5
(1)

टेंट में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था कार्तिक, पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबा

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर गांव में सोमवार की शाम करीब 4 बजे कलवरिया धार के पास पोखरनुमा जलाशय में डूबने से 21 वर्षीय मजदूर कार्तिक कुमार की मौत हो गई। मृतक की पहचान काली महतो के पुत्र कार्तिक कुमार के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दो मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम कार्तिक कुमार पेशाब करने के लिए कलवरिया धार के पास बने पोखर की ओर गया था। इसी दौरान वह पानी में उतरा, जहां पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक के पिता काली महतो ने बताया कि कार्तिक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह टेंट में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी और दो छोटी बेटियां हैं। कार्तिक की असमय मौत से परिवार का सहारा छिन गया है। पिता की मौत से दोनों मासूम बेटियों का भविष्य भी अनिश्चितता के बीच आ गया है।

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक का माहौल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: