



भागलपुर में अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया में हो रही देरी से आश्रित भारी परेशानी झेल रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई आश्रित पिछले 45 दिनों से जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिला है।

आश्रितों का कहना है कि हर बार उन्हें एक टेबल से दूसरी टेबल दौड़ाया जाता है, लेकिन फाइल आगे नहीं बढ़ती। विभागीय लापरवाही के कारण वे लगातार मानसिक और आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।
आश्रितों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांग की है कि उनकी फाइलों का जल्द से जल्द निष्पादन कर अनुकंपा के तहत नियुक्ति दी जाए, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।














