Category Archives: नवगछिया

नवगछिया: सैनिटाइज व्यवस्था और सोशल डिस्टेंसिंग के बीच फहराया जाएगा तिरंगा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल में स्वतंत्रता दिवस को लेकर की गयी बैठक नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में नवगछिया के बुद्धिजीवियों और प्रशासनिक पदाधिकारियों की एक बैठक आहूत की गई. कोरोना काल को देखते हुए सरकारी निर्देश के आधार पर इस बार किसी भी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं करने की बात बैठक में सबको बताई गई. दूसरी तरफ सैनिटाइज्ड व्यवस्था और सोशल डिस्टेंसिंग के बीच झंडोत्तोलन करने का निर्णय लिया गया. स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्टेज, बैठने की कुर्सियां, वाहन व व अन्य सामग्रियों को सैनिटाइज करने और समारोह में थर्मल इमेजिंग करने की जिम्मेदारी नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल को दी गयी. साथ ही झंडोत्तोलन के लिये […]

ढोलबज्जा: छात्र जदयू कराएगी चित्रकला प्रतियोगिता GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा : स्कूली छात्र-छात्राओं को लॉक डाउन का पालन कराते हुए बेवजह वे घर से बाहर नहीं निकले इसके लिए छात्र जदयू नवगछिया के द्वारा 10 अगस्त से लेकर 13 अगस्त के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. यह प्रतियोगिता छात्र जदयू जिलाध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल, जिला प्रवक्ता साजन कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनीत कुमार विद्यार्थी व जिला महासचिव अमन कुमार, रंजीत कुमार राज के संयुक्त रूप से कराई जा रही है. जिलाध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल ने व्हाट्सएप नंबर- 9934629429/ 8709333591/ 7485888385 जारी करते हुए बताया कि इस नंबर पर छात्र-छात्राएं चित्र के साथ अपना पूरा विवरण भेज सकते हैं. 14 अगस्त को एक्सपर्ट के द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वाले प्रतिभागियों को चिन्हित कर […]

नारायणपुर: रंगदारी, लूट व जानलेवा हमले के वांछित अपराधी लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के एन एच 31 नारायणपुर चौक के समीप जीविका कार्यालय के पास गुरुवार को भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर एक वांछित अपराधी को लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार कियाहै.गिरफ्तार अपराधी खगड़ियॉ जिले के पसराहा थाना अंन्तर्गत बन्देहरा निवासी कुख्यात अपराधी बालेश्वर यादव बताया जाता है। .पुछताछ में बताया कि वह अपनी पत्नी को लेकर नारायणपुर में किसी रिश्तेदार के यहां आया था.भवानीपुर पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा और 315 बोर की नौ जिंदा कारतूस बरामद की है. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने आश्य् की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अपराधी को स्वास्थ्य जांच के बाद शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा. गिरफ्तार अपराधी बालेश्वर यादव पसराहा थाना के रंगदारी, लूट व […]

नवगछिया: शराब माफिया के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक ट्रक विदेशी शराब जब्त GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने बुधवार की देर रात नवगछिया के अजय ढाबा के पास एक ट्रक विदेशी शराब जप्त किया है. जिसमें 485 कार्टून लगभग 4346 लीटर शराब बरामद हुआ है. वही उत्पाद विभाग के अधीक्षक अरुण राय ने जानकारी दी की हमलोगों को गुप्त सूचना मिली की शराब का बड़ा खेप नवगछिया होकर जा रहा है. जलपाईगुड़ी से लखनऊ जा रहा है. उसी दौरान उत्पाद विभाग के अधिकारी अपने दल बल के साथ तत्परता दिखाते हुए चेकिंग अभियान चलाया. उसी दौरान एक ट्रक विदेशी शराब एवं ट्रक के चालक कर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया है. आपको बता दें कि बिहार सरकार के द्वारा काफी प्रयास के बाद भी शराब माफिया का कारोबार थमने […]