Category Archives: नवगछिया

बिहपुर विधानसभा से कुमार शैलेंद्र की ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों की राजनीतिक तैयारी ने दिलाया रिकॉर्ड जनसमर्थन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : बिहपुर विधानसभा सीट इस बार बिहार चुनाव 2025 की सबसे चर्चित सीटों में शामिल रही। यहां का मुकाबला केवल एक सामान्य चुनावी लड़ाई नहीं, बल्कि दो दशकों में गढ़े गए जनसंपर्क, राजनीतिक अनुभव और लगातार किए गए क्षेत्रीय कार्यों की परीक्षा थी। इसी परीक्षा में भाजपा प्रत्याशी कुमार शैलेंद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की और विधानसभा में अपनी मजबूत वापसी दर्ज कराई। बिहपुर विधानसभा को राज्य में राजनीतिक रूप से जटिल माना जाता है। जातीय समीकरण, ग्रामीण–शहरी संतुलन, स्थानीय मुद्दे और दलगत राजनीति यहां हर चुनाव को चुनौतीपूर्ण बनाते हैं। ऐसे क्षेत्र में जनता का भरोसा जीतना किसी भी नेता के लिए आसान नहीं होता। कुमार शैलेंद्र ने वर्षों की मेहनत, निरंतर […]

गोपालपुर में बुलो मंडल की रिकॉर्ड जीत, दो दशक की राजनीतिक यात्रा ने रचा इतिहास ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : गोपालपुर विधानसभा सीट पर बिहार चुनाव 2025 का सबसे बड़ा और सबसे चर्चित परिणाम सामने आया, जहाँ जदयू प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने 57,000 से अधिक मतों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि उनके लंबे राजनीतिक सफर, जनसमर्थन और बदलते राजनीतिक समीकरणों का स्पष्ट संकेत है। गोपालपुर में मतगणना की शुरुआत से ही बुलो मंडल बढ़त बनाए हुए थे, और अंतिम चरण तक आते-आते यह बढ़त रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई। चुनावी विश्लेषकों के अनुसार यह जीत गोपालपुर की राजनीति में पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे बड़ी जीतों में से एक है। बुलो मंडल की राजनीति की शुरुआत वर्ष 2000 में बिहपुर विधानसभा से हुई […]

ज्ञान वाटिका विद्यालय में 15 नवंबर को फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट , वहीं 23 नवंबर को होगा ‘केबीसी-2 हॉट सीट गेम’ का आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में ज्ञान वाटिका विद्यालय, नवगछिया में लोकप्रिय शैक्षणिक कार्यक्रम ‘कौन बनेगा चैंपियन (केबीसी-2) हॉट सीट गेम’ का आयोजन 23 नवंबर 2025 को किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना है। विद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। आयोजन को लेकर विद्यालय प्रबंधन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, ताकि प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए एक उत्साहपूर्ण वातावरण बनाया जा सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में प्रतिभागी ‘हॉट सीट’ पर बैठकर सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों […]

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की मतगणना में भागलपुर जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा उपाय लागू किए ||GS NEWS

DESK20250

मतगणना 14 नवम्बर को, निषेधाज्ञा एवं सुरक्षा निर्देश जारी भागलपुर । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की मतगणना शुक्रवार, 14 नवम्बर को होने जा रही है। मतगणना के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भागलपुर जिला प्रशासन ने कड़े एहतियाती कदम उठाए हैं। जिला दंडाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू करते हुए कई प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। मतगणना के लिए जिले में दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं — महिला आईटीआई, बरारी, भागलपुर और राजकीय पॉलिटेकनिक कॉलेज, बरारी, भागलपुर। इन दोनों केंद्रों पर जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों — बिहपुर (152), गोपालपुर (153), पीरपैंती (अ.जा.) (154), कहलगांव (155), भागलपुर (156), सुलतानगंज (157) […]

खरीक थाना पुलिस की कार्रवाई में 50 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नशे में हंगामा करने वाला व्यक्ति भी चढ़ा पुलिस के हत्थे नवगछिया पुलिस जिले के खरीक थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर और एक नशे में हंगामा कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में गुप्त सूचना के आधार पर खरीक थाना पुलिस ने ग्राम अंभो में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पाहुल कुमार के घर से कुल 50 लीटर देशी शराब और शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण जैसे एल्युमिनियम तसला, गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी पाहुल कुमार, पिता लक्ष्मण सिंह, निवासी अंभो को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 340/25, धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध […]

