Category Archives: गोपालपुर

बिहार: राजकीयकृत स्कूलों में अब वेतनमान पर नहीं बहाल होंगे शिक्षकेतर GS NEWS

Barun Kumar Babul0

शिक्षा विभाग ने राज्य के राजकीयकृत व प्रोजेक्ट कन्या माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लिपिक एवं आदेशपाल पद (संवर्ग) को तत्काल प्रभाव से मरणशील घोषित कर दिया है। इन पदों पर कार्यरत कर्मी जैसे-जैसे सेवानिवृत्त होंगे उनका पद डाइंग हो जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने लिपिक की जगह विद्यालय सहायक और आदेशपाल की जगह विद्यालय परिचारी के पद के सृजन और उसकी जगह पंचायती राज संस्थान तथा नगर निकाय संस्थानों के माध्यम से नियोजन की स्वीकृति दे दी है। राज्य मंत्रिमंडल से पहले ही विभाग के इस प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी थी, शुक्रवार को संकल्प भी जारी कर दिया गया।  विद्यालय सहायक का पद सीधी भर्ती से भरा जाएगा और आवेदक को जिस नियोजन इकाई के […]

भागलपुर: नौंवी की पढ़ाई 73 स्कूलों में होगी शुरू, सीएम करेंगे 24 को शुभारंभ GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपु: जिले के 73 स्कूलों में नौवीं कक्षा की पढ़ाई शुरू होगी। 24 अगस्त इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीसी के जरिए सुल्तानगंज के गनगनियां स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में करेंगे। डीईओ संजय कुमार ने बताया कि शेष स्कूलों में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव, समेत संबंधित स्कूल के हेडमास्टर, शिक्षक व बीआरसी व सीआरसी के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने डीईओ से व्यवस्था की जानकारी ली। डीईओ ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम में किसी को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। Barun Kumar Babul

नारायणपुर: मौत का सौदागर बना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 मौत का सौदागर बन गया है. जर्जर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 के कारण नारायणपुर पसराहा के बीच रोज सड़क दुर्घटना हो रहा है लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है. नारायणपुर से पसराहा के बीच धसान क्षेत्र भी घोषित किया गया है लेकिन नारायणपुर से पसराहा के बीच सड़क की स्थिति देखते ही बनती है. सड़क में जगह-जगह गड्ढा है तो कहीं सड़क टूट गया है. सड़क की मरम्मत के नाम पर एनएचएआई द्वारा सिर्फ खानापूर्ति की जाती है. नतीजा यह है कि सड़क में बना गड्ढा कभी भर नहीं पाता है. बरसात के दिनों में गड्ढा जानलेवा साबित हो जाता है. दिन हो या रात सभी […]

Noimg

खरीक: नियोजित शिक्षकों ने सेवा शर्त प्रति को जला कर किया विरोध प्रदर्शन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक :बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल प्रखंड इकाई खरीक के तत्वावधान में सभी शिक्षकों ने प्रखंड मुख्यालय में एकजुट होकर सरकार के द्वारा जारी नियोजित शिक्षकों के सेवा शर्त की प्रति को जलाकर रोष व्यक्त कर विरोध प्रदर्शित किया. सेवा शर्त की प्रति जलाते हुए प्रखंड के शिक्षकों ने कहा कि यह सेवा शर्त शिक्षकों के साथ सिर्फ छलावा है.इस नई सेवा शर्त में शिक्षकों के लिए कुछ खास नहीं है.यह सेवा शर्त शिक्षकों के लिए ढाक के तीन पात के सदृश्य है.यह सेवा शर्त चुनावी लॉलीपॉप है. प्रखंड के सभी शिक्षकों ने एक स्वर में निर्णय लिया कि हम इस बार इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे इस अवसर पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक […]

नवगछिया: रजिस्ट्रेशन के नाम पर अवैध वसूली को लेकर छात्रों ने हंगामा किया GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया प्रखंड के रामधारी सिंह उच्च विद्यालय तेतरी पकरा में दशम वर्ग के छात्रों से फार्म एवं रजिस्ट्रेशन के नाम पर अवैध राशि वसूली को लेकर छात्रों ने हंगामा किया. रामधारी सिंह उच्च विद्यालय तेतरी पकरा के उत्क्रमित हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक के फॉर्म एवं रजिस्ट्रेशन देने के नाम पर विद्यालय प्रशासन द्वारा अवैध रुपये की वसूली करने का आरोप लगाते हुए स्कूल में जमकर नारेबाजी एवं हंगामा किया. हंगामा कर रहे छात्र मृत्युंजय कुमार और तूफान भारती आदि ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक छात्रों से मैट्रिक का फॉर्म भरने के लिए 1150 रुपये एवं रजिस्ट्रेशन के नाम पर 100 से डेढ़ सौ रुपये जबरन ले रहे हैं. विभागीय जानकारी के अनुसार मैट्रिक के फॉर्म का शुल्क 830 […]