Category Archives: नवगछिया

Noimg

ढोलबज्जा:इलाज के अभाव में सुबोध की चली गई जान GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: बाजार के सुबोध साह (50) की शनिवार रात इलाज के अभाव में मौत हो गई. सुबोध कई दिनों से बीमार चल रहे थे. परिजनों ने बताया- अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढोलबज्जा में रोगियों की देखभाल के लिए कोई भी समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण शुक्रवार को सुबोध इलाज कराने भागलपुर के एक नीजी अस्पताल गया. जहां से उसे मायागंज भेज दिया गया. मायागंज में उसकी कोरोना जांच के लिए सेंपल लिया गया. जहां कोरोना जांच रिपोर्ट के इंतजार में कोई भी चिकित्सक सुबोध का इलाज नहीं किया. जबतक सुबोध की जांच रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई अब उसका इलाज होता तबतक शनिवार की रात उसकी मौत हो गई. Barun Kumar Babul

नवगछिया : एफसीआई गोदाम में बरती जा रही है अनियमितता होगी उच्च स्तरीय जांच : सांसद GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गरीबों को मिलने वाले अनाज में अनियमितता का खेल जारी है. राज्यों में लगातार कई मामले इस तरह के सामने आ रहा है ,ताजा मामला नवगछिया से सामने आया है जहां एसएफसी ने बिहार राज्य भंडार निगम नवगछिया पर कम अनाज देने का आरोप लगाया है. गोदाम के एजीएम और ट्रांसपोर्टरों द्वारा लगातार बिहार राज्य भंडार निगम के खिलाफ शिकायत मिल मिल रही है. उनका कहना है कि प्रत्येक ट्रक पर एक से दो क्विंटल अनाज कम होता है. ट्रांसपोर्टर अनिल कुमार पांडेय बताते है कि एफसीआई गोदाम में ट्रकों पर लोडिंग में मनमानी करते हैं. हर ट्रक में कम अनाज लोड किया जाता है कई अनजान के बोरे फटे रहते है […]

ढोलबज्जा: भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने कदवा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने रविवार को कदवा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वहां के बाढ़ पीड़ितों से मिले. कदवा दियारा पंचायत के भरोसा सिंह टोला, कार्तिक नगर, खैरपुर कदवा पंचायत के महादलित टोला बेलसंडी व मालेग्राम मुसहरी टोला जाकर वहां के बाहर पीड़ितों से मिल उनकी समस्याओं को सुना. जहां बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सरकारी मदद दिलाने के लिए विनोद मंडल ने सीओ से बात कर शौचालय, चापाकल, सुखा राशन व बड़ी नाव की व्यवस्था कराने को कहा है. साथ ही किसानों की फसल क्षतिपूर्ति व अन्य बाढ़ राहत पहुंचाने की बात कही. मौके पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देवनारायण सिंह. आईटीसेल जिला संयोजक सुबोध कुमार, पंचायत अध्यक्ष पंकज जायसवाल, प्रशांत व मो० वजीर आलम […]

ढोलबज्जा: कदवा में, बालू घाट समीप कोसी बांध सड़क का कटाव हुआ तेज GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बचाव कार्य में जुटे ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ढोलबज्जा: कदवा दियारा पंचायत के बालू घाट समीप उफनाती कोसी नदी की तेज धाराओं ने रविवार को कोसी बांध के पक्की सड़कों को भी काटना शुरू कर दिया है. कटाव इतनी तेज है कि रविवार की रात तक बचाव कार्य नहीं हुआ तो यह भी सड़क उफनाती कोसी नदी के आगोश में सिमट जाएगी और कदवा दियारा के कासिमपुर व ठाकुर जी कचहरी टोला के बीचो-बीच होकर निकले इस पानी ने खैरपुर कदवा पंचायत के अन्य गांवों में भी बाढ़ से तबाही मचा देगी. उसी जगह बालू घाट समीप पकड़ा टोला कदवा व बुटनी घाट जाने वाली मुख्य सड़कों के ऊपर से भी पानी कोसी नदी में बह रहे हैं तो दुसरी तरब […]

Noimg

नारायणपुर में कोराना वायरस का 480 लोगों की जॉच में मिले 57 पॉजिटिव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – पीएचसी नारायणपुर में अबतक कोरोनावायरस की जांच के लिए कुल 480 लोगों का सैंपल लिया गया है.उक्त जानकारी देते हुए पीएचसी प्रभारी चिकित्सा डॉ विजयेन्द्र कुमार विद्यार्थी ने बताया कि 480 में कुल 57 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए थे.इसमें से 30 कोरोना संक्रमित व्यक्ति को होम आइसोलेट एवं 27 को भागलपुर में आइसोलेट किया गया था.अभी भी संक्रमित कुछ लोग होम आइसोलेट में हैं. जिसे भी होम आइसोलेट अथवा भागलपुर में आइसोलेट किया गया था. सभी स्वस्थ होकर वापस लौट रहे हैं. नारायणपुर में अब तक कोरोनावायरस से मौत नहीं हुआ है. Barun Kumar Babul

Noimg

नारायणपुर: इम्युनिटी पॉवर को बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रो होम्योपैथी की नि:शुल्क औषधि वितरण GS NEWS

Barun Kumar Babul0

प्रतिनिधि नारायणपुर – प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के जन वितरण प्रणाली के बिक्रेता के दुकान पर रविवार को शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इंडिया एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संरक्षक डा.सुभाष कुमार बिद्धार्थी ने कोराना महामारी संक्रमण को लेकर इम्यूनिटी पावर बढाने के लिए इलेक्ट्रो होमियोपैथी की दवाई नि:शुल्क वितरण करते हुए बताया कि समाज हित में समाज के लोगों को हिफाजत करना हमलोगों का कर्तव्य हो जाता है. इलेक्ट्रो होम्योपैथी के द्वारा चलाई जा रही सुरक्षित मानव से सुरक्षित समाज अभियान के दौरान डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी नें कहा कि नारायणपुर प्रखंड के जयपुर चुहर पूरब के विक्रेता शिवेंद्र मंडल एवं उनके परिवार के सदस्यों का थर्मल स्केनर से जॉच कर सभी को इम्युनिटी पॉवर को बढ़ाये […]