Category Archives: नवगछिया

शैलेंद्र मंडल हत्याकांड में मृतक की बहू के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज ||GS  NEWS

DESK20250

पुलिस जांच में जुटी नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मसुदनपुर बैसी गांव में हुए शैलेंद्र मंडल हत्याकांड मामले में गुरुवार को मृतक की बहू पूजा देवी के बयान पर रंगरा थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कांड दर्ज कर मामले के उद्भेदन के लिए जांच तेज कर दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। मालूम हो कि 4 नवंबर की देर रात गांव के ही निवासी 60 वर्षीय शैलेंद्र मंडल, पिता स्व. मंगल मंडल की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार (गरासा) से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी थी। घटना के अगले सुबह ग्रामीणों ने शैलेंद्र मंडल का शव उनके घर की चारदीवारी के अंदर […]

Noimg

पहाड़पुर गांव में अनुसूचित जाति के परिवार पर दबंगों का अत्याचार, कार्रवाई के अभाव में दहशत में पीड़ित परिवार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में अनुसूचित जाति के एक परिवार के साथ गांव के दबंगों द्वारा लगातार अत्याचार और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पीड़िता पहाड़पुर वार्ड संख्या 12 निवासी पूनम देवी, पति अर्जुन तांती ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूनम देवी द्वारा दर्ज कराए गए आवेदन में गांव के ही जुलुम शर्मा (पिता स्व. कामेश्वर शर्मा), एतवारी शर्मा (पिता स्व. भूखन शर्मा), अभिषेक कुमार, सचिन कुमार (दोनों पिता एतवारी शर्मा), रितिक कुमार (पिता रौशन शर्मा), रौशन शर्मा (पिता कैलाश शर्मा) और धनेश्वर शर्मा (पिता स्व. राजकुमार शर्मा) को अभियुक्त बनाया गया है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि 4 नवंबर की दोपहर […]

जफरा गांव में मां ने नवजात को रेत में फेंका, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बची जान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र के जफरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी नवजात बच्ची को जन्म देने के कुछ ही देर बाद सड़क किनारे रेत में फेंक दिया। मासूम बच्ची रेत में लिपटी हुई पड़ी मिली। संयोग से वहां से गुजर रहे कुछ स्थानीय लोगों की नजर जब उस बच्ची पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही सनोखर 112 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को अनुमंडल अस्पताल, कहलगांव में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची फिलहाल स्वस्थ है और उसे आवश्यक चिकित्सीय जांच के बाद निगरानी में रखा गया है। अस्पताल प्रभारी डॉ. पवन […]

भागलपुर चाय वाले का फैन निकला ‘बकरा वाला’पीएम मोदी की जनसभा में दिखा अनोखा उत्साह ||GS NEWS

DESK20250

गोपालपुर से समर्थक बकरा लेकर पहुंचे बोले—मोदी जी मेरे बकरे को भी देख लें भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मैदान में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। हर कोई प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को उत्सुक नजर आया। इसी बीच सभा स्थल पर एक दिलचस्प और अनोखा नजारा देखने को मिला। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से आए प्रकाश मंडल, जो पेशे से चाय बेचते हैं, मोदी जी के बड़े प्रशंसक हैं। लेकिन आज वे अपने बकरे के साथ सभा में पहुंचे तो लोगों का ध्यान उनकी ओर खिंच गया। प्रकाश मंडल ने बताया कि उन्हें अपने बकरे से बेहद […]

देव दीपावली पर साईंनाथ दरबार में भक्तों ने मनाया भव्य दीपोत्सव ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । दीपों से जगमगाती काशी, गंगा की लहरों पर तैरते दीपदान और घंटियों की मधुर ध्वनि… ऐसा दिव्य दृश्य केवल देव दीपावली के अवसर पर ही देखने को मिलता है। इसी श्रद्धा और उल्लास के साथ साईं नगर सहौरा में बुधवार को देव दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मान्यता है कि इस दिन स्वयं देवता पृथ्वी पर अवतरित होकर गंगा में स्नान करते हैं और दीप प्रज्वलित कर भगवान शिव की आराधना करते हैं। इस पावन परंपरा के अनुसार, श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में नवगछिया अनुमंडल के एकमात्र शिर्डी साईंनाथ दरबार में दीपों की माला सजाकर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। भक्तों ने साईंनाथ की महिमा का गुणगान करते हुए पूरे […]

सम्राट चौधरी का बड़ा एलान -नवगछिया को बनाया जाएगा पूर्ण प्रशासनिक जिला’ ||GS NEWS

DESK20250

बिहपुर : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि एनडीए सरकार बनने पर बिहार में एक करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि नवगछिया को पूर्ण प्रशासनिक जिला बनाया जाएगा और भागलपुर में हवाई अड्डा विकसित किया जाएगा। उन्होंने महागठबंधन पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि एनडीए के लिए पूरा बिहार ही परिवार है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और महिलाओं को दिए जा रहे आरक्षण का भी उल्लेख किया। डिप्टी सीएम ने अठगामा उच्च विद्यालय के मैदान में बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी ई. शैलेंद्र के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि इस बार सरकार बनने पर एक करोड़ युवाओं को नौकरी […]

मसुदनपुर बैसी में 60 वर्षीय वृद्ध की धारदार हथियार से निर्मम हत्या ||GS NEWS

DESK20250

रंगरा पुलिस जांच में जुटी नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के मसुदनपुर बैसी में मंगलवार आधी रात को अज्ञात अपराधियों ने 60 वर्षीय शैलेंद्र मंडल की धारदार हथियार (गरासा) से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक शैलेंद्र मंडल, पिता स्व. मंगल मंडल, वार्ड संख्या-9, मसुदनपुर बैसी निवासी थे। मिली जानकारी के अनुसार, शैलेंद्र मंडल साधोपुर-बैसी रोड स्थित बासा पर दो साल पहले नया घर बनाकर रह रहे थे। घटना की रात करीब 9 बजे उन्होंने घर में खाना खाया और बासा पर सोने चले गए। पुराने घर से नया घर लगभग 1500 मीटर की दूरी पर है। बुधवार सुबह करीब 6 बजे जब शैलेंद्र मंडल नहीं उठे, तो ग्रामीण और मवेशी पालक चाहरदीवारी के अंदर गए। वहां […]

नवगछिया के शिवगंगा घाट पर देव दीपावली का भव्य आयोजन, जलाए गए 5100 से अधिक दीप || GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नवगछिया के जगतपति नाथ महादेव मंदिर गोपाल गौशाला में स्थित शिवगंगा घाट पर देव दीपावली के पावन अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत नवगछिया नगर परिषद की सभापति प्रीति कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर और गंगा आरती के साथ की। कार्यक्रम का संचालन घाट संख्या 1 से पंडित अजीत पांडे और रंजन बाबा ने किया, जबकि शिवगंगा के घाट संख्या 2 और 3 पर भी पंडितों ने अपने यजमानों के साथ गंगा आरती कर भक्तों को आस्था का अनुभव कराया। आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और लगातार देवी-देवताओं के नाम के जयकारे लगाते रहे। देव दीपावली के अवसर पर शिवगंगा घाट पर 5100 से अधिक दीप जलाए गए, जिससे पूरा वातावरण आस्था और […]

Noimg

अतिरिक्त ईवीएम का हुआ रेंडमाइजेशन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को समीक्षा भवन में अतिरिक्त ईवीएम (EVM) का रेंडमाइजेशन किया गया। इस प्रक्रिया की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी भागलपुर ने की। कार्यक्रम में सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों के प्रेक्षकगण, निर्वाची पदाधिकारी तथा संबंधित अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान ईवीएम कमीशनिंग के दौरान खराब पाए गए बीयू (Ballot Unit), सीयू (Control Unit) और वीवीपीएटी (Voter Verifiable Paper Audit Trail) मशीनों के बदले समान संख्या में नई मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार विधानसभा वार बदले गए ईवीएम और वीवीपीएटी की संख्या इस प्रकार है— जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि […]