Category Archives: नवगछिया

Noimg

रक्षाबंधन पर ईश्वरीय संदेश के साथ बांधा गया रक्षा सूत्र ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, नवगछिया शाखा द्वारा गोपालपुर प्रखंड के पंचगछिया बाजार में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन शनिवार को अपराह्न 2:00 बजे से 4:30 बजे तक सम्पन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन, ब्रह्माकुमारी सत्यभामा बहन, ब्रह्माकुमार नागेश्वर भाई (पूर्व मुखिया) ब्रह्माकुमार विनोद भाई सहित अन्य कई भाई-बहनों ने सहभागिता की। सभी ने मिलकर उपस्थित लोगों को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधा और रक्षाबंधन का आध्यात्मिक महत्व बताया। कार्यक्रम के दौरान बहनों ने यह संदेश दिया कि रक्षाबंधन केवल एक पारंपरिक त्यौहार नहीं है, बल्कि यह आत्मा और परमात्मा के पवित्र संबंध की स्मृति दिलाता है। रक्षा सूत्र बांधने की इस परंपरा के माध्यम से आत्मा को […]

Noimg

नवगछिया के श्री जगतपति नाथ महादेव मंदिर में सावन की पूर्णिमा पर भव्य पूजा-अर्चना ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : सावन की पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नवगछिया के सुप्रसिद्ध गोपाल गौशाला स्थित श्री जगतपति नाथ महादेव मंदिर में भव्य श्रृंगार, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री जगतपति नाथ महादेव का पारंपरिक रूप से दुग्ध, जल और अर्पित अंशों से स्नान कराया गया। स्नान के उपरांत भगवान को नवीन वस्त्र पहनाए गए और मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पूजा का संचालन पंडित अजीत पांडे द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किया गया, जबकि पूजार्चना रंजन बाबा द्वारा संपन्न की गई। कार्यक्रम में महाशिवरात्रि कमेटी के सदस्य सहित अनेक श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित थे। मंदिर परिसर में भक्तों ने श्रद्धा भाव से भजन-कीर्तन में भाग लिया और भगवान शिव का […]

Noimg

महज 24 घंटे में छोटू रजक हत्याकांड का खुलासा ||GS NEWS

DESK20250

रंगरा थाना क्षेत्र में गला रेतकर की गई हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र में घटित एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर लिया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने पूछताछ में अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। घटना 8 अगस्त 2025 की सुबह लगभग 7 बजे की है, जब रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी महंत स्थान के समीप सहोड़ा गांव निवासी छोटू रजक, पिता रामदेव रजक (उम्र 36 वर्ष) की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही रंगरा पुलिस सक्रिय हुई। नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ओमप्रकाश ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही […]

Noimg

भवानीपुर में रंगदारी, लूट और गोलीबारी के आठ महीने बाद भी नहीं हुई कार्रवाई ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर गांव में रंगदारी, लूट और गोलीबारी की गंभीर घटना के आठ माह गुजर जाने के बाद भी नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस लापरवाही से न केवल पीड़ित परिवार बल्कि पूरे गांव में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पीड़ित नवनीत सिंह, पिता स्वर्गीय नारायण प्रसाद सिंह, ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक, भागलपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी और बिहार के डीजीपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने लिखा है कि भवानीपुर थाना कांड संख्या 12/25 के तहत नामजद अभियुक्तों के खिलाफ अब तक कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे अभियुक्त अब खुलेआम हथियार के साथ गांव में दहशत फैला रहे हैं। […]

Noimg

चोरी की 02 मोटरसाईकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । खरीक थाना अंतर्गत वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति पुलिस वाहन को देख भागने लगा। जिसे संदेह के आधार पर साथ के बल के सहयोग से पकड़कर पुछताछ एवं उक्त वाहन से संबंधित कागजात का मांग करने पर संतोषजनक जबाव नहीं दिये तथा उक्त मोटरसाईकिल चोरी की होने की बात स्वीकार किया। तत्पश्चात् उक्त मोटर साईकिल को बरामद करते हुए अभियूक्त ख़रीक थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी गौतम कुमार पिता जिच्छो मंडल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं पूछताछ बाद उक्त अभियुक्त के निशानदेही पर 01 और चोरी का मोटर साईकिल बरामद किया गया। बरामद मोटरसाईकिल का सत्यापन के क्रम ज्ञात हुआ की उक्त दोनो मोटरसाईकिल चोरी की है। जिसके संबंध में बरारी एवं सनोखर थाना […]

Noimg

रंगदारी एवं फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 05 जनवरी 2025 को वादिनी द्वारा कदवा थाना को लिखित आवेदन दिया गया कि बीते रात्रि 09 बजे 10-12 अपराधकर्मी हरबे हथियार से लैश हो इनके दरबाजे पर आये तथा गाली-गलौज करते हुए फायरिंग करने लगे एवं रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने का धमकी देते हुए भाग निकले। इस संबंध में कदवा थाना कांड संख्या 02/25, धारा- 191 (2)/191(3)/190/329(4)/109/308(5)/352/351(2)/351 (3) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में गुरुवार को कांड में संलिप्त अभियुक्त कदवा थाना क्षेत्र के ठाकुरजी कचहरी टोला निवासी दिलीप सिंह पिता स्व उपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। DESK2025

Noimg

नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, अपहृता बरामद ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 05 जून 2025 को वादी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि इनकी 17 वर्षीय पुत्री थाना बिहपुर गयी थी जो वापस लौटकर नहीं आयी है। मुझे आशंका है कि मेरी पुत्री को किसी ने शादी के नियत से बहला फुसला कर भगा ले गया है। इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या 147/25, 09 जून 2025 धारा- 137 (2)/96/3(5) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में गुरुवार को मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान कर कांड की अपहृता को अपहरणकर्ता बेगूसराय जिला के नयागांव थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी अंकित कुमार पिता बाल्मिकी पासवान के घर से बरामद किया गया साथ ही अंकित कुमार को गिरफ्तार किया गया। मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

Noimg

गंगा के बढ़ते जलस्तर से नवगछिया में गोपालपुर एवं इस्माइलपुर प्रखंड कार्यालयों का किया गया अस्थाई स्थानांतरण ||GS NEWS 

DESK20250

नवगछिया : गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। विशेष रूप से गोपालपुर और इस्माइलपुर प्रखंडों के अंचल कार्यालयों में गंगा का पानी प्रवेश कर चुका है, जिससे वहां सामान्य कार्य संचालन संभव नहीं रह गया है। केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में गंगा नदी के जलस्तर में और वृद्धि की संभावना जताई गई है। इस स्थिति को देखते हुए नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ने त्वरित निर्णय लेते हुए गोपालपुर एवं इस्माइलपुर के प्रखंड सह अंचल कार्यालयों को अस्थाई रूप से नवगछिया स्थानांतरित करने का निर्देश जारी किया है। प्राप्त निर्देशानुसार, गोपालपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय को अनुमंडल परिसर स्थित […]

Noimg

सादगी और सेवा भाव से युवा समाजसेवी शुभम यादव ने मनाया जन्मदिन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया – सामाजिक कार्यों में सक्रिय श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने शुक्रवार, 8 अगस्त को अपना जन्मदिन पूरी सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने साईंनगर, सहौरा स्थित श्री शिर्डी साईंनाथ दरबार परिसर में बच्चों के बीच पठन सामग्री जैसे कॉपियां, पेंसिल, चॉकलेट और बिस्किट का वितरण किया। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी की झलक देखी गई। इसके अतिरिक्त, शुभम यादव ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए फलदार वृक्षों का रोपण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि— “शिक्षा और पर्यावरण दोनों ही मानव जीवन के लिए अनिवार्य हैं। शिक्षा से जहां मानसिक विकास होता है, वहीं पर्यावरण हमें शारीरिक और मानसिक रूप से […]

Noimg

रंगरा प्रखंड में बाढ़ की स्थिति भयावह, आधा दर्जन पंचायत जलमग्न ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड में बाढ़ की स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। प्रखंड क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन पंचायत पूरी तरह से बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं। इसके अलावा क्षेत्र के लगभग 10 सरकारी विद्यालय भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, जिसके कारण इन विद्यालयों में पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो गई है। बाढ़ प्रभावित विद्यालयों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वहीं, इन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समीपवर्ती सुरक्षित विद्यालयों में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। अचानक विद्यालय बंद होने से छात्र-छात्राओं की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। प्रखंड की मदरौनी और सधुआ चापर पंचायत सबसे अधिक बाढ़ से […]