Category Archives: नवगछिया

Noimg

समाजसेवी सुजीत सिंह ने जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी आगमानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक प्रखंड के मदरौनी पंचायत से मुखिया पद के भावी उम्मीदवार सुजीत सिंह ने मदरौनी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जगद्गुरु रामानुजाचार्य परम पूज्य स्वामी आगमानंद जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुजीत सिंह आगामी पंचायत चुनाव 2026 में मदरौनी पंचायत से मुखिया पद के लिए दावेदारी पेश करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने गुरुजी से अपने चुनावी अभियान और समाजसेवा के कार्यों में सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। सुजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा समाज कल्याण और लोगों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया है और गुरुजी के आशीर्वाद से उनका उत्साह और बढ़ गया है। उनका मानना है कि लोकहित के कार्यों में सदैव ईमानदारी और निष्ठा […]

परबत्ता थाना क्षेत्र में छेड़खानी मामले में आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । परबत्ता थाना क्षेत्र में छेड़खानी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी परबत्ता थाना के खगड़ा निवासी गुलशन कुमार सिंह है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 21 दिसंबर को वादिनी द्वारा आवेदन दिया गया कि साहू परबत्ता स्थित अपने घर के पास टहलने के दौरान ग्रामीण गुलशन कुमार सिंह ने उनके साथ छेड़खानी की कोशिश की। जब वादिनी ने इसका विरोध किया, तो गुलशन कुमार सिंह और उनके अन्य दो भाईयों ने वादिनी की मां के साथ गाली-गलौज की। इस संबंध में परबत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त गुलशन कुमार सिंह को […]

नवगछिया में शराब के नशे में हंगामा करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया थाना की पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गजाधर भगत रोड निवासी रंजीत कुमार है। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब के नशे में उग्र हो गया था और आसपास के लोगों के लिए खतरा बन गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया और मेडिकल जांच करवाई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इस पर नवगछिया थाना ने आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इसके बाद पुलिस ने रंजीत कुमार को न्यायालय में पेश किया, जहां उसे जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई। Chanchal Jha

कोंचिग से लौट रहे छात्र को रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। कोंचिग से पढ़ाई कर लौट रहे एक छात्र को मंगलवार की सुबह रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस संबंध में गोपालपुर थाना के हरनाथचक निवासी संदेश कुमार ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। संदेश कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि 20 दिसंबर की सुबह लगभग आठ बजे वह टापर क्लासेस, कोंचिग से घर लौट रहा था। नवगछिया थाना क्षेत्र के बजरंगबली मंदिर के पास रंगरा चौक थाना के भवानीपुर निवासी संतोष कुमार और हिमांशु कुमार ने पीछे से हमला कर उसके सर पर रॉड से वार किया। इस दौरान हिमांशु कुमार कहते हुए बोल रहा था कि “जान से मार दो।” शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने इन दोनों से पहले किसी […]

Noimg

नवगछिया बस स्टैंड के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया थाना के बस स्टैंड के पास रविवार को एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पूर्णिया जिला के अबकरनगर थाना के डरबा निवासी रंधीर शर्मा के पुत्र प्रवेश शर्मा, पूर्णिया जिला के रूपौली थाना के शंकर मंडल के पुत्र दिलीप कुमार मंडल और मधेपुरा जिला के उदाकिशनगंज थाना के बसगढ़ा निवासी श्रवण मंडल के पुत्र छोटू कुमार शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत तीनों घायलों को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। डॉक्टरों ने घायल छोटू कुमार और दिलीप कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों […]

Noimg

लायंस क्लब नवगछिया टाउन ने जरूरतमंदों में वितरित किए 50 कंबल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। लायंस क्लब नवगछिया टाउन की ओर से सोमवार को प्रातः 10 बजे क्लब के वरिष्ठ सदस्य लायन भगवती पंसारी के सहयोग से अवध किशोर सिंह के निवास तुलसीपुर में जरूरतमंद लोगों में 50 कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन विनोद कुमार चिरानीयां ने की, जबकि संचालन क्लब सचिव लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल ने संभाला। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन कमलेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि नवगछिया अनुमंडल में यह क्लब का पांचवां कंबल वितरण कैंप है। उन्होंने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए क्लब की ओर से आगे भी जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने का कार्य जारी रहेगा। कार्यक्रम में सेवा निवृत्त प्राचार्य सचिदानंद सिंह, डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर लायन पवन कुमार सर्राफ, डायरेक्टर […]

Noimg

दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने दे दी जान || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भवानीपुर वार्ड संख्या-5 में रविवार की रात एक नवविवाहिता ने दहेज को लेकर ससुराल वालों की प्रताड़ना और घरेलू विवाद से तंग आकर जान दे दी । मृतका की पहचान भवानीपुर निवासी 20 वर्षीय नेहा कुमारी के रूप में हुई है, जो मनीष राम की पत्नी थी। घटना की सूचना सोमवार की सुबह मिलते ही भवानीपुर थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका बिहपुर प्रखंड के झंडापुर वार्ड संख्या-6 निवासी स्व. अशोक राम की पुत्री थी। नेहा की मां माला देवी ने बताया कि अप्रैल 2025 […]

Noimg

तिरहुत क्षेत्र के विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी का नवगछिया आगमन, शिक्षकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। तिरहुत स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षद, युवा, कर्मठ एवं प्रखर वक्ता बंशीधर ब्रजवासी का नवगछिया आगमन पर शिक्षकों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। वे सोमवार को सिंघिया मकंदपुर स्थित चंदन के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात के लिए पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में शिक्षक साथियों ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने अपने हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को विधान पार्षद के समक्ष रखा। सभी मांगों पर बंशीधर ब्रजवासी ने सहमति जताई और आश्वासन दिया कि वे इन मुद्दों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएंगे। बातचीत के दौरान शिक्षकों के प्रति उनका वही पुराना स्नेह, संवेदनशीलता और संघर्षशील भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। शिष्टाचार मुलाकात में अमित, अमन, चंद्रभानु कुमार, रामेश्वर, मनोज […]

अनुमंडल विधिक सेवा समिति नवगछिया में महिलाओं के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : अनुमंडल विधिक सेवा समिति, व्यवहार न्यायालय नवगछिया के तत्वावधान में सेक्सुअल हरासमेंट ऑफ वीमेन एक्ट वर्कप्लेस (रोकथाम, प्रतिषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013 को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पैनल अधिवक्ता रीता कुमारी ने महिलाओं के कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित कानून, शिकायत प्रक्रिया, आंतरिक शिकायत समिति की भूमिका तथा पीड़ित महिलाओं के अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कानून महिलाओं को सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए बनाया गया है और इसके प्रभावी क्रियान्वयन से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। पारा लीगल स्वयंसेवक खगेंद्र कुमार पंडित ने विधिक सेवा प्राधिकरण की मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी साझा करते हुए लोगों को जागरूक रहने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न […]

Noimg

नवगछिया के मदरौनी की बेटी आयुषी सिंह ने रचा इतिहास, ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट में लाया 19वां रैंक ||GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी गांव की होनहार बेटी आयुषी सिंह ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) में शानदार सफलता हासिल की है। आयुषी ने अखिल भारतीय स्तर पर 19वां रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे मदरौनी और जिले का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए आयोजित AILET परीक्षा में केवल 120 सीटें उपलब्ध होती हैं, ऐसे में शीर्ष 20 में शामिल होना अत्यंत सम्मानजनक उपलब्धि मानी जा रही है। आयुषी सिंह, बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के कार्मिक विभाग में मुख्य कार्यालय अधीक्षक पद पर […]