5
(1)

नवगछिया पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन करने वाले तस्करों तथा माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ शराब तस्कर भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर बिहार में प्रवेश करने वाले हैं। सूचना मिलते ही बिहपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोड नंबर 14 स्थित दुमुही चौक के पास विशेष जांच अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर- बीआर 10 एक्यू 77797) को रोका और जांच की। वाहन की डिक्की और सीट के नीचे से कुल 185.940 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके पर चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर खुटहा निवासी छोटु मंडल (पिता- स्व. युगल किशोर मंडल), अकबरनगर थाना क्षेत्र के छोटी भवनाथपुर निवासी निलेश कुमार (पिता- निवास चौधरी), उसी गांव के कुमार सानू उर्फ सौरव (पिता- मनोज कुंवर) तथा नाथनगर थाना क्षेत्र के रन्नुचक निवासी अमर कुमार (पिता- मनोज कुमार राय) के रूप में की गई।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के पास से दो वाहन— स्कॉर्पियो (बीआर 10 एक्यू 77797) और मारुति डिजायर (बीआर 10 पीबी 8680) के साथ-साथ पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। तस्करों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब किसके लिए और कहां ले जाई जा रही थी।

बिहपुर थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में थाना कांड संख्या- 218/25 दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही बड़े खुलासे संभव हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: