Category Archives: नवगछिया

Noimg

खरीक के झांव में पुरानी रंजिश में 12 वर्षीय किशोर की गला रेतकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र के ग्राम झांव में शुक्रवार की शाम करीब सात बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही दो युवकों ने 12 वर्षीय किशोर आदित्य कुमार की धारदार हथियार (पसियानी) से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक झांव वार्ड संख्या-2 निवासी वशिष्ट साह का पुत्र था। घर से कुछ ही दूरी पर गड्ढे से उसका शव बरामद हुआ, जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही खरीक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र एक घंटे के अंदर दोनों आरोपियों — रामु मंडल (पिता कैलाश मंडल) और नीतीश ठाकुर (पिता सुदिन ठाकुर) — को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त हथियार पसियानी भी पुलिस […]

घर-घर भ्रमण कर मतदाताओं को किया मतदान के लिए प्रेरित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के तहत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने तथा मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी करने को लेकर जीविका दीदियां सघन मतदाता जागरूकता अभियान चला रही हैं। शनिवार को सबौर, नाथनगर, गोपालपुर, रंगरा चैक, कहलगांव, बिहपुर सहित विभिन्न प्रखंडों में जीविका दीदियों ने विभिन्न गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया और मतदाताओं को निश्चित मतदान करने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न प्रखंडों में जीविका महिला ग्राम संगठनों के नेतृत्व में प्रभात फेरी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिससे गांव में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा जीविका दीदियों ने घर-घर भ्रमण करते हुए मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें मतदान की तिथि के […]

Noimg

9 नवंबर के अपराह्न 6 बजे से 11 नवंबर को मतदान समाप्ति तक भागलपुर में रहेगा निषेधाज्ञा लागू ||GS NEWS

DESK20250

जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी किया गया निषेधाज्ञा भागलपुर । भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा भागलपुर जिलांतर्गत 152- बिहपुर, 153- गोपालपुर, 154 पीरपैंती (अजा), 155- कहलगांव, 156- भागलपुर, 157- सुलतानगंज एवं 158- नाथनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में द्वितीय चरण के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मतदान की तिथि 11 नवंबर 2025 को 07 बजे पूर्वा से 06 बजे अप तक मतदान का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा की तिथि से ही आदर्श आचार संहिता संपूर्ण भागलपुर जिला में प्रभावी है। मतदान दिवस को विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं होने देने तथा लोक शांति बनाए रखने हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश पारित किया जाना यथोचित प्रतीत होता है। अतः उपरोक्त […]

जी बी कॉलेज नवगछिया में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया, 07 नवम्बर 2025। जी बी कॉलेज, नवगछिया में आज राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 10 बजे प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, छात्रों और एनसीसी कैडेटों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। इस अवसर पर प्रो. शिव शंकर मंडल, डॉ. दिव्य प्रियदर्शी, डॉ. मो मोसर्रत हुसैन, डॉ. उषा शर्मा, डॉ. अर्शदुज्जमान, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. मंजू कुमारी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. भावना वर्मा, प्रधान सहायक मो. रिजवान अली, चेतन कुमार, शंकर मंडल, सुबोध दास, अब्दुल रज्जाक, गुलो हरिजन और छात्र सूरज, सचिन, मयंक, प्रिंस, टोनी, प्रतिमा सहित अनेक छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे। सामूहिक गायन के पश्चात […]

बाल भारती नवगछिया में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के बाल भारती, पोस्ट ऑफिस रोड, नवगछिया के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएँ उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत एरोम्बली के दौरान हुई। शिक्षक के. सी. मिश्रा, सुनील कुमार पाठक, भूपेंद्र झा और शिक्षिका सिम्मी बानो, दीपा झा ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और विद्यार्थियों को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्राचार्य कौशल जायसवाल ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ गाया और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने देश से प्रेम करना चाहिए और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ वास्तव में […]

सावित्री पब्लिक स्कूल में स्काउट-गाइड स्थापना दिवस और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : सावित्री पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को भारत स्काउट एंड गाइड स्थापना दिवस एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुई। दीप प्रज्वलन का कार्य विद्यालय के निदेशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार साहू, प्राचार्य अमित कुमार सिंह तथा शिक्षकगणों ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय के स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन ने स्काउट एंड गाइड स्थापना दिवस का इतिहास और उद्देश्य बताते हुए कहा कि स्काउटिंग केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि यह एक जीवनशैली है, जो बच्चों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सहयोग और समाजसेवा की भावना का विकास करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील […]

Noimg

बाल भारती विद्यालय में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर एनसीसी कैडेट्स ने आयोजित किया प्रेरक कार्यक्रम ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया स्थित बाल भारती विद्यालय में शुक्रवार सुबह चेतना सत्र के दौरान भारत के राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एनसीसी कैडेट्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह की विशेष असेंबली में बच्चों को वंदे मातरम् के इतिहास, इसके रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय तथा स्वतंत्रता संग्राम में इस गीत की प्रेरणादायक भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। देशभक्ति की भावना जगाने वाला यह गीत आज भी राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि “वंदे मातरम् हमारे स्वाभिमान, संस्कृति और देशभक्ति की धड़कन है। हर भारतीय के लिए यह गर्व का भाव है।” प्रशासक डी. […]

भारत स्काउट और गाइड स्थापना दिवस व मतदाता जागरूकता अभियान हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में शुक्रवार को भारत स्काउट और गाइड का स्थापना दिवस उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चंपा देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शेरमारी पीरपैंती तथा माउंट कार्मेल स्कूल, भागलपुर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शेरमारी स्थित चंपा देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह का संचालन विद्यालय की प्रधान एवं गाइड कैप्टन जया मल्लिक के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर छात्राओं ने स्काउट-गाइड के आदर्शों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए रंगोली और पेंटिंग के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्राओं ने संदेश दिया कि “मतदान लोकतंत्र का उत्सव है, इसमें सभी की भागीदारी अनिवार्य है।” वहीं, माउंट कार्मेल स्कूल, […]

Noimg

पीरपैंती में गरजे अमित शाह बोले – महागठबंधन नहीं, महा ठगबंधन… बिहार में फिर से जंगलराज लाने की साजिश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी मुरारी पासवान के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। सभा स्थल पर पहुंचने पर अमित शाह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया। अपने संबोधन की शुरुआत में अमित शाह ने भागलपुर की पावन धरती को नमन करते हुए कहा कि वे सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ, भागलपुर के बुढ़ानाथ, मनसकामना नाथ और भूतनाथ मंदिरों को प्रणाम करते हुए सभा की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह भूमि आध्यात्मिक और ऐतिहासिक गौरव की प्रतीक है। सभा के दौरान अमित शाह ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा — “महागठबंधन अब महा ठगबंधन बन गया […]

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर जेएलएन मेडिकल कॉलेज में गूंजा देशभक्ति का स्वर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुरवंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा। कार्यक्रम में कॉलेज के सभी चिकित्सक, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सामूहिक गायन के दौरान पूरा वातावरण ‘वंदे मातरम’ के सुरों से गूंज उठा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को प्रबल करना था। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप लाल ने बताया कि वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ राष्ट्र के लिए गौरव का क्षण है। इस विशेष अवसर पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन कर सभी ने देश के […]