August 23, 2025
नवगछिया में सिटी कार्ट मॉल के गेट पर बवाल, ठेला चालकों और मॉल कर्मियों के बीच जमकर मारपीट, एक घंटे तक हंगामा ||GS NEWS
DESK2025नवगछिया के नंदलाल चौक स्थित सिटी कार्ट मॉल में शुक्रवार की शाम करीब 9 बजे भारी बवाल मच गया। मॉल के कर्मचारियों और नोनिया पट्टी के ठेला चालकों के बीच हुई कहासुनी देखते-ही-देखते मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गई। इस घटना में मॉल के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ठेला चालकों की ओर से भी दो युवकों को हल्की चोटें आने की सूचना है। घटना के दौरान करीब एक घंटे तक मॉल परिसर और बाहर अफरातफरी का माहौल रहा। सूत्रों के अनुसार, विवाद की शुरुआत एक छोटी सी बात को लेकर हुई। मॉल के बाहर ठेला लगाकर फल-सब्जी बेचने वाले युवकों और मॉल स्टाफ के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस […]