Category Archives: निभाष मोदी की रिपोर्ट

बिहार में रेरा कानून लागू होने के 5 साल पूरे होने पर क्रेड़ाई की ओर से एक कार्यशाला का हुआ आयोजन||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर ।बिहार में रेरा कानून लागू होने के पांच साल पूरे होने पर शहर के एक होटल में क्रेडाई की ओर से एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रेरा बिहार के अध्यक्ष नवीन कुमार वर्मा के साथ-साथ आयुक्त दयानिधान पांडे, जिलाधिकारी सुब्रत सेन सहित जिला के रेरा जिला अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में कानून के लागू होने के बाद कितने लोगों को इसकी जानकारी पहुंची है, वही इस कानून के क्या फायदे हैं, इसको लेकर चर्चा की गई। वही इस कानून में क्या-क्या कमियां रही है और इसमें क्या क्या बदलाव किए जाने हैं इसको लेकर भी चर्चा की गई। वही बिहार में कॉउंनसीड्रेसन फोरम की स्थापना […]

भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति को ढूंढने वालों को मिलेगा मुंह मांगा इनाम||GS NEWS

DESK 040

टीएमबीयू में अतिथि शिक्षकों ने ढोल बजाकर प्रभारी कुलपति को पूरे विश्व विद्यालय परिसर में ढूंढा भागलपुर/निभाष मोदी तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षकों ने ढोल बजाकर प्रभारी कुलपति हुनमान पांडे को ढूंढा साथ ही ढूंढ कर लाने वालों को मुंह मांगी कीमत देने की बात कही। दरअसल साल भर से स्थाई कुलपति नहीं होने व 6 महीने से प्रभारी कुलपति हुनमान पांडे के विश्विद्यालय नहीं आने के विरोध में छात्रों व शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ,डिग्रियां पेंडिंग में है, सेशन देरी से चल रहा है। इसको लेकर अतिथि शिक्षक कई दिनों से अनशन पर थे आज प्रदर्शन का तरीका बदल कुलाधिपति का ध्यान आकर्षित करना चाहा। बता दें कि प्रोफेसर हुनमान पांडे बी […]

डीलर के घर से 5 किलो गांजा बरामद,मामला नवगछिया के गोपालपुर का ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर जिला के नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया बजार में 5 किलो गाजा सहित गांजा विक्रेता को पुलिस नें दबोचा हैं । वही विश्वस्त सूत्रों की माने तो गोपालपुर थाना को मिली गुप्त सूचना पर गोपालपुर थाना पुलिस दल बल के साथ जनवितरण प्रणाली मुरारी साह के घर में छापामारी कर 5 किलो गांजा सहित गांजा विक्रेता को दबोचा गया है। पुलिस द्वारा छापा मारी में चावल की बोरा से पांच किलो गांजा बरामद हुआ हैं। सूत्रों की माने तो बहुत समय पूर्व से ही पीडीएस दुकानदार गांजा का खरीद बिक्री करते आ रहा था। वहीं आपको बता दे की अब नशा खुरानी गिरोह गांव में भी बहुत तेजी से अपना पांव पसार रहा है। अकसर […]

गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने इंजीनियर शैलेंद्र को बताया नाटक बाज, किया अपशब्द का प्रयोग |GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी सरकार के पास राशि की कमी होने के चलते नहीं हो रहा समय पर बाढ़ विरोधी कार्य-गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल भागलपुर। नवगछिया में लगातार हो रहे कोसी और गंगा के कटाव पर जदयू के गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि कटाव हो रहा है लेकिन सरकार के पास राशि की कमी है जिसके कारण दिक्कतें आ रही है वहीं उन्होंने पिछले दिनों कटाव पीड़ितों के द्वारा बिहपुर के बीजेपी विधायक इंजीनियर शैलेंद्र को बंधक बनाए जाने. को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इंजीनियर शैलेंद्र नाटक बाज है इससे पहले भी वह नाटक कर चुके हैं ।सुरक्षा बढ़ाने को लेकर इस तरह का नाटक करते हैं अगर वह हमें कहे तब हम उन्हें सुरक्षा और दिलवा […]

मायागंज अस्पताल के पीछे विसर्जन घाट में एक अधेड़ की मिली क्षत-विक्षत लाश, पुलिस जुटी जांच में ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर के मायागंज अस्पताल के पीछे विसर्जन घाट में एक अधेड़ की क्षत-विक्षत परिस्थिति में शव बरामद हुआ, घटना के बाबत मृतक के पिता ने बताया कि किसी काम को लेकर वह दियारा गया हुए था, जिसके बाद वापस नहीं आने पर उनका काफी खोजबीन किया, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया, 24 घंटे बाद जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीछे विसर्जन घाट पर उनका क्षत-विक्षत परिस्थिति में शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन ने कहा कि उनकी हत्या कर शव को फेंका है। मृतक व्यक्ति की पहचान सियाराम मुसहर के पुत्र मोती कुमार के रूप में हुई है। इधर घटना की सूचना मिलने पर नाथनगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में […]

क्रिकेट खेल रहे एक युवक को विषैले सांप ने काट लिया, घायल युवक अपने इलाज के लिए सांप को बोतल में बंद कर पहुंचा मायागंज अस्पताल ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर, के इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में क्रिकेट खेल रहे इंजीनियरिंग पासआउट छात्र शुभम कुमार को शाम विषैले सांप ने काट लिया। जिसके बाद खेल रहे छात्रों और शुभम ने मिलकर सांप को पकड़ लिया और उसे बोतल में बंद कर इलाज कराने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल पहुंचा। जहां उसका चिकित्सकों ने इलाज किया। वही शुभम ने वन विभाग को सांप के पकड़ने की सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल पहुंचे और बोतल में बंद सांप को अपने कब्जे में लेकर चले गए। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि यह सांप काफी विषैला है और इसके काटने के तुरंत बाद अगर इलाज नहीं कराया जाता है तो व्यक्ति की मौत भी हो […]

मसदी पंचायत के वार्ड तीन मे दबंगों द्वारा टंकी नहीं चढाने पर मुख्यमंत्री जलनल योजनाओं का लाभ 15 दिनों नहीं मिल रहा, पानी के लिए ग्रामीण त्राहिमाम||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। सुलतानगंज प्रखंड के मसदी पंचायत के वार्ड तीन मे मुख्यमंत्री जलनल योजनाओं का लाभ पन्द्रह दिनों से नहीं मिल रहा हैं।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री जलनल योजनाओं के लिए अशोक कुमार गौतम के नाम से जमीन का एनओसी दिया गया हैं।तीन वर्षों से मुख्यमंत्री जलनल योजनाओं का लाभ मिल रहा था।टंकी खराब होने पर नया टंकी लगाया जा रहा था। लेकिन जमीन मालिक अशोक कुमार गौतम ने टंकी चढाने से मना करने पर 15 दिनों से पानी नहीं मिल रहा हैं।वहीं वार्ड तीन के सदस्या गीता कुमारी ने बताया कि टंकी अशोक कुमार गौतम के द्वारा नहीं चढाने दिया जा रहा हैं।जिससे ग्रामीणों को पन्द्रह दिन से.पानी नहीं मिल रहा हैं।इसकी शिकायत विडिओ मनोज कुमार मुर्मू […]

जनता दरबार मे 38 केश पहुचने पर 30 केश का हुआ निष्पादन ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। सुलतानगंज थाना परिसर मे सीओ शंभुशरण राय एंव थानाध्यक्ष लालबहादुर के नेतृत्व मे जनता दरबार लगाए गए थे।सुबह से ही जनता दरबार मे लोगों कि भीड उमडने लगी थी।लेकिन आवेदन कर्ताओं ने कहा कि जनता दरबार सरकार के.निर्देश पर लगाए गए है।लेकिन.महिनों से जनता दरबार का चक्कर लगा रहे हैं।लेकिन कोई सुनवाई अबतक नहीं हो पाई हैं। वहीं सीओ शंभुशरण राय ने बताया कि सुलतानगंज, अकबरनगर, बाथ थाने मे जनता दरबार लगाए गए थे।जिसमें 38 केश पहुचे थे।जो 30केशों का निष्पादन कर लिये गए हैं।इस दौरान अंचल के राजस्व कर्मचारी हरी मंडल, सहित कई पुलिस कर्मी मौजुद थे। DESK 04

अहसास संस्थान के द्वारा रक्तदान महोत्सव का हुआ आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी सर्वधर्म समभाव के थीम पर चारों धर्मों की महिला ने किया महोत्सव का विधिवत उद्घाटन भागलपुर । सच ही कहा गया है यदि समाज को सही मार्गदर्शन मिल जाए तो वह उस ओर सकारात्मक दृष्टिकोण से बढ़ने लगती है ।विगत कुछ सालों से अहसास “एक उम्मीद अपनों की” टीम मायागंज अस्पताल में रक्त की कमी को पूरा करने हेतु रक्तदान शिविर का आयोजन करते आ रही है। इसी बाबत भागलपुर के अहसास “एक उम्मीद अपनों की” संस्थान के द्वारा 26 जून को दीनदयाल टिवरेवाल ट्रस्ट के सौजन्य से रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया गया। एहसास संस्थान के सचिव अंशुमन भारद्वाज ने कहा हमारी यह संस्थान कई वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन करते आ रही है। उसी कड़ी […]

बोरी पर बैठकर, ब्लैकबोर्ड की जगह कमरें के दरवाजे पर लिखकर होती है पढ़ाई, हाल कहलगाँव के एक मध्य विद्यालय का ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर के कहलगांव अनुमंडल के मध्य विद्यालय साहूपारा में बच्चों को ब्लैक बोर्ड के स्थान परलोहे के दरवाजे पर पढ़ाया जाता है।अब इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था किस स्तर की है । कक्षा 4 के बच्चे बरामदे पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं और ब्लैक बोर्ड के स्थान पर शिक्षक कमरे के दरवाजे में लिखकर समझा रहे हैं । कक्षा चार में 54 छात्र नामांकित हैं। जो छात्र पहुँचे वो सभी बरामदे पर बूट का बोरा बिछा उसपे बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसा नहीं कि कक्षा 4 के लिए कमरा नहीं है इस स्कूल के गलत मैनेजमेंट के कारण सभी छात्र बरामदे पर बैठकर पढ़ते हैं । कक्षा 4 के कमरे को […]