November 19, 2021
गोपालपुर एवं इस्माइलपुर जिला परिषद पद के लिए प्रत्याशियों ने कटाया एनआर ||GS NEWS
DESK 04गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल की पत्नी सविता देवी ने इस्माइलपुर प्रखंड के जिला परिषद के चुनाव के लिए एनआर कटवाया। डिमाहा दियारा निवासी सचिदानंद यादव के पुत्र संतोष कुमार सुमन, डोमन मंडल का पुत्र कमलेश्वरी मंडल, रंगरा चौक प्रखंड से मुरली निवासी स्वर्गीय सहदेव साह के पुत्र सुबोध साह ने एनआर कटवाया। गोपालपुर प्रखंड से जिलापरिषद चुनाव के लिए गोपालपुर से गाढ़ियारी निवासी विकास कुमार भारती की पत्नी निशा भारती, बड़ी मकंदपुर निवासी सुबोध यादव की पत्नी प्रेमलता देवी, हरनाथचक निवासी लड्डु सिंह की पत्नी रूपम प्रिया राज देवी, गोढ़ियारी निवासी मधुरंजन भारती की पत्नी काजल कुमारी, चपरघट निवासी इंद्रजीत की पत्नी तनुजा कुमारी, तिनटंगा करारी निवासी मुकेश कुमार की पत्नी ब्युटी कुमारी, गोसाय […]