मतगणना दिवस पर नवगछिया पुलिस की सख्त हिदायतशांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी किए गए विशेष निर्देश ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 की मतगणना को शांतिपूर्ण एवं विधि-सम्मत तरीके से संपन्न कराने के लिए नवगछिया पुलिस जिला प्रशासन ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशानुसार पूरे जिले में बी.एन.एस.एस. की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। इसके तहत किसी भी व्यक्ति, राजनीतिक दल या संगठन द्वारा किसी प्रकार की सभा, जुलूस (विजय जुलूस सहित), धरना या प्रदर्शन करना पूर्णतः वर्जित रहेगा। इसके साथ ही बिहार लाउडस्पीकर प्रयोग एवं वादन नियंत्रण अधिनियम, 1955 के अंतर्गत रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर रोक लगाई गई है। निर्धारित समयावधि में इन यंत्रों का प्रयोग केवल अनुमंडल पदाधिकारी की अनुमति प्राप्त होने पर […]

अवैध शराब के विरुद्ध नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई ||GS NEWS

DESK20250

झंडापुर थाना क्षेत्र में 2592 लीटर विदेशी शराब सहित ट्रक जप्त नवगछिया । बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की मतगणना के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और शांति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर झंडापुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर स्थित अनिल ढाबा के सामने खड़ी ट्रक (पंजीकरण संख्या एमपी-13-झेडएच-1597) की तलाशी के दौरान ट्रक में लोड अर्थ ग्राउंडिंग ब्लैक पाउडर के पैकेटों के नीचे छिपाकर रखे गए 288 कार्टन में कुल 2592 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से ट्रक को जप्त कर लिया है। इस संबंध […]

मारपीट कर जख्मी करने को लेकर नवगछिया में दिया गया आवेदन ||GS NEWS

DESK20250

दो अज्ञात समेत चार अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी वार्ड संख्या-4 निवासी विकास कुमार, पिता हीरा लाल दास ने मारपीट की घटना को लेकर नवगछिया थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने चार नामजद एवं दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। आवेदन में बताया गया है कि 13 नवंबर की सुबह लगभग 10 बजे वह अपनी पत्नी और मां के साथ अनुमंडल अस्पताल नवगछिया अपने टूटे हुए हाथ का बैंडेज खुलवाने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही निवासी अभियुक्त राजीव दास, बैजू दास पिता स्व. दीपनारायण दास, सिंटू दास पिता पवन दास, मधेपुरा जिला के भतनी थाना क्षेत्र के पिपराही निवासी अरुण राम पिता स्व. विश्वनाथ राम तथा दो अज्ञात व्यक्ति […]

आग में झुलसकर साठ वर्षीय वृद्धा की मौत, फूस का घर जलकर राख ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 स्थित नवगछिया एसपी कोठी के सामने बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। छत पर बने फूस के घर में अचानक आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया, जबकि घर के भीतर सोई साठ वर्षीय महिला की जलकर मौत हो गई। मृतका की पहचान पुनामा प्रतापनगर निवासी गायत्री देवी, पति बालेश्वर पासवान, उम्र लगभग 60 वर्ष, के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वृद्धा को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार गायत्री देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और छत पर बने […]

पूर्णिया में सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की मौत, आक्रोशितों ने सड़क जाम कर जताया विरोध ||GS NEWS

DESK20250

पूर्णिया । भवानीपुर-फलका मुख्य सड़क मार्ग पर बुधवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय संध्या कुमारी की मौत हो गई। मृतका ठठेरीटोला बीकोठी निवासी रंजन ठाकुर की पुत्री थी। जानकारी के अनुसार संध्या अपनी बुआ के घर रामपुर परिहट गोढ़ीयारी गांव से टोटो पर सवार होकर घर लौट रही थी। इसी दौरान सोनदीप गांव के समीप टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे संध्या उसके नीचे दब गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने टोटो चालक अशोक रजक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और शव को सड़क पर रखकर भवानीपुर-फलका मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि चालक शराब के नशे में टोटो चला रहा […]