Category Archives: बिहार

Noimg

चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत ||GS NEWS

DESK20250

मजदूरी करने जा रहा था तमिलनाडु भागलपुर : खगड़िया जिले के महेशखुट स्टेशन पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। औलिया थाना क्षेत्र के बिहपुर निवासी 35 वर्षीय दिलीप कुमार मालाकार चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दिलीप मजदूरी करने के लिए तमिलनाडु जा रहा था और वह बिहपुर स्टेशन से ट्रेन में सवार हुआ था। यात्रा के दौरान महेशखुट स्टेशन के पास संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। हादसे में गंभीर रूप से घायल दिलीप को पहले गोगरी जमालपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो […]

Noimg

भाजपा नेता दिलीप मिश्रा का राहुल गांधी की रैली पर हमला ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के भावी उम्मीदवार दिलीप मिश्रा ने पटना में हुई राहुल गांधी की रैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा में पैसे के बल पर भीड़ जुटा रहे हैं, लेकिन जनता का मूड स्थिर है और वह इस तरह के भ्रमों में नहीं फंसेगी। इस दौरान दिलीप मिश्रा ने राहुल गांधी को ‘पप्पू’ कहकर संबोधित किया। साथ ही वोटर लिस्ट से नाम काटने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस बांग्लादेशियों और पाकिस्तानियों को शरण देना चाहती है, इसलिए उसका विरोध कर रही है। मिश्रा ने दावा किया कि जनता सच को समझ रही है और भाजपा को ही अपना समर्थन देगी। DESK2025

Noimg

गंगटी मोहल्ले में जलजमाव की समस्या के समाधान का आश्वासन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 42 अंतर्गत गंगटी मोहल्ले में नाले की निकासी की समस्या को लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से परेशान थे। इसको लेकर उन्होंने कई बार वार्ड पार्षद सहित नगर निगम के पदाधिकारियों को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर नगर निगम की महापौर डॉ. वसुंधरा लाल, उपमहापौर डॉ. सलाउद्दीन हसन और निगम के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से बताया। महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने नागरिकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि नाले की निकासी से संबंधित समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम के इंजीनियरों और संबंधित अधिकारियों को जल्द से […]

Noimg

बिहपुर में पांच सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा ईद मिलादुन्नबी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहपुर प्रखंड अंतर्गत स्थित खानका-ए-आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया में आगामी 5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। यह त्योहार बारहवीं शरीफ के नाम से भी प्रसिद्ध है। इस अवसर पर खानका परिसर में पैगंबर हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के पवित्र मुए मुबारक की जियारत आम लोगों को कराई जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे कुरानखानी से होगी, जो 9 बजे तक चलेगी। इसके बाद मिलाद शरीफ, जलसा, तकरीर और नात शरीफ का आयोजन किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम की सदारत खानका के सज्जादानशीन हजरत अली कौनैन खां फरीदी करेंगे। वहीं, कार्यक्रम का संचालन नायब सज्जादानशीन हजरत मौलाना अली शब्बर खां फरीदी की कयादत में होगा। इस दौरान […]

Noimg

नवगछिया के योगा खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चमक बिखेरी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया योगा अकादमी के खिलाड़ियों ने पटना में आयोजित बिहार राज्य योगा प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक अपने नाम कर जिले का मान बढ़ाया है। अकादमी के मुख्य कोच सह जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि बिहार योगा संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में धर्मचंद भगत ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, सब-जूनियर बालिका वर्ग में शिवानी कुमारी, बालक वर्ग में संभव कुमार और अनुराग कुमार ने कांस्य पदक जीतकर नवगछिया का नाम रोशन किया। इसके अलावा जूनियर वर्ग में पीहू कुमारी ने पांचवां स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला योगा संघ के अध्यक्ष आर.पी. राकेश, उपाध्यक्ष रामकुमार साहू, नवगछिया […]

Noimg

बकरी चोरी मामले में दो अपराधकर्मी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । रंगरा थाना पुलिस ने रविवार की रात बकरी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार ग्राम नवटोलिया निवासी बोबी मंडल के दरवाजे पर बंधी दो बकरियों को चोरी कर अपराधकर्मी मोटरसाइकिल पर भाग रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से पीछा कर चोरी गई दोनों बकरियों के साथ दो अपराधकर्मियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के ज्ञानीदास टोला निवासी श्रवण कुमार (पिता- गुरुदेव मंडल) और उसरैहिया निवासी बिहारी कुमार (पिता- नरेश पासवान) के रूप में हुई है। दोनों को कटरिया स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इस […]

Noimg

मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 27 जून 2025 को वादी अनिल कुमार दीपक के लिखित आवेदन के आधार श्रवण कुमार पिता राम बहादुर सिंह एवं अन्य के द्वारा इन्हें तथा इनके भतीजे को बुरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर देने के आरोप में झंडापुर थाना कांड संख्या- 92/25, धारा- 120 (2)/115(2)/100/352/351(2) (3)/303(2)/3 (5) बीएनएस दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया एवं अन्य के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी, उसी क्रम में रविवार को कांड में संलिप्त अभियुक्त झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद निवासी मनोहर कुमार पिता राम बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

Noimg

मध निषेध के विरुद्ध नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन करने वाले तस्करों तथा माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ शराब तस्कर भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर बिहार में प्रवेश करने वाले हैं। सूचना मिलते ही बिहपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोड नंबर 14 स्थित दुमुही चौक के पास विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर- बीआर 10 एक्यू 77797) को रोका और जांच की। वाहन की डिक्की और सीट के नीचे से कुल 185.940 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके पर चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों […]

Noimg

प्रेम प्रसंग में पिटाई के बाद प्रेमिका के घर के सामने युवक ने खाया जहर ||GS NEWS

DESK20250

मायागंज अस्पताल पहुंचते ही युवक की हुई मौत मृतक के घर में मचा कोहराम पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर कर रही जांच नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी में सोमवार की दोपहर एक प्रेम प्रसंग के चलते 24 वर्षीय युवक ने जहर खाकर जान दे दिया । मृतक की पहचान नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया वार्ड संख्या- 13 के निवासी और गृहरक्षक जवान विवेकानंद चौधरी के पुत्र आनंद कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक का तीन से चार साल से राजेंद्र कॉलोनी की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस संबंध में पूर्व में मृतक, लड़की और उनके परिवारवालों के बीच विवाद भी हो चुका था, जिसके चलते […]