Category Archives: बिहार

Noimg

खगड़िया में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर, बिहार के खगड़िया जिले में निगरानी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अलौली अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। सुरेंद्र सिंह पर आरोप था कि वह दाखिल-खारिज के काम के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। सूत्रों के अनुसार, परिवादी ने पहले 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच सौदा 20 हजार रुपये पर तय हो गया। इसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने अलौली स्थित हेलना पुल के पास जाल बिछाया और सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे भागलपुर निगरानी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। […]

Noimg

सन्हौला थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदी मिनी हाईवा जप्त ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के सन्हौला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध बालू लदी मिनी हाईवा को जप्त किया है। इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, यह मिनी हाईवा बिना नंबर प्लेट के चल रहा था और चालक के पास कोई वैध चालान भी नहीं था। इसके अलावा, वाहन में ओवरलोड बालू लदा हुआ था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मिनी हाईवा अवैध रूप से बालू लादकर सन्हौला क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही सन्हौला थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और वाहन को जप्त कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया। सन्हौला थाना के अध्यक्ष चंदन कुमार ने इस बारे में […]

Noimg

स्मार्ट सिटी के नाम पर दिखावा, भागलपुर के ई-टॉयलेट बने परेशानी का कारण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर स्मार्ट सिटी बनने का सपना लगातार खोखला साबित हो रहा है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर शहर के विभिन्न इलाकों में दर्जनों ई-टॉयलेट बनाए गए थे, लेकिन आज उनकी स्थिति किसी से छिपी नहीं है। शहरवासियों को सुविधा देने के बजाय ये ई-टॉयलेट अब परेशानी का कारण बन गए हैं। सैनडिस्क कंपाउंड सहित शहर के कई स्थानों पर बने ई-टॉयलेट या तो पूरी तरह टूट चुके हैं या लंबे समय से बंद पड़े हैं। विशेष रूप से सैनडिस्क कंपाउंड स्थित योग स्थल के पास बना ई-टॉयलेट अब खंडहर में तब्दील हो चुका है। टूटी हुई दीवारें, गंदगी और बदहाल हालत के कारण लोग वहां जाना भी नहीं चाहते। स्थिति यह है कि यदि किसी व्यक्ति […]

Noimg

जिला पशु क्रूरता निवारण सोसाईटी की हुई बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । उपविकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला पशु क्रूरता निवारण सोसाईटी की बैठक आयोजित की गई। डॉ अंजली कुमारी सिन्हा, जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। उप विकास आयुक्त के निदेशानुसार कार्यकारिणी समिति में शामिल पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पशु क्रूरता से संबंधित तथ्य सुझाव रखने के क्रम में सर्व प्रथम डॉक्टर संतोष कुमार, प्रभारी सहायक कुक्कुट पदाधिकारी, भागलपुर द्वारा जिला में पशु क्रूरता में पकड़ाए पशुओं के रखरखाव हेतू कांजी हाउस निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा गया। पुलिस उपाधीक्षक नवगछिया व भागलपुर सदर द्वारा पशु क्रूरता नियमावली की मांग की गई एवं कार्याकारिणी में शामिल सदस्यों का मोबाईल नंबर साझा करने की […]

Noimg

नवगछिया के तेतरी में धूमधाम से शुरू हुआ गणपति पूजा ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के तेतरी गांव में महेश प्रसाद सिंह के दरवाजे पर गणपति पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इस पूजा की खास बात यह है कि पिछले 18 वर्षों से लगातार इसे भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस बार भी गांव के लोगों में पूजा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। पूजा के कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार और भजन मंडलियां भक्ति गीतों से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे। वहीं, शुक्रवार को भव्य जागरण का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में गांव के सभी लोग उत्साहपूर्वक हिस्सा लेंगे और भक्ति की लहर में डूब […]

Noimg

एनएच-31 पर भीषण सड़क हादसा, 20 लोग घायलतीन की हालत नाजुक, मायागंज अस्पताल रेफर

DESK20250

नवगछिया : बुधवार की शाम करीब 4:30 बजे रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा चौक समीप एनएच-31 सड़क मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें देवघर जा रही सवारी गाड़ी ट्रक से टकरा गई, जिससे लगभग 20 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया, जहां से तीन को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना में घायल सभी लोग पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिणकोल गांव के निवासी हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में शामिल नरेश यादव ने बताया कि वे लोग गांव से सवारी गाड़ी पर देवघर जा रहे थे। इसी दौरान […]

Noimg

नाश्ता दुकान के सामने खूंटा गाड़ने का विरोध करने पर लाठी-रॉड से मारपीट ||GS NEWS

DESK20250

पिता-पुत्र को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पीड़ित ने भवानीपुर थाना में दिया आवेदन नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे नाश्ता दुकान के सामने खूंटा गाड़ने का विरोध करने पर दुकानदार और उसके पुत्रों के साथ लाठी-रॉड से बेरहमी से मारपीट की गई। इस घटना में पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में मधुरापुर वार्ड संख्या 14 निवासी विष्णुदेव साह, उनके पुत्र सूरज कुमार और गौरव कुमार शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी पिता-पुत्र को बाजार की सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटते रहे। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार विष्णुदेव साह ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। आवेदन […]

नशे में हंगामा करने का विरोध करने पर किराना दुकानदार पर कुदाल से हमला, गंभीर हालत में मायागंज रेफर ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत साहू परबत्ता बाजार में मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने किराना दुकान में घुसकर जमकर हंगामा किया। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकानदार पर कुदाल से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल दुकानदार को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया से बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया, जहां उसके सिर में आठ टांके लगे। घटना को लेकर शाहू परबत्ता वार्ड संख्या 12 निवासी किराना दुकानदार छोटू कुमार (पिता बिंदेश्वरी साहू) ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर मिथुन कुमार और विकास कुमार (दोनों पिता स्व. अर्जुन साह) तथा भूमि साह (पिता स्व. मुशन साह) के खिलाफ मारपीट और […]

Noimg

छापामार दल ने स्कॉर्पियो से 184 लीटर अवैध विदेशी शराब किया बरामद ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । मध्य निषेध सदर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक बालकेश्वर राम के नेतृत्व में बुधवार को सबौर थाना क्षेत्र के खनकीता के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान कहलगांव की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 10 पीए-9414) पर सवार दो लोगों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। मौके पर मौजूद छापामार दल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया। इसके बाद वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें कुल 184.125 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। घटनास्थल पर ही जब्ती सूची तैयार की गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शराब सहित मध्य निषेध थाना लाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। […]

Noimg

जिलाधिकारी ने मध्य विद्यालय अगरपुर का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत एवं उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह के साथ भागलपुर के गोराडीह प्रखंड के मध्य विद्यालय अगरपुर का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने क्लासरूम देखा, लाइब्रेरी देखी। आंगनबाड़ी केंद्र एवं रसोई घर का भी मुआयना किया। क्लास रूम में जिलाधिकारी ने कई बच्चों से कई सवाल किये। जब उन्होंने पूछा बड़े होकर क्या बनना चाहते हो? तो कई बच्चों ने बताया कि वह बड़ा होकर डॉक्टर बनना चाहता है। कई बच्चों ने वरीय पुलिस अधीक्षक को देखकर कहा कि वे भी बड़े होकर पुलिस पदाधिकारी बनाना चाहते हैं। विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने भी बच्चों से कई सवाल किये। DESK2025