
नवगछिया। दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट की घटना में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों को उपचार के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
घायलों की पहचान कदवा निवासी ब्रह्मदेव मंडल के पुत्र दीपक कुमार, दीपक कुमार की पत्नी सपना कुमारी, सिकंदर मंडल एवं बबलू कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद घायलों के परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मारपीट के पीछे विवाद के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।















