Category Archives: नवगछिया

नवीन निश्चल फिर बने युवा जदयू जिलाध्यक्ष ||GS  NEWS

DESK20250

नवगछिया जदयू के चर्चित युवा चेहरा एवं पूर्व युवा जिलाध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल को एक बार फिर नवगछिया युवा जदयू जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी दी है। युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतिश पटेल ने नवीन निश्चल को तत्काल बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का निर्देश दिया है। नवीन निश्चल ने कहा कि “मैं सदैव पार्टी के प्रति समर्पित रहा हूँ। यह मेरे लिए सम्मान की बात है, और मैं संगठन के विस्तार एवं सशक्तिकरण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा। इस अवसर पर एनडीए प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल, जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार […]

गोपालपुर सभा स्थल मंच पर नहीं दिखे भागलपुर के सांसद अजय मंडल, बना चर्चा का विषय ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में जदयू के प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के समर्थन में आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में अन्य नेता मंच पर उपस्थित रहे, लेकिन भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल मंच पर नहीं दिखे। इस स्थिति ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना दिया। भाजपा के नेता नितेंद्र सिंह उर्फ गुलाब सिंह ने कहा कि सांसद का मंच पर नहीं आना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिस जनता की वोट से सांसद बने हैं, उनके बीच नहीं आना उनकी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के आलाकमान के निर्देशों के विपरीत कार्य करने वाले की स्थिति स्पष्ट है और इसके आगे इसका जवाब भी दिया जाएगा। नितेंद्र सिंह ने […]

दियारा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की झलक पाने को महिलाएं और युवतियां दौड़ पड़ीं ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देखने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। दियारा क्षेत्र में कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर समय से पहले पहुंचा, जिसे देखते ही आसपास की महिलाएं और युवतियां मुख्यमंत्री की झलक पाने के लिए लगभग एक किलोमीटर दूर से दौड़कर सभा स्थल की ओर बढ़ गईं। सभा में मुख्यमंत्री का भाषण और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी सुनने के बाद उपस्थित महिलाओं में उत्साह साफ झलक रहा था। उन्होंने सरकार द्वारा किए गए शिक्षण, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली जैसे विकासात्मक कार्यों की सराहना की। इस मौके पर महिलाओं और युवतियों की भागीदारी ने कार्यक्रम के माहौल को और अधिक जीवंत और उत्साहपूर्ण बना दिया। DESK2025

गोपालपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की विशाल जनसभा, कहा एनडीए सरकार ने बिहार को विकास के नए पथ पर लाया ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के तीनटंगा दियारा स्थित राजकीय संत विनोबा उच्च विद्यालय रंगड़ा के मैदान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। मंच पर उनका फूल-माला से भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में उनकी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। पहले जहाँ लोग अंधेरे में रहते थे, आज हर घर में बिजली पहुंच चुकी है। पहले सड़कें टूटी हुई थीं, आज गांव-गांव में पक्की सड़कें बन गई हैं। उन्होंने […]

सचिन भारद्वाज को 38,500 पॉइंट्स में खरीदा ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया प्रीमियर लीग का भव्य ऑक्शन संपन्न छह टीमों ने 90 खिलाड़ियों पर लगाई बोली नवगछिया। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित नवगछिया प्रीमियर लीग (एनपीएल) का भव्य ऑक्शन 2 नवंबर 2025 को टेटरी स्थित सेलिब्रेशन होटल में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर खिलाड़ियों की बोली लगाई गई, जिसमें कुल छह टीमों ने 90 खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल किया। ऑक्शन के दौरान लीग सचिव राजेश कुमार झा और डायरेक्टर निखिल रंजन की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया निस्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से पूरी की गई। आयोजन स्थल पर खेल के प्रति खिलाड़ियों और टीम मालिकों में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार […]

वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है ||GS NEWS

DESK20250

मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर जीविका दीदियों ने घर-घर अलख जगाया भागलपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के साथ-साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों में जीविका दीदियों द्वारा व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जीविका दीदियां घर-घर जाकर लोगों को मतदान के महत्व से अवगत करा रही हैं, ताकि मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित हों। बिहपुर, गोपालपुर, कहलगांव, सन्हौला, शाहकुंड, पीरपैंती, रंगरा चौक, सबौर, जगदीशपुर और सुल्तानगंज सहित जिले के सभी प्रखंडों में जीविका दीदियों ने रैली, रंगोली, मेहंदी, कैंडल मार्च और संगोष्ठियों के माध्यम से मतदान का संदेश फैलाया। रैलियों के दौरान ‘वोट डालने जाना है, […]

भागलपुर में 6 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा ||GS NEWS

DESK20250

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद भागलपुर में आगामी 6 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सहित एनडीए के सभी घटक दलों के प्रतिनिधि तथा 11 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर तैयारियाँ जोरों पर हैं ताकि प्रधानमंत्री का स्वागत भव्य और ऐतिहासिक तरीके से किया जा सके। संजय सेठ ने पत्रकार वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए […]

नवगछिया में शारीरिक रूप से लाचार वृद्ध मतदाता ने किया मतदान, प्रशासन और निर्वाचन कर्मियों की सराहना ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर नवगछिया प्रशासन द्वारा शारीरिक रूप से लाचार वृद्धजन में शामिल वार्ड 23 की वोटर कमलावती देवी का मतदान रविवार को पीठासीन पदाधिकारी एवं अन्य कर्मियों के साथ पुलिस बलों की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। इस कार्य में लगे सभी मतदान कर्मियों और पदाधिकारीगण का वृद्धजन वोटर के परिवारजन द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कमलावती देवी के परिजनों ने कहा कि निर्वाचन आयोग और नवगछिया प्रशासन की ओर से शारीरिक रूप से लाचार वृद्धजन को मतदान में शामिल करने के लिए किए गए विशेष प्रयास वास्तव में सराहनीय हैं। उनके अनुसार, कमलावती देवी जैसी वृद्धजन को मतदान का अधिकार दिलाने के इस प्रयास से न केवल उनकी भागीदारी सुनिश्चित हुई, बल्कि यह […]

बिहार विधान सभा निर्वाचन-2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए नवगछिया पुलिस द्वारा सघन सुरक्षा अभियान ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : आगामी बिहार विधान सभा निर्वाचन-2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस जिला नवगछिया ने स्वीकृत CAPF कम्पनी के लिए दैनिक ऑपरेशनल प्लान तैयार किया है। इसके अंतर्गत जगह-जगह केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और जिला पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च, सघन वाहन जॉच, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बरामदगी, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा वारंट और कुर्की अधिपत्र तामिला के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सभी मतदाता सुरक्षित रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, सुनिश्चित करना है। DESK2025