Category Archives: नवगछिया

Noimg

श्रीदशरथ व्यायामशाला के अध्यक्ष विजय पोद्दार के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर||GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर स्थित श्रीदशरथ व्यायामशाला के अध्यक्ष विजय पोद्दार (70) का बुधवार तड़के निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। चिकित्सकों के अनुसार ब्रेन हेमरेज के कारण उनका देहांत हुआ। उनके निधन की खबर फैलते ही नारायणपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई। विजय पोद्दार पिछले लगभग दस वर्षों से व्यायामशाला के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अपने अनुशासित स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और समर्पित नेतृत्व के कारण वे युवाओं के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र के हजारों युवाओं ने व्यायाम, शारीरिक सौष्ठव और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाया। उन्होंने युवाओं को केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनाने तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि उनमें […]

Noimg

नवगछिया में बड़ी कार्रवाई : ट्रक से 467 कार्टन विदेशी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार ||GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : मद्य निषेध थाना नवगछिया पुलिस ने गुरुवार दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान छह पहिया ट्रक से कुल 467 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। उत्पाद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि ट्रक संख्या WB-59-1387 की जांच के दौरान उसमें लदी रॉयल मेंशन गोल्ड व्हिस्की ब्रांड की कुल 11,280 बोतलें बरामद की गईं। जब्त शराब की कुल मात्रा लगभग 4,195.8 लीटर आंकी गई है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक पिंटू महलदार, निवासी मालदा (पश्चिम बंगाल), को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान चालक के पास से एक मोबाइल […]

Noimg

नवगछिया में त्वचा, बाल और नाखून रोग विशेषज्ञ की सेवा शुरू, 75 मरीजों का हुआ नि:शुल्क जांच || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछियावासियों के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई सुविधा की शुरुआत हुई है। अब शहर में त्वचा, बाल और नाखून संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवा उपलब्ध हो गई है। जे.एन. डर्मा एंड पॉलीक्लिनिक की ओर से अनुभवी चिकित्सक डॉ. राहुल कुमार (एमबीबीएस, एमडी – डर्मेटोलॉजी) द्वारा परामर्श दिया जाएगा। डॉ. राहुल कुमार प्रत्येक गुरुवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मरीजों को देखेंगे। क्लिनिक का पता है – प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, आर.पी.एफ. बैरक के पास, प्लेटफॉर्म नंबर-2, नयाटोला, स्टेशन रोड, नवगछिया – 853204। संपर्क के लिए 7004186292, 9798512187, 7050350605 एवं 8797612946 नंबर जारी किए गए हैं। इस अवसर पर उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विनोद मंडल, मुकेश राणा, रमेश […]

Noimg

जर्जर कक्षों के मरम्मतीकरण का मुद्दा विधायक ने सदन में उठाया || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । अष्टादश बिहार विधानसभा के द्वितीय सत्र के दौरान बिहपुर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इं. कुमार शैलेंद्र ने जनहित से जुड़ा एक महत्वपूर्ण प्रश्न सदन में उठाया। उन्होंने बिहपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय चौहद्दी के चार पुराने कक्षों की जर्जर स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से रखा। नवगछिया पुलिस जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के चार कक्ष अत्यंत जर्जर अवस्था में हैं, जिससे कभी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसी स्थिति में बच्चों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है और शैक्षणिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। विधायक इं. कुमार शैलेंद्र ने सरकार एवं शिक्षा मंत्री से मांग की कि छात्रों की सुरक्षा […]

Noimg

सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट वीडियो मामले में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही कार्रवाई || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया में सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट के एक वीडियो मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसपी प्रेरणा कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 फरवरी को एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें एक व्यक्ति को कुछ ग्रामीणों द्वारा मारपीट करते हुए देखा गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नवगछिया थानाध्यक्ष द्वारा इसकी जांच कराई गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि संबंधित पीड़ित व्यक्ति कुछ दिन पूर्व नशा मुक्ति केंद्र से वापस आया था। बताया गया कि 9 फरवरी को उसने कथित रूप से एक व्यक्ति का सामान चोरी कर लिया था, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट की। एसपी […]

Noimg

रंगरा चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, एनएच-31 और 14 नंबर रोड से हटाईं गईं करीब 100 दुकानें || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा चौक पर मंगलवार को प्रशासन द्वारा व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान एनएच-31 एवं 14 नंबर रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जेसीबी मशीन की सहायता से लगभग एक सौ अस्थायी एवं स्थायी दुकानों को हटाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार एनएच-31 और 14 नंबर रोड के दोनों किनारों पर वर्षों से दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर दुकानें संचालित की जा रही थीं। इसके कारण सड़क संकीर्ण हो गई थी और अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती थी। कई बार सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी थीं। पूर्व में प्रशासन द्वारा नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया […]

Noimg

लेबर कोड के विरोध में भाकपा माले का जुलूस, केंद्र की नीतियों के खिलाफ जताया विरोध || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : लेबर कोड सहित केंद्र सरकार की कथित मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूर संगठनों द्वारा आहूत देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में भाकपा माले ने नवगछिया में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस स्टेशन परिसर चौक से प्रारंभ होकर सब्जी पट्टी, वैशाली चौक, मुख्य बाजार, महाराजी चौक और मखातकिया चौक होते हुए पुनः स्टेशन परिसर चौक पहुंचा, जहां यह सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के प्रखंड सचिव गौरीशंकर राय ने कहा कि मजदूरों को अब तक कानूनी सुरक्षा और अधिकार देने वाले 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर बनाए गए चार लेबर कोड मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे मजदूरों की स्थिति कमजोर होगी और उन्हें दशकों […]

Noimg

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 45 मोबाइल बरामद, नवगछिया पुलिस ने मालिकों को सौंपे || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान चोरी या गुम हुए कुल 45 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। एसपी प्रेरणा कुमार के निर्देशन में पुलिस की तकनीकी शाखा (सर्विलांस टीम) ने लगातार तकनीकी अनुसंधान और ट्रैकिंग के माध्यम से इन मोबाइल फोनों का पता लगाया और उन्हें सुरक्षित बरामद किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल ट्रेसिंग के लिए आधुनिक तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया फोन दोबारा मिल […]

Noimg

मात्र 50 हजार से शुरू इलेक्ट्रिक गाड़ियां, नवगछिया का RG MOTORS  दे रहा है 3 साल फ्री सर्विस और एक्सचेंज ऑफर

Barun Kumar Babul0

नवगछिया में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच आरजी मोटर्स ग्राहकों के लिए किफायती, भरोसेमंद और सुविधाजनक विकल्प के रूप में तेजी से उभर रहा है। यदि आप पेट्रोल के बढ़ते खर्च से परेशान हैं और कम लागत में बेहतर विकल्प की तलाश कर रहे हैं, तो आरजी मोटर्स की इलेक्ट्रिक गाड़ियां आपके लिए एक बेहतर समाधान साबित हो सकती हैं। शोरूम की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत मात्र 50,000 रुपये से शुरू है। यहां 50 हजार से शुरू होने वाली और 120 किलोमीटर तक की रेंज देने वाली गाड़ियां उपलब्ध हैं। एक बार फुल चार्ज करने पर 120 किलोमीटर तक चलने की क्षमता का दावा किया गया है। जहां एक ओर पेट्रोल […]

Noimg

नवगछिया में भूकंपरोधी भवन निर्माण हेतु 10 दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया प्रखंड में भूकंपरोधी भवन निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 दिवसीय आरपीएल (रिकॉग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बिहार सरकार के तत्वावधान में भावसर फाउंडेशन संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत 30 राजमिस्त्रियों को भूकंपरोधी भवन निर्माण से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भवनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन अंचल अधिकारी संतोष कुमार सुमन, बीईओ राघव कुमार तथा नाजिर अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर संस्था के राज्य समन्वयक अजीत कुमार सिंह ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उद्घाटन सत्र में अंचल अधिकारी […]