August 29, 2025
भागलपुर में भादो उत्सव पर चावो वीरो दादी जी का भव्य श्रृंगार कर झूले पर झुलाया गया ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर: धार्मिक आस्था और उत्साह से परिपूर्ण भादो छठ का महोत्सव गुरुवार को श्री खाटू श्याम मंदिर, केशव धाम, मंदरोजा (तृतीय तल) पर चावो वीरो दादी जी की पूजा-अर्चना के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर भक्ति, सजावट और सामूहिक श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। दोपहर दो बजे से मेहंदी उत्सव की शुरुआत हुई, जिसमें श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया। पूजा की शुरुआत स्वस्तिक वेदी पर विधिवत पूजन के साथ हुई, जिसमें रोली से स्वस्तिक बनाकर नारियल, चूड़ा, चुनरी, चावल और पुष्प अर्पित किए गए। सुहागिन महिलाओं ने अपने सुहाग की रक्षा और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मां जगदम्बा और दादी चावो वीरो का भव्य श्रृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने समूहिक […]