5
(1)

ढोलबज्जा बाजार में पुलिस ने गुप्त सूचना पर की छापेमारी, आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा

नवगछिया। ढोलबज्जा थाना की पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ढोलबज्जा बाजार स्थित एक पान की दुकान से 3.20 ग्राम स्मैक बरामद की है। इस मामले में दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ढोलबज्जा थाना की पुलिस ने बाजार स्थित अमित कुमार मंडल की पान दुकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान दुकान से कुल 3.20 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

पुलिस ने स्मैक के क्रय-विक्रय के आरोप में दुकानदार अमित कुमार मंडल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित पूर्णिया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर पश्चिम टोला का निवासी बताया गया है।

इस संबंध में ढोलबज्जा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: