Category Archives: गोपालपुर

गोपालपुर के तीनटंगा में जिलापरिषद प्रत्याशी रूपम प्रिया राज नें किया जनसंपर्क , कहा : एक बार भरोसा करें ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव 12 दिसंबर को होना है वहीं इसके लिए नामांकन आज 18 नवंबर से प्रारंभ होगा । नामांकन के कई माह पूर्व से ही गोपालपुर जिला परिषद पद के प्रत्याशी रूपम प्रिया राज लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रही है । वहीं बुधवार को रूपम प्रिया राज नें गोपालपुर प्रखंड के तीनटंगा में जनसंपर्क किया । मौके पर उपस्थित लोगों को रूपम प्रिया राज ने संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता एक बार हमें मौका दें एक बार सोच समझ कर अपना मतदान करें । आपका एक एक वोट अगला 5 साल का भविष्य तैयार करता है आप गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र की जनता को पूर्व से जनप्रतिनिधियों ने ठगा है इसलिए अब ठगी के शिकार ना […]

गोपालपुर के मालपुर पहुँची जिलापरिषद प्रत्याशी रूपम प्रिया राज, कहा – आपदा प्रबंधन से मिलेगा मुआवजा ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड के मालपुर में मंगलवार को स्थानीय जमीनदारी बांध पर गंगा घाट पर फिसलन से गहरे पानी में चले जाने से एक किशोर की जान चली गई । वहीं घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर जिला परिषद प्रत्याशी रूपम प्रिया राज मृतक किशोर के घर पर पहुंची जहां उन्होंने परिजनों को सांत्वना देकर उनका ढाढ़स बढ़ाया । मौके पर रूपम प्रिया राज ने कहा कि परिवार को सरकारी आपदा के तहत निश्चित रूप से मुआवजा मिलेगा और इसके लिए वे भी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात करेंगे । वही मौके पर प्रत्याशी रूपम प्रिया राज के साथ उनके भाई विभाष कुमार भारती, पुत्र भानु कुमार के अलावा कई अन्य भी उपस्थित थे । DESK 04

नवगछिया एसडीओ नें गोपालपुर प्रखंड पहुँचकर लिया पंचायत चुनाव तैयारी का जायज़ा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंन्द्र कुमार पाल ने मंगलवार की दोपहर को गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों की जायजा बीडीओ वीणा कुमारी चौधरी से लिया। एसडीओ ने अब तक प्रत्याशियों के द्वारा कटवाए गए एनआर की जानकारी लिया। ज्ञातव्य हो कि 18 नवंबर से गोपालपुर व इस्माइलपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव के लिए नांमकन होना हैं। नामंकन के लिए बनाए गए काउंटर के बारे में भी पूछा। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि हेल्प डेस्क पर ही नामंकन की गलतियों को सुधार दिया जाए। नामंकन होतो उसमें ना की बराबर गलती हो। हेल्प डेक्स में किसी को परेशानी नहीं हो। DESK 04

गोपालपुर के मालपुर में किशोर की डुबनें से गयी जान ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव में मंगलवार की सुबह पानी में डूबने से किशोर की मौत हो गई। मृतक किशोर की पहचान मालपुर गांव के जितेंद्र साह के शिवम कुमार(12) के रूप में हुई है। वहीं परिजनों ने बताया कि घर के सटे गंगा प्रसाद जमीनदारी बांध के उस पार गंगा का पानी बसा हुआ है। जिसमें अकेले शिवम कुमार स्नान करने पहली बार गया था।अत्यधिक पानी में पैर फिसल जाने के कारण डूबने लगा। आसपास के लोग को जैसे ही जानकारी मिली किशोर को पानी से बाहर निकाला।लेकिन तब तक जान जा चुकी थी। पिता जितेंद्र साह ने बताया कि मेरे दो बेटे में से सबसे छोटा लड़का है। कक्षा तीन में पढ़ता है। और पढ़ने में भी […]

गोपालपुर के पचगछिया में जिलापरिषद प्रत्याशी रूपम प्रिया राज नें किया जनसंपर्क ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव 12 दिसंबर को होना है वहीं इसके लिए नामांकन 18 नवंबर से प्रारंभ होगा । नामांकन के कई माह पूर्व से ही गोपालपुर जिला परिषद पद के प्रत्याशी रूपम प्रिया राज लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रही है । वहीं सोमवार को रूपम प्रिया राज नें गोपालपुर प्रखंड के पचगछिया औऱ कमलाकुण्ड में जनसंपर्क किया । मौके पर उपस्थित लोगों को रूपम प्रिया राज ने संबोधित करते हुए कहा कि सोच समझ कर अपना मतदान करें आपका मतदान अगला 5 साल का भविष्य तैयार करता है आप गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र की जनता को पूर्व से जनप्रतिनिधियों ने ठगा है इसलिए अब ठगी के शिकार ना हो सोच समझकर सही प्रत्याशी का चयन करें । मौके […]

गोपालपुर जिलापरिषद प्रत्याशी रूपम प्रिया राज नें गोसाई गांव एवं मकंदपुर में किया जनसंपर्क ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव 12 दिसंबर को होना है वहीं इसके लिए नामांकन 18 नवंबर से प्रारंभ होगा । नामांकन के कई माह पूर्व से ही गोपालपुर जिला परिषद पद के प्रत्याशी रूपम प्रिया राज लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रही है । वहीं रविवार को रूपम प्रिया राज नें गोपालपुर प्रखंड के गोसाई गांव एवं मकंदपुर में जनसंपर्क किया । मौके पर उपस्थित लोगों को रूपम प्रिया राज ने संबोधित करते हुए कहा कि इस बार परिवर्तन की लहर है सोच समझकर एवं बुद्धि विवेक के साथ मतदान के . लिए तैयार हो जाए मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि जिला परिषद पद के लिए उन लोगों को पूर्व में बहुत अधिक जानकारी नहीं थी कई लोगों […]

गोपालपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर छह माह तक किया दुष्कर्म ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर छह माह तक दुष्कर्म किया। इस संबंध में पीड़िता की मां ने नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई हैं। जिसमें गोपालपुर थाना के अभिया बाजार निवासी मु. सोनू को नामजद आरोपित बनाया हैं। पीड़िता के द्वारा दिए आवेदन के अनुसार आठ नवंबर को दिन के 12 बजे मैं घर पहुंची तो मेरे घर में ही मेरी पुत्री के साथ सोनु दुष्कर्म कर रहा था। मुझे देखकर वह भाग गया। मैने अपनी पुत्री से पूछी तो उसने बताया कि सोनू विगत छह महिना से शादी का झांसा देकर बाल्तकार कर रहा हैं। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को दिया। गांव के पंचाें ने सोनू के माता पिता […]

गोपालपुर : अवैध विदेशी हथियार, जिंदा गोली, एक नाव सहित शराब को गोपालपुर पुलिस नें किया बरामद ||GS NEWS

DESK 040

गुप्त सूचना के आधार पर गोपालपुर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में अलग-अलग जगहों से कई देसी शराब के साथ शराब बनाने वाला उपकरण एवं अवैध देसी हथियार जिंदा कारतूस नाव आदि को बरामद किया। जानकारी के अनुसार गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में अलग-अलग जगहों पर गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात कई जगह पर छापेमारी किया गया जिसमें बुद्धू चक बिनदटोली गांव के समीप स्पर संख्या आठ पर लावारिस अवस्था में एक हीरो मोटरसाइकिल देसी कट्टा 50 लीटर देसी शराब गंगा नदी में एक नाव उस पर एक केन में। देसी शराब बरामद किया इस छापेमारी में बरामद शराब एवं हथियार वह बोली को लेकर के नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि पर […]