Category Archives: बिहार

Noimg

भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के कुजबन्ना गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप ||GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर: भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के कुजबन्ना गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान आंचल कुमारी (20) के रूप में हुई है। आंचल की शादी एक साल पहले जयकांत दास उर्फ अनिल दास से हुई थी। शव पर चोट के निशान और नाक से खून निकलने के कारण परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के मायके पक्ष का कहना है कि आंचल की पहले पिटाई की गई, फिर उसकी हत्या कर शव को कमरे में रख दिया गया। मृतका के पिता राजेंद्र दास ने दामाद जयकांत, समधी कोपल दास और समधन यशोदा देवी पर हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शादी के बाद से ससुराल वालों द्वारा आंचल […]

Noimg

जन्मभूमि बिहार, कर्मभूमि झारखंड: भागलपुर में झारखंड के श्रम संसाधन मंत्री संजय यादव का बयान ||GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर: झारखंड सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संजय यादव ने भागलपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी पहचान और समाज के प्रति अपने दृष्टिकोण को साझा किया। मंत्री ने कहा कि उनकी जन्मभूमि बिहार है, लेकिन कर्मभूमि झारखंड है। इस बयान से उन्होंने बिहार और झारखंड के बीच के अपने संबंधों को स्पष्ट किया। मंत्री संजय यादव ने आगे कहा कि उन्हें अपनी जाति से ज्यादा प्यार और सम्मान अन्य जातियों के लोगों से मिलता है। इसे उन्होंने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताते हुए कहा कि समाज की ताकत जात-पात में बंटने से नहीं, बल्कि एकजुट रहने से बढ़ती है। संजय यादव ने इस दौरान यह भी कहा कि समाज में […]

Noimg

कृष्ण प्रतिमा विसर्जन के दौरान गंगा में डूबे युवक का शव बीस घंटे बाद बरामद ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के मेघल टोला गंगा घाट पर रविवार की शाम करीब चार बजे कृष्ण प्रतिमा विसर्जन के दौरान गंगा नदी में डूबे पच्चीस वर्षीय युवक का शव सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान खरियक थाना क्षेत्र के विश्वपुरिया निवासी झींगों यादव के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। इस्माइलपुर के सीओ और थानाध्यक्ष ने एसडीआरएफ टीम तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की खोजबीन करने का निर्देश दिया था। सोमवार की दोपहर को मेघल टोला गंगा घाट से कुछ ही दूरी पर मृतक का शव पाया गया। परबत्ता पंचायत के मुखिया मनोज कुमार मंडल और पंसस अजय कुमार ने बताया कि […]

Noimg

जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी, एक युवक को लगी गोली ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : झंडापुर थाना क्षेत्र के नन्हकार बजरंगबली मंदिर के पास रविवार रात करीब 9:30 बजे जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जबकि एक युवक के दोनों पैर में गोली लगी। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार, नन्हकार के रघुनंदन चौधरी और रामप्रकाश चौधरी के बीच पिछले दो वर्षों से 4 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़पें और गाली-गलौज की घटनाएं हो चुकी थीं, लेकिन स्थानीय थाना पुलिस […]

Noimg

दहेज हत्या मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : 17 मई 2025 को वादिनी द्वारा रंगरा थाना में सूचना दी गई थी कि उनकी पुत्री को पति सुमन कुमार और ससुराल वालों ने जहर खिलाकर हत्या कर दी है। इस सूचना के आधार पर रंगरा थाना में कांड संख्या- 96/25, धारा- 80/3 (5) बीएनएस (परिवर्तित धारा- 80/123/3 (5) बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया। कांड के अनुसंधान के दौरान एक अभियुक्त को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, जबकि अन्य वांछित अभियुक्तों के खिलाफ छापेमारी की जा रही थी। उसी क्रम में रविवार को तकनीकी और मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर, घटना में संलिप्त अभियुक्त रंगरा थाना क्षेत्र के साधोपुर गांव निवासी भोला हरिजन उर्फ भोला राम और एक महिला को […]

Noimg

नवगछिया प्रखण्ड के पंचायत समिति सदस्यों ने उप प्रमुख गौतम कुमार पर लगाया अविश्वास प्रस्ताव ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों ने उप प्रमुख गौतम कुमार पर अविश्वास प्रस्ताव लगाया। इस दौरान सदस्यों ने वीडियो गोपालकृष्णन को आवेदन देकर और अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जानकारी के अनुसार, सात पंचायत समिति सदस्यों ने बीडीओ को एक पत्र सौंपा, जिसमें उप प्रमुख गौतम कुमार पर अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही गई है। पंचायत समिति सदस्यों का आरोप है कि उप प्रमुख गौतम कुमार ने किसी भी पंचायत समिति सदस्य के साथ उचित व्यवहार नहीं किया और हमेशा अड़ियल रवैया अपनाया। इसके अलावा, उन्होंने किसी समिति को कार्य में सहयोग नहीं किया और प्रखंड कार्यालय में अक्सर अनुपस्थित रहे। सदस्यों का कहना है कि वे बेवजह प्रखंड में आकर विकास कार्यों में रुकावट डालते रहे हैं। […]

Noimg

मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा द्वारा दो दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा द्वारा समाज सेवा और मानवीय सरोकार के तहत दो दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य समाज के उन जरूरतमंद भाइयों-बहनों को नई जिंदगी और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है, जो किसी कारणवश हाथ-पैर से वंचित हो गए हैं। शिविर के पहले दिन नवगछिया अनुमंडल के अलावा खगड़िया, मुंगेर, मनिहारी और आसपास के दूरदराज क्षेत्रों से आए लगभग 80 लाभार्थियों का पंजीकरण और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय जांच के बाद, इन सभी लाभार्थियों को कृत्रिम अंग, जैसे कि हाथ, पैर, कैलिपर्स और बैसाखियाँ प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम के संयोजक सौरव नारनोली, आयुष खेमका और ओमप्रकाश यदुका ने बताया कि सभी पंजीकृत लाभार्थियों की जांच पूरी […]

Noimg

सती बिहुला के मायके में माता को विदाई, बिहुला विषहरी पूजा का समापन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया: सती बिहुला के मायके में सोमवार की देर शाम माता विषहरी को विदाई दी गई। नवगछिया बाजार स्थित छोटी ठाकुरबाड़ी रोड बिहुल चौक में रविवार से आयोजित बिहुला विषहरी पूजा समारोह का समापन माता विषहरी और बिहुला की प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ। विसर्जन के दौरान महिलाएं विदाई गीत गा रही थीं, वहीं श्रद्धालु नम आंखों से माता विषहरी को विदाई दे रहे थे। सोमवार की सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लोग श्रद्धा भाव से माता के चरणों में आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे। पूजा के अंतिम दिन भक्तों की आस्था और भक्ति की गूंज मंदिर परिसर में सुनाई देती रही। नवगछिया के हरियापट्टी स्थित मां विषहरी की प्रतिमा का भी […]