
दादपुर और माराडीह गांव में हुई कार्रवाई, करीब 100 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब मौके पर की गई नष्ट
नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब और करीब 100 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब बरामद की है। इस मामले में अवैध शराब के क्रय-विक्रय, निर्माण और भंडारण के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर खरीक थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के दादपुर और माराडीह गांव में छापेमारी की। इस दौरान दादपुर गांव निवासी कस्तुरी यादव के घर से 8 लीटर तथा माराडीह गांव स्थित मुक्ति ऋषिदेव के घर से 2 लीटर देसी शराब बरामद की गई। इसके अलावा करीब 100 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब भी मिली।
पुलिस ने बरामद अर्द्धनिर्मित शराब को घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया। वहीं, अवैध देसी शराब के क्रय-विक्रय, निर्माण और भंडारण के आरोप में कस्तुरी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
















