5
(2)

नवगछिया अनुमंडल ई गोपालपुर प्रखंड के सुकटिया बाजार पंचायत के वार्ड संख्या-13 निवासी स्वच्छताकर्मी लागन डोम के निधन के बाद प्रखंड प्रशासन ने मानवीय पहल करते हुए उनके परिजनों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कुंदन कुमार ने मृतक के परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

बीडीओ ने पंचायत सचिव को मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र अविलंब निर्गत करने का निर्देश दिया, ताकि आश्रितों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। साथ ही मृतक की पत्नी को लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जोड़ने तथा परिवार को पात्रता के अनुसार अन्य सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने को कहा।

प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान बीडीओ कुंदन कुमार ने मृतक के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत ₹3,000 की सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रशासन संकट की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है और सभी आवश्यक सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिवार से जुड़े सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: