Category Archives: बिहपुर

Noimg

बिहपुर में 28 सितंबर को 12वीं शरीफ ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर:28 सितंबर को 12वीं शरीफ है। बिहपुर प्रखंड के मदरसा गौसिया दरशूल कुरान,बभनगामा-पठानटोला के प्राचार्य मौलाना ईरफान अहमद उर्फी ने यह जानकारी देते हुुए बताया कि यह दिन इस्लामी दुनिया का सबसे बड़ा दिन है।बताया गया कि 12वीं शरीफ पैगम्बर-ए-ईस्लाम के पैदाईश की तारिख है।हुजूर आए तो जुल्म,नाइंसाफी, भेदभाव,अपराध व जरायम को मिटाया,और पूरी दुनिया को इस्लाम,इंसानियत,मानवता, भाईचारा, मोहब्बत व प्रेम का संदेश दिया।यही वजह है कि उनके व्यवहार व तालीम से लोग इस कदर प्रभावित हुए कि उनके मानने वालों की तदाद चंद लोगों से बढ़कर करोड़ो व अरबों में फैल गई, और हुजूर पूरी दुनिया के लिए मिसाल बन गए।मौलाना ईरफान ने कहा कि तो हमें भी हुजूर मुस्तफा स.अ.व. के विलादत के दिन उनकी दी हुई शिक्षा […]

Noimg

6 वर्षीय मासूम पुत्री को पहले पीटा फिर लाठी डंडे से पीटते-घसीटते हुए महिला को अपने घर ले जाकर कर दिया बंद ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन व कानून का खौफ़ नही, यहां दबंगों की लाठी और हिटलरशाही बोलता है। गरीब और कमजोर तबके के लोग दबंगों के दबंगई से त्रस्त हैं. गुरुवार की सुबह थाना क्षेत्र के लत्तीपुर हरिजन टोला में एक दबंग व्यक्ति ने लाठी के बल पर घर मे अकेली महिला व उसकी 6 वर्षीय मासूम पुत्री को पहले तो घर मे घुसकर मारपीट किया फिर लाठी डंडे से जानवर के तरह पीटते-घसीटते हुए महिला को अपने घर ले जाकर बंद कर दिया.मामले को लेकर महिला के भाई लाली मंडल ने बिहपुर थाना में आवेदन देकर पड़ोस के दबंग हाकिम मंडल पिता विश्वनाथ उर्फ विसो मंडल के विरुद्ध आवेदन दिया है. लाली मंडल ने आवेदन में कहा है […]

Noimg

खानका-ए-आलिया फरिदिया मोहब्बतिया में 28 सितंबर को मनाया जाएगा जश्न ए ईद मिलादुन्नबी ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर प्रखंड के खानका-ए-आलिया फरिदिया मोहब्बतिया में 28 सितंबर को जश्न ए ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया जायेगा. इस त्योहार को 12वीं शरीफ के नाम से भी जाना जाता है. इस दौरान खानका परिषर में पैंगम्बर हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लाहो बसल्लम के पवित्र मुए मुबारक की जियारत आमलोगों को करायी जायेगी. सुबह सात बजे से नौ बजे तक कुरान खानी, दस बजे दिन से मिलाद शरीफ, जलसा, तकरीर, नात शरीफ का आयोजन होगा. कार्यक्रम की सदारत खानका के सज्जादानशी हजरत अली कोनैन खां फरीदी एवं जेरे कयादत नायव सज्जादानशीं हजरत मौलाना अली शब्बर खां फरीदी करेंगे. इसको लेकर खानका में तैयारी शुरू कर दी गयी है. DESK 04 B

Noimg

बकाया रुपया मांगने पर मारपीट कर मां -बेटे को घायल करने का मामला दर्ज ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनगंंज सुकटिया बाजार निवासी सविता देवी पति विनोद साह ने बकाया रुपये मांगने पर बडी मकंदपुर के मदन कुमार व रतनगंज के कपिलदेव साह, गीता देवी ,रंजीत कुमार साह,मुकेश साह व डोली देवी पर गाली गलौज कर मारपीट कर अपने पुत्र राजा कुमार का हाथ तोडने का आरोप लिखित आवेदन देकर लगाया है .आवेदन में सविता देवी ने लिखा है कि पंजाब से कमा कर आने पर मेरे पुत्र राजा कुमार से मदन कुमार जो कि कपिलदेव साह के दामाद है ने बारह हजार रुपये उधार लिया था.उक्त राशि मांगने पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया. DESK 04 B

Noimg

बिहपुर में गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन ||GS NEWS

DESK 04 B0

गुरुवार को बिहपुर प्रखंड में अगले बरस तू जल्दी आ की कामना के साथ भादो मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि काे स्थापित किए गए बप्पा की सभी प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ विसर्जन हो गया ।प्रतिमा विसर्जन के पूर्व आरती कै दौरान श्रद्धालुओं ऩे बप्पा से समस्त जगत के सुख,समृद्धि, कल्याण व निरोग जीवन हेतू प्रार्थना किया। बिहपुर बाजार में स्थापित प्रतिमा विसर्जन में सूरज कुमार,सावन झा,अभिषेक कुमार,अंशु शर्मा,नवगछिया बाल बैडमिंटन संघ के राज्य प्रवक्ता सह जि़ला सचिव ज्ञानदेव कुमार,अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार अंकित शर्मा के अलावा राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिनाश कुमार,सन्नी कुमार,आशीष कुमार,मन्नू कुमार,घनश्याम,अमर कुमार,मोनू कुमार,आदित्य राज आदि समेत अन्य कई खिलाड़ी शामिल हुए। DESK 04 B

Noimg

गंगा के कटाव में पक्का मकान कटने पर प्रोत्साहन राशि नहीं मिली, तो एसडीओ को दिया आवेदन ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया. रंगरा ओपी के ज्ञानीदास टोले में गंगा नदी के कटाव में पक्का मकान कटने व प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने पर पीड़ित ने नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पीड़ित नरेश महतो, मीना देवी ने नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन दिया है. पीड़ितों ने बताया कि वर्ष 2022 में गंगा नदी के कटाव में मेरा घर कट गया था. वर्ष 2022 में प्रोत्साहन राशि की सूची में मेरा नाम था, लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला है. इस संबंध में चार अगस्त को रंगरा सीओ को आवेदन दे चुका हूं. सीओ ने बताया कि आठ दिन बाद आना. आठ दिन बाद उनसे मुलाकात नहीं हो पायी. सीओ तीन चार माह से […]

Noimg

घर में घुस डायन कह मारपीट, किया अभद्र व्यवहार ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर. प्रखंड के एक गांव में महिला के घर में घुस कर डायन कह कर मारपीट, गाली गलौज व अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने बिहपुर थाने में केस दर्ज कराने को आवेदन दिया है. उसने गांव की शीला देवी, कुंदन कुमार व निरंजन कुमार को नामजद किया है. आरोप में बताया कि 19 सितंबर की रात उपरोक्त नामजद मेरे घर में घुस गये और डायन कह कर मेरे शरीर का कपड़ा खींच कर अर्धनग्न कर दिया. मेरी पुत्री का गला दबाते हुए जमीन पर पटक दिया. मेरे दोनों पुत्र घर से बाहर रहते हैं. थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है. DESK 04 B

Noimg

इंस्पेक्टर बने बिहपुर थानाध्यक्ष को नवगछिया बुद्धिजीवि विचार मंच ने किया सम्मानित || GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर: नवगछिया पुलिस जिला बुद्धिजीवि विचार मंच के द्वारा इंस्पेक्टर बने बिहपुर एसएचओ राजकुमार सिंह को सम्मानित किया।बता दें कि 2009 बैच के दारोगा बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को पदोन्नति मिली है।वे एसएचओ पद से पदोन्नत होकर इंस्पेक्टर बनाए गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार झंडापुर ओपी के पूर्व प्रभारी रहे पंकज कुमार व शिव प्रसाद रमानी भी पदोन्नत होकर इंस्पेक्टर बनाए गए हें। इधर मंगलवार को बुद्धिजीवि मंच के सदस्य सह प्रखंड के पूर्व प्रमुख अरविंद चौधरी की मौजूदगी व औलियाबाद निवासी ई.सोनू मिश्रा के संयोजन में इंस्पेक्टर बने बिहपुर थानाध्यक्ष श्री सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर एसआई विकास कुमार,दीपिका जूही व नवीन कुमार समेत एएसआई हरेंद्र व दाफादार डोमी मंडल आदि भी मौजूद थे।वहीं बुद्धिजीवि मंच के […]

Noimg

बिहपुर थानाध्यक्ष बने इंस्पेक्टर,मिलकी उर्स इंतेजामिया कमेटी ने किया सम्मनित ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पदोन्नत कर इंस्पेक्टर बनाए गए हैं। सोमवार को प्रखंड के मिलकी के दाता मांगन शाह रहमतुल्ला अलैय उर्स इंतेजामिया कमेटी ने इंस्पेक्टर बने 2009 बैच के दारोगा बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को सम्मानित किया।कमेटी के सचिव मो.अबूल हसन की अगुवाई नायब सदर मो.ईरफान आलम,नायब सचिव मो.असद राही, कोषाध्यक्ष मो.जैनूल अंसारी व मो.तबरेज आलम आदि ने थानाध्यक्ष श्री सिंह को अंगवस्त्र,बुके,डायरी व कलम भेंटकर सम्मानित किया।वहीं उनको मिठाई मिठाई खिलाकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दिया।वहीं इस मौके पर थानाध्यक्ष श्री सिंह ने सम्मान देन के लिए पूरी कमेटी का आभार जताया।सचिव अबुल हसन ने कहा कि थानाध्यक्ष के साथ साथ सामाजिक,शैक्षणिक,खेल के साथ साथ धार्मिक आयोजनों इनकी भागीदारी व कर्तव्य परायणता अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरक […]