 144 लागू रहेगा। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी राजनीतिक दल के द्वारा सभा, जुलूस एवं धरना प्रदर्शन तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग नहीं करेगा। आदर्श आचार संहिता का उल्घंन करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी। प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख का चुनाव 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक अनुमंडल कार्यलय के सभागार में होगा। 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक चुनाव प्रखंड कार्यलय में होगा। DESK 04

राजस्व कर्मचारी के निधन के बाद से गोपालपुर अंचल का कार्य हैं ठप्प ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड सह अंचल के राजस्व कर्मचारी मोहम्मद मोहीउद्दीन के निधन हो जाने से गोपालपुर अंचल का कार्य ठप्प हो गया है। अंचलाधिकारी राजकिशोर शर्मा ने बताया कि यहां दो राजस्व कर्मचारी कार्यरत थे। राजस्व कर्मचारी विनोद सिंह को जिला पदाधिकारी द्वारा निलंबित किये जाने से अनुबंध पर कार्यरत सेवा निवृत्त कर्मचारी मु. मोहीउद्दीन से सीआई व राजस्व का कार्य करवाया जा रहा थ।किंतु 18 दिसम्बर को अचानक मो मोहीउद्दीन की मौत होने से अंचल का कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। उन्होंने बताया कि वरीय पदाधिकारियों को जानकारी देकर ततकाल राजस्व कर्मचारी उपलब्ध करवाने की मांग की है।इसके पूर्व नवगछिया अंचल के राजस्व कर्मचारी अंबिका पासवान की मौत16 दिसम्बर को हो जाने से नवगछिया अंचल कार्यालय में […]

पंचायत चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को दिया आवेदन ||GS NEWS

DESK 040

ग्राम पंचायत चुनाव 2021 के 11 वें चरण में हुए मतदान को लेकर ग्राम पंचायत सुकटिया बाजार के कई उम्मीदवारों ने 12 दिसंबर को हुए मतदान में बोगस वोटिंग को लेकर जिला पदाधिकारी भागलपुर को आवेदन देते हुए पुनः मतदान करवाने की मांग की है। सुकटिया बाजार पंचायत के तिरासी गांव निवासी सुनील मंडल की पत्नी सुनीता देवी ग्राम पंचायत सुकटिया बाजार से पंचायत समिति पद की उम्मीदवार थी। जो मतगणना में मात्र 12 वोट से निकटतम प्रतिद्वंदी चांदनी कुमारी पति मनजीत कुमार चुनाव जीत चुकी है। सुनीता देवी ने मतदान के दिन अवैध तरीके से किए गए मतदान के विरोध में जिला पदाधिकारी भागलपुर को आवेदन देते हुए कहा है कि 12 दिसंबर को हुए चुनाव में. मृत व्यक्तियों […]