Category Archives: बिहपुर

Noimg

राज्य चैंपियनशिप के लिए बालिका कबड्डी टीम मधेपुरा रवाना ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर: भागलपुर जिला की 12 सदस्यी बालिका टीम बिहार राज्य सब जुनियर कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेने मधेपुरा के लिए भागलपुर से रवाना हुई।भागलपुर जिला कबड्डी संघ के सचिव गौतम कुमार प्रीतम ने बताया कि एक और दो जुलाई को मधेपुरा के इंडोर स्टेडियम में बिहार राज्य सब जुनियर कबड्डी चैंपियनशिप आयोजित है । जिला सचिव श्री प्रीतम ने बताया कि टीम कोच ज्योति सिंह,मैनेजर सर्वोत्तम कुमार शर्मा व आफिसियल के रूप में प्रशांत कुमार व राजेश कुमार टीम के. साथ चयनित टीम में हनी कुमारी,नेहा कुमारी,रूबी कुमारी, सोनाक्षी कुमारी , रेशम कुमारी, ज्योति कुमारी, सिमरन कुमारी , निष्ठा कुमारी,वर्षा कुमारी, ईशा कुमारी, नंदनी कुमारी व जिया कुमारी मधेपुरा के लिए रवाना हुई।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार,राष्ट्रीय खिलाड़ी […]

Noimg

मड़वा में श्रावणी मेला को लेकर नवगछिया एसडीओ ने मेला क्षेत्र का लिया जायजा ||GS NEWS

DESK 040

ब्रजलेश्वरनाथ धाम मड़वा में श्रावणी मेले को लेकर शनिवार को नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार ने मेला क्षेत्र का जायजा लिया. इस दौरान बीडीओ हरिमोहन कुमार, सीओ बलिराम प्रसाद, बीपीआरओ काजल कुमारी, बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह व झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार समेत मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय, कोषाध्यक्ष विमल शर्मा मौजूद थे. एसडीओ ने ब्रजलेश्वरधाम आने वाले कांवरियों को जलार्पण में कोई परेशानी न हो, इसके लिए मेला कमेटी अध्यक्ष से विस्तृत जानकारी ली. कांवरियों की सेवा ,सुरक्षा व वाहन पार्किंग के थानाध्यक्ष को निर्देश दिये. सावन की सोमवारी पर लाखों की संख्या शिवभक्त जलार्पण करते हैं. एसडीओ ने बताया श्रावणी मेले में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी व पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी, ताकि शिवभक्तों […]

Noimg

मड़वा धाम में जलाभिषेक से सबकी मनोकामना पूरी करते हैं भोलेनाथ ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर के ब्रजलेश्वर नाथ शिवधाम मड़वा में धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में धाम की महत्ता को लेकर कार्यक्रम एक से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. मेला कमेटी के अध्यक्ष सह मड़वा पश्चिम के सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय, कोषाध्यक्ष विमल व समाजसेवी गोपाल चौधरी ने कहा कि धाम के गर्भगृह में स्वयंभू शिवलिंग विराजमान हैं.इलाके में बड़का भोले बाबा के नाम से प्रसिद्ध है . यहां के कुएं से एक लोटा जल चढ़ाने से भोलेनाथ सारी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं. इस मंदिर का निर्माण 1885 ई. में तत्कालीन मड़वा के राजा अमर शहीद राजा चौधरी झब्बन सिंह ने कराया था. सावन में यहां लाखों भक्तों के द्वारा जलाभिषेक किया जाता हैं. यहां खगड़िया जिले के […]

Noimg

बिहपुर, विक्रमपुर, झंडापुर औलियाबाद सहित कई गांवों में भारी बारिश से सड़क पर जलजमाव ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के बिहपुर, विक्रमपुर, झंडापुर औलियाबाद सहित कई गांवों में गुरुवार की रात हुई भारी बारिश से सड़क पर जलजमाव हो गया है. इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. वहीं, बिहपुर थाने से मां वाम काली स्थान होते हुए प्रखंड की सड़क पर पानी व कीचड़ से लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं. यह सड़क पर सालोंभर कीचड़मय रहता है. विक्रमपुर की सड़क जो टेढ़ी बाजार, हटिया, बिहपुर थाना व सरकारी अस्पताल को जोड़ती है, वहां गड्डे का पानी सड़क पर आ गया है. जिस कारण जलजमाव हो गया है. अतिक्रमणकारियों ने सरकारी गड्ढे का अतिक्रमण कर लिया है. शुक्रवार को दिनभर बारिश नहीं होने पर लोगों ने राहत की सांस ली. DESK 04