January 10, 2023
नवोदय की छात्राओं को विज्ञान ज्योति सानिध्य में पॉलिटेकनिक व आईटी कॉलेज का भ्रमण ||GS NEWS
DESK 04नारायणपुर- जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्राओं को सोमवार के दिन विज्ञान ज्योति के बैनर तले 22 छात्राओं का बिहार अभियंत्रण पॉलिटेक्निक महाविद्यालय एवं ट्रिपल आईटी भागलपुर का नॉलेज पार्टनर का भ्रमण कराया गया जिसमें बारहवीं कक्षा की जवाहर नवोदय भागलपुर,नवोदय बेगूसराय,नवोदय बांका एवं नवोदय मधेपुरा की पंजीकृत छात्राओं ने भाग लिया। बताया गया की विज्ञान ज्योति योजना का उद्देश्य देश में विज्ञान,प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के कम प्रतिनिधित्व को संबोधित करना है।महाविद्यालय के. डायरेक्टर डॉ पुष्पलता एवं राज अन्वित के सहयोग से कंप्यूटर साइंस,आई टी, मैकेनिकल,इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स,सिविल समेत अन्य विभागों का वर्कशॉप का ज्ञान परक भ्रमण कराया गया ताकि बच्चों में शोध क्षमताओं के प्रति रुचि बढ़े और आत्मनिर्भर बनें। जवाहर नवोदय विद्यालय भागलपुर […]