September 9, 2025
सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे एजीएम एस. के. सिंह, अमृत भारत योजना के कार्यों का लिया जायजा ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर: सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए सोमवार की दोपहर पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक (एजीएम) एस. के. सिंह स्टेशन पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ‘अमृत भारत योजना’ के तहत स्टेशन पर हो रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। स्टेशन परिसर का जायजा लेते हुए एजीएम ने मुख्य द्वार के समीप गंदगी का अंबार देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए और परिसर की घेराबंदी करने को भी कहा, ताकि स्टेशन की व्यवस्था में सुधार हो सके। निरीक्षण के दौरान एजीएम के साथ रेलवे के एडीआर, सीनियर डीएसटी, एसीएम, स्टेशन मास्टर गिरीश कुमार सहित आरपीएफ और जीआरपी के पदाधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्टेशन पर यात्रियों की […]