Category Archives: बिहार

BREAKING बिहार में टूटा महागठबंधन, मांझी हुए महागठबंधन से अलग GS NEWS

PUJA JHA0

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही महागठबंधन टूट गया है। जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने महागठबंधन से अलग होने का फैसला किया है। गुरुवार को पार्टी की कोर कमिटी की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया है। चर्चा है कि महागठबंधन से अलग होने के बाद जीतन राम मांझी फिर से एनडीए में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पार्टी की कोर कमिटी की बैठक के बाद हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने पत्रकारों को महागठबंधन से अलग होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में निरंतर उपेक्षा और समन्वय समिति की गठन करने की बात नहीं माने जाने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय […]

अभी अभी बिहार में मिले कोरोना के 2451 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 115210 GS NEWS

PUJA JHA0

बिहार में बेकाबू कोरोना वायरस का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ रहा है प्रत्येक दिन हजारों की तादात में मरीज की पुष्टि हो रही है बिहार में आंकड़ा एक लाख से ऊपर पहुंच गया है आपको बता दें कि बिहार में कोरोना से मरने वाले का आंकड़ा भी बढ़ रहा है वहीं रिकवरी रेट देखा जाए तो बिहार का अच्छा नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 2451 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 115210 हो गई है. बिहार में फिलहाल 30063 कोरोना के एक्टिव मरीज है.जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 2451 […]

विधानसभा चुनाव को लेकर भागलपुर प्रशासन ने शुरू की तैयारी GS NEWS

PUJA JHA0

प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. जिले लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है. डीएम प्रणव कुमार ने चुनाव के लिए गठित विभिन्न निर्वाचन कोषांग के कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान कई दिशा-निर्देश दिए गए. डीएम ने बताया कि समीक्षा के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने पाया कि कुछ कार्यालयों की ओर से कर्मियों की सूची अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है. जिसे जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया है. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कोषांग को निर्वाचन गतिविधियों के प्रशिक्षण के लिए अविलंब कार्य योजना तैयार करने और वाहन कोषांग को निर्वाचन गतिविधि के लिए आवश्यक वाहनों की संख्या से संबंधित सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया […]

भागलपुर को मिला वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए सर्वश्रेष्ठ आत्मा पुरस्कार GS NEWS

PUJA JHA0

भागलपुर जिले को वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए सर्वश्रेष्ठ आत्मा पुरस्कार दिया गया है। इसके तहत जिले को डेढ़ लाख रुपये दिए गए हैं। कृषि पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने यह पुरस्कार दिया। इसके अलावा पराली प्रबंधन विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। मंत्री ने बताया कि कार्यों में प्रतिस्पर्धा एवं सर्वश्रेष्ठ को प्रोत्साहित करने के लिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। बामेती द्वारा संचालित कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के तहत कराए गए कार्यों के आधार पर प्रतिवर्ष राज्य के 38 जिलों में से सर्वश्रेष्ठ का चयन किया जाता है। किसान सलाहकार समिति का गठन, संविदा आधारित नियोजन, किसान पुरस्कार, आत्मा योजना के तहत […]

बिहार:-जीविका दीदियों ने लगाई एलईडी बल्ब की फैक्ट्री, अगले महीने से उत्पादन शुरू GS NEWS

PUJA JHA0

कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के इस दौर में भी जीविका दीदियों ने अपनी उद्यमिता बनाए रखी है। अब उन्होंने एलईडी बल्ब बनाने की एक फैक्ट्री डाली है। सरकार ने इस फैक्ट्री के लिए डोभी (गया) में 18 हजार वर्ग फुट जमीन और भवन भी दे दिया है। अगले महीने से यहां 9 वाट के एलईडी बल्ब का उत्पादन शुरू हो जाएगा। खास बात है कि यह बल्ब बाजार में प्रचलित अन्य ब्रांडों के बल्ब से काफी सस्ता और टिकाऊ होगा। बल्ब की कीमत महज 60 रुपए है और 3 साल की वारंटी दी जाएगी। यह सस्ता बल्ब अन्य प्रचलित ब्रांडों के मुकाबले बाजार में जल्द स्थापित हो जाएगा। बल्ब बनाने की मशीनें आ गई हैं। ट्रायल भी पूरा हो गया […]

मांझी की पार्टी का चुनाव चिन्ह लिया गया वापस, नए सिम्बॉल के लिए किया गया आवेदन GS NEWS

PUJA JHA0

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी का चुनाव चिन्ह टेलीफोन छाप चुनाव आयोग ने वापस ले लिया है. पार्टी को अब दूसरा चुनाव चिन्ह दिया जाएगा. इसके लिए हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने चुनाव आयोग को आवेदन दिया है. हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बताया कि बदकिस्मती से पिछले दो चुनावों में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा वैसा प्रदर्शन नहीं कर सकी. इसीलिए चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सिंबॉल चेंज होगा. ये एक कानूनी प्रक्रिया है. पार्टी लोगों ने भी कहा है कि टेलिफोन चुनाव चिन्ह हमारे गरीब तबके के वोटरों को पहचानने में दिक्कत होती है. इसीलिए इसे चेंज किया जाना चाहिए. इसके लिए हमने एक बार बैठक भी किया था. दोनों दृषिकोण से ये अर्जी […]

बिहार के भागलपुर में टला बड़ा रेल हादसा, टूटे एक्सल बॉक्स के साथ 200 KM तक दौड़ती रही दिल्ली-डिब्रूगढ़ ब्रह्मपुत्र मेल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही ब्रह्मपुत्र मेल टूटे एक्सल बॉक्स के साथ पटना से भागलपुर के बीच 225 किमी दौड़ती रही। इससे सफर कर रहे मुसाफिरों की जान पर बन आई। एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। कोच में सवार पैसेंजरों में अफरातफरी मच गई। अगर ट्रेन भागलपुर से खुल जाती तो आगे चलकर दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना रहती। लेकिन, रेलवे ने पूरी सतर्कता बरती और भागलपुर जंक्शन पर ही रेल अफसरों ने कोच को बदल दिया। इसके चलते ट्रेन करीब दो घंटे देरी से रवाना हुई। दरअसल, ब्रह्मपुत्र मेल पटना जंक्शन पर 2.50 पर पहुंची और 2.59 बजे खुली। ट्रेन के खुलने के बाद गार्ड कोच से चार कोच पहले स्लीपर कोच एस-वन के कोच में आवाज […]