


भागलपुर। भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आत्मरक्षा अभियान के तहत हाई स्कूल, लत्तीपाकर में गुरुवार से ताइक्वांडो सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मरक्षा की भावना विकसित करना तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है।
जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस एवं ताइक्वांडो खेल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे किसी भी विषम परिस्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें।

शिविर का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या कुमारी विजया सिन्हा ने किया। प्रशिक्षण ताइक्वांडो कोच मोनी कुमारी एवं अमित कुमार के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय के खेल शिक्षक मो. गुलाम मुस्तफा, मनोज कुमार, बैजू मंडल सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
















