Category Archives: गोपालपुर

Noimg

हथकड़ी निकाल कर भागने के मामले में एसपी ने दिया जांच का निर्देश || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में विजयादशमी के दिन मोबाइल को लेकर के हुए विवाद में 25 वर्षीय युवक अभिषेक यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी अंकित ठाकुर देर रात मायागंज अस्पताल के कैदी वार्ड से हथकड़ी छुडाकर भागने के मामले में अस्पताल में नियुक्त चौकीदार एवं होमगार्ड के ऊपर कार्रवाई से पहले नवगछिया एसपी ने एसडीपीओ को जांच कर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है. मिली जानकारी के अनुसार अंकित ठाकुर की पिटाई भीड़ के द्वारा सामूहिक रूप से कर दिया था. जिसके बाद गंभीर अवस्था में इस्माईलपुर पुलिस के द्वारा मायागंज अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था.इलाज के दौरान शनिवार की देर रात को हाथ से हथकड़ी निकाल कर पुलिस अभिरक्षा […]

Noimg

“पल पल दिल के पास” काव्य संकलन का हुआ विमोचन || GS NEWS

DESK 040

गोसाई गाँव, नवगछिया में माधुरी झा द्वारा संपादित पुस्तक “पल पल दिल के पास” का महिलाओं ने विमोचन किया। माधुरी झा एवं विभूति भूषण झा स्वयं के खर्च पर स्थापित रचनाकारों के साथ नये रचनाकारों की रचनाओं को समाहित कर पुस्तक निकालते हैं। अभी तक अवली, इन्नर, बारहबाना और प्रभाती नाम से चार पुस्तक ला चुके हैं। “पल पल दिल के पास” पुस्तक में सम्पूर्ण भारत के 51 रचनाकारों की रचनाएँ हैं। दो और पुस्तक “चदरिया झीनी रे झीनी” और भौजिया” आने को है। कार्यक्रम में मधुमति ठाकुर, बेली झा, संगीता ठाकुर, प्रिया झा, सरोज देवी, अतुल कुमार, कुमार गौरव, विभूति भूषण झा, तरुण कुमार, वरुण बाबुल और अनेक लोग मौजूद थे। DESK 04

Noimg

इस्माईलपुर में मोबाइल छीनने को लेकर के हुए विवाद में युवक को मारी गोली, आरोपितों को भीड़ ने मारपीट कर किया अधमरा || GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर – पुलिस जिला नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा विसर्जन के दिन बुधवार को देर रात अपराधियों द्वारा मोबाइल चोरी के मामले में बाबू टोला कमलाकुंड निवासी नरेश यादव के 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद ही मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपितों को पकड कर सामूहिक रूप से बंधक बनाकर पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना की सूचना पर इस्माइलपुर पुलिस सहित विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को भीड़ से छुडा कर इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा. प्राथमिक उपचार के बाद घायल आरोपित युवक को मायागंज अस्पताल बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया. इस्माईलपुर थानाध्यक्ष मणि पासवान ने बताया […]

माता के जयकारों से नम आँखों से श्रद्धालुओं ने दी देवी दुर्गा की विदाई || GS NEWS

DESK 040

बुधवार को माता के जयकारों से श्रद्धालुओं ने शक्ति की देवी माँ दुर्गी की प्रतिमा की विदाई की. इसके पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा शंख की ध्वनि के साथ अपने -अपने घरों से कलश का विसर्जन किया. देर शाम को सैदपुर, पचगछिया, अजमाबाद व डुमरिया के दुर्गामंदिर में स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन गाजे -बाजे के साथ किया. सैदपुर दुर्गास्थान में स्थापित माँ दुर्गापूजा की प्रतिमा के विसर्जन में बडी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी देखी गई. दंडाधिकारी अनिल कुमार चौधरी, अंचलाधिकारी राजकिशोर शर्मा व दारोगा दिनेश कुमार दल बल के साथ विसर्जन के समय मौजूद दिखे. इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा माता का जयघोष किया जा रहा था. शांतिपूर्वक मूर्त्ति विसर्जन होने से प्रशासनिक पदाधिकारियों ने राहत की सांस […]

बभनगामा में महिला को मारपीट कर किया घायल ,केस दर्ज || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बभनगामा निवासी महिला शोभा देवी ने मारपीट कर घायल कर देने का मामला दर्ज कराया है.जिसमें उसने निर्मला देवी ,कुंदन कुमार सिंह ,विजय कुमार सिंह ,अरुण कुमार सिंह ,पंकज कुमार सिंह ,छोटू सिंह और सरिता देवी को नामजद आरोपी बनाया है. अपने आरोप में बताया है की 24सितंबर को आंगनबाड़ी जो मेरे घर के परिसर में है. उसमें झाडू लगा रही थी। उसी बीच निर्मला देवी ने कहा सुबह -सुबह तुम्हारा चेहरा देखने से मेरा दिन का दिनचर्या खराब हो जाता है.इसी बीच हल्ला होने पर उपरोक्त नामजद जुट गया और मेरे साथ मारपीट करने लगा.जिस कारण मेरा कंधे का हड्डी का फ्रेक्चर हो गया.इसके बाद इलाज को मायागंज मेरे परिजनों ने लाया. बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने […]