


नवगछिया : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नवगछिया अनुमंडल के सहौरा स्थित श्री शिर्डी साईंनाथ दरबार में भक्ति एवं श्रद्धा के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने गुरु चरण पादुका पूजन, सत्संग, भजन-कीर्तन और महाआरती में भाग लिया।

प्रवचनकर्ता लड्डू बाबा ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव एवं कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने साईं बाबा के संदेश “सबका मालिक एक” को अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं नवगछिया ठाकुरबाड़ी में मोहन पोद्दार के नेतृत्व में विशेष पूजन-अर्चन एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
















