Category Archives: नवगछिया

Noimg

बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड में 77वां गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया के बाल भारती, पोस्ट ऑफिस रोड में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक तथा छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सह ट्रस्टी अजय कुमार रुंगटा, सचिव अभय प्रकाश मुनका, ट्रस्टी अमीर चंद्र तिवारी, विद्यालय समिति के सम्मानित सदस्य नरेश केडिया, पंकज टिंबरेवाल, पारस खेमका सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष सह ट्रस्टी अजय कुमार रुंगटा ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात छात्रों ने सम्मान परेड प्रस्तुत की और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छोटे-बड़े छात्र-छात्राओं ने देश की एकता, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्रीय गौरव […]

Noimg

शिकायत करने पहुंची महिला को थाने से भगाने का आरोप || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया स्थित एससी-एसटी थाना की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक महिला ने आरोप लगाया है कि शिकायत दर्ज कराने के लिए थाना पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उसका आवेदन लेने से इनकार कर उसे भगा दिया। पीड़िता सीमा देवी पति: सिंटू पासवान, निवासी वीरनगर सैदपुर, थाना गोपालपुर के अनुसार, इसके बाद वह एसपी कार्यालय गई, जहां से थाना को फोन कर उसे दोबारा बुलाया गया। आरोप है कि दूसरी बार भी थाना पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने आवेदन लेने से मना कर दिया। इससे आहत होकर महिला थाना परिसर में रोने और हंगामा करने लगी। उसे यह कहकर टाल दिया गया कि “डायल 112 को इसकी जानकारी दीजिए।” इसके बाद महिला गोपालपुर थाना पहुंची। वहां भी शुरुआत में […]

Noimg

नगरह गांव में सादगी और श्रद्धा के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया प्रखंड के नगरह गांव में सनातन परंपरा, सादगी और श्रद्धा भाव के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पूरे अनुशासन और धार्मिक मर्यादा के साथ संपन्न हुई। विशेष बात यह रही कि गांव के सभी टोलों और मोहल्लों से लोग एक साथ सामूहिक रूप से विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने मां सरस्वती की विदाई में सहभागिता निभाई। सनातन सेवा समिति नगरह के सदस्य विहान सिंह राजपूत ने बताया कि विसर्जन यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के अश्लील या आपत्तिजनक गीतों का प्रयोग नहीं किया गया। “अपनी संस्कृति, अपनी पहचान” के संकल्प के साथ धार्मिक मर्यादा और सामाजिक संस्कारों का पालन करते हुए विसर्जन संपन्न कराया […]

Noimg

तिरासी गाँव में पिंडी पर विराजमान हुई मां माघी दुर्गा, गंगा महाआरती का हुआ आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र के तिरासी गाँव में रविवार की संध्या को मां माघी दुर्गा अपने पिंडी पर विराजमान हुईं। इस अवसर पर भव्य सप्तमी पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के लोग श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुए। माता के पिंडी पर विराजमान होने के बाद भावपूजा-अर्चना संपन्न की गई और माता का पट खोला गया। इसके पश्चात सप्तमी संध्या आरती आयोजित की गई, जिसे महागंगा आरती के रूप में संपन्न किया गया। इस दौरान भक्तों ने भक्ति भाव के साथ माता की स्तुति की और गंगा आरती में भाग लेकर धार्मिक उल्लास का अनुभव किया। पूजा स्थल पर पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक अनुशासन और शांति बनाए रखी गई। इस भव्य आयोजन ने गांव में […]

Noimg

नवगछिया टी-20 क्रिकेट लीग का फिक्सचर जारी || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया – नवगछिया में आयोजित टी-20 क्रिकेट लीग का फिक्सचर जारी कर दिया गया है। नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद और सचिव राजेश कुमार राजू ने बताया कि इस लीग में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं। टीमों का बंटवारा इस प्रकार है: पुल ए: आईसीसी बिहपुर, नवगछिया जूनियर, जय हिंद लत्तीपुर पुल बी: सनलाइट नारायणपुर, नवगछिया सीनियर, एमसीसी बिहपुर मैच शेड्यूल: पुल ए (सर्वोदय मैदान, बिहपुर): 27 जनवरी: आईसीसी बिहपुर vs नवगछिया जूनियर 28 जनवरी: आईसीसी बिहपुर vs जय हिंद लत्तीपुर 29 जनवरी: नवगछिया जूनियर vs जय हिंद लत्तीपुर पुल बी (नारायणपुर): 31 जनवरी: नवगछिया सीनियर vs एमसीसी बिहपुर 1 फरवरी: एमसीसी बिहपुर vs सनलाइट नारायणपुर 2 फरवरी: सनलाइट नारायणपुर vs नवगछिया सीनियर सेमीफाइनल […]

Noimg

नवगछिया एसडीओ रोहित कर्दम को ‘बेस्ट इलेक्शन प्रैक्टिसेज अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया – अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) रोहित कर्दम को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान उत्कृष्ट निर्वाचन प्रबंधन और नवाचारी चुनावी प्रक्रियाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय ‘बेस्ट इलेक्शन प्रैक्टिसेज अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए बिहार के मुख्य सचिव द्वारा प्रदान किया गया। चुनाव के दौरान मतदाता जागरूकता बढ़ाने, मतदान प्रतिशत सुधारने, दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने और कानून-व्यवस्था के सशक्त प्रबंधन में उनकी भूमिका को विशेष रूप से सराहा गया। नवगछिया अनुमंडल में पदस्थापित रोहित कर्दम को यह सम्मान मिलने से क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों में उत्साह है। जनप्रतिनिधियों और […]

Noimg

जमीनी विवाद में हत्या का आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : 03 जनवरी 2026 को परबत्ता थाना क्षेत्र के ग्राम गरैया में जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी द्वारा मारपीट कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिसका इलाज के दौरान निधन हो गया। मृतक की पत्नी के आवेदन पर परबत्ता थाना में कांड संख्या 2/26, धारा 191(2)/191(3)/190/103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के बाद कांड में संलिप्त विनीत यादव पिता: लेलू यादव, उर्फ लालदो यादव, ग्राम गरैया को शनिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है। पुलिस अब भी कांड में अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी […]

Noimg

सन वैली पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा  || GS NEWS

Chanchal Jha0

भजन-कीर्तन से गूंजा विद्यालय परिसर, 200 से अधिक विद्यार्थियों ने किए मां सरस्वती के दर्शन नवगछिया ।सन वैली पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं सरस्वती पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा अत्यंत सुंदर एवं आकर्षक मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना की गई, जिसकी विधिवत पूजा 23 जनवरी को संपन्न हुई। पूजा कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिमेष कुमार के नेतृत्व में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर 200 से अधिक विद्यार्थियों ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ मां सरस्वती के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यार्थियों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय परिवार […]

Noimg

नवगछिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-एलटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 39 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : कटिहार–बरौनी रेलखंड पर नवगछिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी नवगछिया और एलटीएफ कटिहार (वन) की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। यह कार्रवाई 24 जनवरी की संध्या लगभग 6:30 बजे की गई। जानकारी के अनुसार, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के जनरल बोगी में चेकिंग के दौरान शौचालय के पास दो सफेद रंग की बोरी लावारिस हालत में पाई गई। संदेह होने पर बोरी की जांच की गई तो इसमें 750 एमएल की कुल 52 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। कुल बरामद शराब की मात्रा 39 लीटर बताई जा रही है। बरामद शराब को जब्त कर जीआरपी थाना नवगछिया लाया गया है। नवगछिया रेल थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है […]

Noimg

बाल भारती विद्यालय में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा का शांतिपूर्ण विसर्जन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के गौशाला रोड स्थित बाल भारती विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के तहत मां सरस्वती की प्रतिमा का शांतिपूर्ण विसर्जन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों की अच्छी खासी मौजूदगी रही। विद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन को बड़े धूमधाम और अनुशासन के साथ संपन्न कराया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भजन-कीर्तन के माध्यम से मां सरस्वती को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में साफ-सफाई और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। विद्यालय के प्राचार्य नवनीत कुमार सिंह ने बताया कि यह आयोजन बच्चों में माता सरस्वती के प्रति सम्मान और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को न केवल आध्यात्मिक […]