



भागलपुर । मध्य निषेध सदर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक बालकेश्वर राम के नेतृत्व में बुधवार को सबौर थाना क्षेत्र के खनकीता के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान कहलगांव की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 10 पीए-9414) पर सवार दो लोगों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की।
मौके पर मौजूद छापामार दल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया। इसके बाद वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें कुल 184.125 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।

घटनास्थल पर ही जब्ती सूची तैयार की गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शराब सहित मध्य निषेध थाना लाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।















