



नशे में हंगामा करने वाला व्यक्ति भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
नवगछिया पुलिस जिले के खरीक थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर और एक नशे में हंगामा कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पहले मामले में गुप्त सूचना के आधार पर खरीक थाना पुलिस ने ग्राम अंभो में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पाहुल कुमार के घर से कुल 50 लीटर देशी शराब और शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण जैसे एल्युमिनियम तसला, गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी पाहुल कुमार, पिता लक्ष्मण सिंह, निवासी अंभो को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 340/25, धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं दूसरे मामले में खरीक थाना को सूचना मिली कि मिरजाफरी (नवटोलिया) स्थित कपड़े की दुकान पर एक व्यक्ति शराब के नशे में मारपीट और हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी विक्रम कुमार, पिता शंकर राय, निवासी मिरजाफरी (नवटोलिया) को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 341/25, धारा 126(2)/115(2)/308(3)/308(4)/352 बीएनएस तथा 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दोनों मामलों में छानबीन में जुटी हुई है।

















