August 28, 2025
भागलपुर में समान काम का समान वेतन की मांग को लेकर होमगार्ड जवानों का जोरदार प्रदर्शन ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर में बुधवार को गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के जवान समान काम का समान वेतन की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। बड़ी संख्या में जुटे जवानों ने कंबाइंड बिल्डिंग गेट से विरोध जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। विरोध जुलूस मनाली चौक, तिलकामांझी चौक, सैंडिस कंपाउंड होते हुए समाहरणालय गेट तक पहुंचा। इस दौरान पूरे मार्ग में “हमारी मांगे पूरी करो”, “समान वेतन दो”, “सरकार होश में आओ” जैसे नारे गूंजते रहे। आंदोलन कर रहे जवानों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, उनका संघर्ष जारी रहेगा। उनका कहना है कि वे चुनाव ड्यूटी, वीआईपी सुरक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे हर मोर्चे पर अपनी सेवाएं देते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें न्यूनतम […]