
नवगछिया। नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी सईम रजा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या कांड का एक आरोपित बस स्टैंड के पास नयाटोला में एक व्यक्ति के मकान में छिपा हुआ है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस की टीम छापेमारी करने पहुंची थी। इस दौरान एक मकान में अनैतिक व्यापार से जुड़ी सूचना सामने आई।
अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि पूछताछ पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि संबंधित लोगों की किन-किन घटनाओं में क्या भूमिका रही है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। बरामद सामान की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल जांच और पूछताछ के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
















