August 24, 2023
किराना दुकान पर लूटपाट का विरोध करने पर तीन लोगों को पीटकर गंभीर रूप से किया जख्मी ||GS NEWS
DESK 04बिहपुर के झंडापुर पूरब पंचायत के वार्ड नंबर 4 अरसंडी गांव में गुरुवार की सुबह करीब सात बजे किराना दुकान पर लूटपाट का विरोध करने पर तीन लोगों को पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घायलों में रामचंद्र राय, कमलेश्वरी राय एवं मुरारी राय शामिल हैं. सभी घायलों बिहपुर सीएचसी लाया गया था. रामचंद्र राय व शंभू राय ने बताया की अरविंद यादव, अरविंद यादव का बेटा डिंपल यादव, दीपक यादव , धारो यादव व सिंटू यादव व अशोक यादव हथियार के साथ आकर लूटपाट करने लगे. वहीं दुकान चला रही महिला पुतुल देवी को उठाकर पटक दिया और दुकान से पांच हजार रुपया, मोबाइल और दुकान का समान लूट लिया.वहीं हल्ला होने पर रामचंद्र राय, मुरारी राय व […]