Category Archives: निभाष मोदी की रिपोर्ट

गांव के दबंगों ने पीड़िता के घर पहुंच कर घर वालों के साथ की मारपीट और लगा दी घर में आग ||GS NEWS

DESK 040

जान की गुहार लगाने डरी व सहमी लाचार पीड़िता पहुंची डीआईजी कार्यालय भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर,औद्योगिक थाना क्षेत्र के मीराचक के रहने वाले जयदेव कुमार पंडित की पत्नी जुली कुमारी सुरक्षा की गुहार को लेकर पिछले कई दिनों से थाने और पुलिस के कई अधिकारियों के चक्कर काट कर जब हार गई और कोई कार्रवाई नहीं हुई तब पूर्वी क्षेत्र के पुलिस उप महाप्रबंधक विवेकानंद से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। जिस पर डीआईजी ने सिटी एसपी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। दरअसल 19 जून की रात को गांव के दबंग लोग पीड़िता के घर पहुंच कर घरवालों के साथ मारपीट की और घर में आग भी लगा दिया। वही पति को घर से निकलने पर जान […]

व्यापार बढ़ाने से जुड़े कई विकल्पों पर बैंक ऑफ इंडिया आंचलिक कार्यालय में अधिकारियों व कर्मियों के बीच हुई समीक्षात्मक बैठक||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर,बैंक ऑफ इंडिया आंचलिक कार्यालय में व्यापार समीक्षा बैठक का आयोजन मुख्य अतिथि गिरीश कुमार सिंह, महाप्रबंधक राष्ट्रीय बैंकिंग समूह बिहार की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर करीब 40 शाखाओं से आए शाखा प्रबंधक उपस्थित थें। व्यापार बढ़ाने से जुड़े कई विकल्पों पर चर्चा हुई। लोगों के लिए ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन हो सके ऐसे ऋणों पर विशेष जोर दिया गया। आंचलिक प्रबंधक महोदय श्री राजेश कुमार एवम उप आंचलिक प्रबंधक महोदया श्रीमति बिनीता ने सभी शाखा प्रबंधकों को संबोधित करते हुए वाहन ऋण, शिक्षा ऋण, व्यापार ऋण, व्यक्तिगत ऋण, गृह ऋण जैसे उत्पादों की विस्तृत जानकारी दी। राष्ट्रीय बैंकिंग समूह महाप्रबंधक महोदय ने सभी शाखा प्रबंधकों को बेहतर ग्राहक सेवा , समस्या निपटान , […]

होमगार्ड बहाली को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे जगदीशपुर और गोराडीह प्रखंड के अभ्यर्थी ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर,होमगार्ड बहाली को लेकर जगदीशपुर प्रखंड और गोराडीह प्रखंड के अभ्यर्थी जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट निकालने की मांग को लेकर आज जिलाधिकारी भागलपुर के कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।दोनों प्रखंडों के अभ्यर्थियों का कहना है कि 6,7,8 वाले अभ्यर्थियों का चयन हो चुका है परंतु 13,12 ,11 वालों का अभी तक कुछ भी नहीं हो पाया है। इसे जल्द से जल्द कराने का अनुरोध करते दिखे होमगार्ड के सभी अभ्यर्थी। साथ ही साथ उन्होंने ज्ञापन में कई बिंदुओं का भी जिक्र किया है। होमगार्ड बहाली को लेकर जगदीशपुर प्रखंड और गोराडीह प्रखंड के अभ्यर्थियों ने बताया कि विज्ञापन भरने से तकरीबन 11 साल हो चुके हैं, लेकिन हमलोगों का अभी तक कुछ भी नहीं हो […]

सजौर पुलिस और कजरैली पुलिस ने अबैध बालू लदे ट्रेक्टर के साथ ट्रेक्टर मालिक को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर जिला के सजौर पुलिस ने बडी कार्यवाही करते हुए सजौर थाना क्षेत्र के हाजीपुर बालू स्कीम पर से सजौर पुलिस ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर एवम एक ट्रैक्टर मालिक नीतीश कुमार को भी गिरिफ्तार किया। वही सजौर थाना प्रभारी महाश्वेता सिन्हा ने बताया की गिरिफ्तार युवक नीतीश कुमार को न्यायालय भेज दिया गया हैं। वही दूसरी खबर कजरैली थाना का हैं। जो देर रात कजरैली पुलिस ने छापामारी कर थाना क्षेत्र के सौखर गांव के पास से ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। नदी में अंधेरे का फायदा उठाकर बालू माफिया बालू का अवैध खनन कर रहे थे। तभी कजरैली थाना मौके पर पहुंचकर चार अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया वही दूसरी ओर माफिया […]

कल तक एनएच 80 की मरम्मत कराने वाले ठेकेदार बन गए कहलगांव विधायक, एनएच 80 के किनारे रहने वाले अजय मंडल बन गए एमपी, परंतु सड़कों की स्थिति बद से बदतर ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी बिहार में मानसून का प्रकोप जारी है।उस कड़ी में अगर इलाकाई समस्या पर गौर करें तो भागलपुर से कहलगाँव और आगे पीरपैंती तक का एनएच 80 पिछले 20 वर्षों से जख्मी हुआ पड़ा है। इलाके के एमएलए और एमपी भी आम जनता को भरोसा देते थक गए हैं। कलतक एनएच 80 की मरम्मती कराने वाले ठेकेदार पवन यादव आज कहलगाँव के बीजेपी एमएलए हैं। एनएच 80 के किनारे रहने वाले अजय कुमार आज जेडीयू से एमपी हैं। दोनों की तरफ से सदन में समस्या को रखा भी गया, लेकिन आज भी एनएच 80 की दयनीय दशा जस की तस बनी हुई है। भागलपुर से कहलगांव एनएच 80 की स्थिति खराब हो चुकी है। खराब सड़क की बजह से […]

एक चमत्कारी तालाब ऐसा भी जहां शुभ कार्य के लिए पहले गांव वाले तालाब को निमंत्रण देते थे, फिर उस तालाब से निकले बर्तनों से किया जाता था पूजन का कार्य ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट :-निभाष मोदी/भागलपुर पूरे गांव वालों का प्यास बुझाने वाला तालाबअपने ही जीर्णोद्धार के लिए सरकार की बाटे जोह रहा भागलपुर ,आस्था के कई रूप होते हैं और लोग इसे अलग-अलग तरीके से मानते हैं।आपको आज हम एक ऐसे आस्था के तालाब के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आसपास रहनेवाले लोग अपने घर में होनेवाली शादी से पहले उस तालाब को निमंत्रण देने पहुंचते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं भागलपुर जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूर स्थित जगदीशपुर प्रखंड के कोला नारायणपुर की। ।भारत एक ऐसा देश है जहां सनातन धर्म में पेड़-पौधे, जानवर, नदी-तालाब, भूमि और पहाड़ों के साथ कई चीजों में आस्था रखने के साथ इसे पूजने की परंपरा भी रही है।भारत […]

बरारी में बन रहे रिवरफ्रंट कार्य अभी तक ठप, वन विभाग के द्वारा रोका गया है कार्य, एनओसी मिलते ही पुनः कार्य होंगे प्रारंभ ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट :-निभाष मोदी /भागलपुर भागलपुर स्मार्ट सिटी को स्मार्ट बनाने को लेकर कई कार्य योजनाएं चल रही है । जिसमें से भागलपुर के बरारी रिवर फ्रंट कार्य भी होना है। बरारी रिवरफ्रंट का 162 करोड़ लागत से सौंदर्यीकरण होना है लेकिन कुछ माह पहले भागलपुर स्मार्ट सिटी के तहत बरारी पुल घाट के समीप रिवरफ्रंट के कार्य की शुरुआत की गई थी पर इस कार्य को वन विभाग के द्वारा किसी कारण बस रोक दिया गया, वहीं इस मामले को लेकर नगर आयुक्त डॉ.योगेश कुमार सागर से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की वन विभाग से कुछ अटकलें सामने आ रही हैं जैसे ही वहां से एनओसी मिलता है फिर पुनः यह कार्य शुरू हो जाएगा। वन विभाग के अधिकारियों […]

खुलेआम फायरिंग कर रहे तीन अपराधियों को एसआई सिकंदर ने दबोचा, एसपी ने कि तारीफ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट :-निभाष मोदी/भागलपुर भागलपुर किसी अपराधिक घटनाओं के बाद या फिर जहां जिम्मेवार पुलिसकर्मियों कि किरकिरी होने की तनिक भी संभावना रहती है वहां दो थानों के बीच क्षेत्राधिकार विवाद की बातें अमूमन सामने आती रहती है| हालांकि पुलिस पदाधिकारियों के पहल पर इसे सुलझा लिया जाता है| लेकिन वहीं नाथनगर थाना में तैनात एसआई सिकंदर कुमार ने बबरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार कि शाम गोलीबारी कर रहे अपराधियों को अकेले दबोचकर एक बड़ा संदेश दिया है| यह संदेश उन पुलिसकर्मियों के लिए है जो क्षेत्राधिकार विवाद को जानबूझकर हवा देता है और अपनी जिम्मेवारियों से पीछा उलटे पैर वापस हो लेता है| इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि एसआई सिकंदर कुमार नाथनगर थाना से डयूटी के उपरांत […]

भगलपुर के पीरपैंती विधायक ललन पासवान के बिहार झारखंड बॉर्डर पर बने अवैध मकान पर झारखंड प्रशासन ने चलाया बुलडोजर ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट :- निभाष मोदी /भागलपुर भागलपुर के पीरपैंती से भाजपा विधायक ललन पासवान के घर पर झारखंड सरकार के प्रशासन ने बुलडोजर चढ़ा कर तोड़ा। बताया जा रहा है कि जमीन के पीछे रहने वाले लोगों को आवागमन में कोई दिक्कत नहीं हो, इसे देखते हुए ये कार्रवाई की गयी है। पीरपैंती विधायक ललन कुमार के मकान के पीछे के जिस विवादित हिस्से को गिराया गया है उसे लेकर विवाद चल रहा था। ।वहां रहने वाले लोगों ने अपनी जमीन व मकान तक जाने के लिए सड़क की मांग करीब एक साल पहले ही झारखंड सरकार से की थी। यह जगह बिहार और झारखंड की सीमा पर है। विधायक का आवास बिहार के सीमा क्षेत्र में आता है लेकिन उसके […]

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर सुल्तानगंज में फिर चला प्रशासन का बुलडोजर ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट :-निभाष मोदी /भागलपुर भागलपुर, 14 जुलाई से प्रारंभ होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर सुल्तानगंज अंचलाधिकारी शंभू शरण राय के नेतृत्व में अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कई जगहों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में अबजुगंज चौक से लेकर कटहरा गांव तक सड़क के दोनों ओर किए हुए अतिक्रमण को प्रशासन ने बुलडोजर चलवा कर सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण मुक्त कराया। अतिक्रमण हटाने के दौरान कई जगह प्रशासन को काफी मशक्कत का सामना भी करना पड़ा। यह अतिक्रमण हटाने का मुख्य उद्देश्य है मेला में आने जाने वाले कांवरियों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। बताते चलें कि श्रावणी मेला कोरोना काल के चलते 2 […]