Category Archives: बिहार

Noimg

दिनदहाड़े स्कूटी चोरी का प्रयास, भीड़ ने पकड़कर पुलिस को किया सुपुर्द ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र स्थित कचहरी चौक के पास दिनदहाड़े एक नवयुवक द्वारा स्कूटी चोरी करने का प्रयास किया गया। युवक नशे की हालत में स्कूटी को धक्का देकर ले जा रहा था। तभी स्कूटी मालिक नीतीश कुमार की नज़र उस पर पड़ गई और उन्होंने तुरंत युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसी दौरान मौके से गुजर रहे ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार भी रुक गए। उन्होंने स्थिति को समझते हुए जोगसर थाना पुलिस को घटनास्थल पर बुलाया और पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। स्कूटी मालिक नीतीश कुमार ने बताया कि वह दवाई लेने मेडिकल स्टोर पर गए थे। दवाई लेकर बाहर आए ही थे कि करीब पाँच मिनट के अंदर उन्होंने देखा कि एक […]

सोशल मीडिया पर ‘ताल ठोंक’ जंग: भागलपुर में सांसद और विधायक आमने–सामने, सियासत में बढ़ी तपिश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। कड़ाके की सर्दी के बीच भागलपुर की राजनीति अचानक गर्मा गई है। गंगा के आर–पार की सियासत में सोशल मीडिया पर शुरू हुई हल्की नोक–झोंक अब खुली राजनीतिक टकराहट का रूप लेने लगी है। फेसबुक पर सांसद अजय मंडल और बिहपुर के भाजपा विधायक कुमार शैलेन्द्र के बीच छिड़ी जुबानी जंग ने समर्थकों से लेकर आम मतदाताओं तक में हलचल पैदा कर दी है। बीते मंगलवार को सांसद अजय मंडल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बिहार सरकार की उपलब्धियां साझा करते हुए लिखा कि “नीतीश सरकार नौकरी एवं रोजगार सृजन के क्षेत्र में तेज गति और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सहकारिता विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 1089 पदों पर नई नियुक्तियों की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी।” […]

Noimg

किशनगंज में घूसखोर राजस्व कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार, 2.50 लाख की मांग पर निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के किशनगंज जिले में निगरानी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने जमीन म्यूटेशन के नाम पर 2 लाख 50 हजार रुपए की घूस मांग की थी। मंगलवार को निगरानी विभाग की सात सदस्यीय टीम ने प्रखंड कार्यालय क्षेत्र में छापेमारी की। इसी दौरान अभिषेक होटल के पास राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को घूस की रकम लेते हुए दबोच लिया गया। यह कार्रवाई खगड़ा निवासी ओवेस अंसारी की शिकायत के आधार पर की गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि जमीन म्यूटेशन के नाम पर राजस्व कर्मचारी द्वारा अवैध धन की मांग की गई थी। शिकायत के बाद विभाग ने गुप्त जांच शुरू की और आरोप सही […]

Noimg

अपर जिला दंडाधिकारी और अंचलाधिकारी की संयुक्त टीम ने नाथनगर में किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के नाथनगर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) और अंचलाधिकारी रजनीश कुमार की संयुक्त टीम ने विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता, कार्यप्रणाली और उपलब्ध सुविधाओं का आकलन करना था। जांच दल ने सबसे पहले मध्य विद्यालय, नूरपुर का दौरा किया। यहां शिक्षा व्यवस्था, उपस्थिति रजिस्टर, कक्षाओं के संचालन तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं की समग्र समीक्षा की गई। इसके बाद टीम जन वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत कांझिया स्थित खाद्य दुकान पर पहुँची, जहाँ खाद्यान्न एवं उर्वरक के भंडारण, वितरण व्यवस्था और स्टॉक रजिस्टर की बारीकी से जांच की गई। इसके पश्चात टीम ने रेफरल अस्पताल, नाथनगर का निरीक्षण किया। अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, आवश्यक दवाइयों […]

Noimg

भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर कार्यक्रम, पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने अर्पित की पुष्पांजलि ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में पूर्व विधायक अजीत शर्मा के आवास स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि कर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। इस दौरान पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने केंद्र की एनडीए सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनता को गुमराह कर रही है और देश की व्यवस्थाओं को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार में भी गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं, जिससे […]

Noimg

प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम के साथ कहलगांव एसडीएम ने पीरपैंती प्रखंड में जन कल्याणकारी योजनाओं का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की गुणवत्ता और प्रभावशीलता का आकलन करने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। बिहार सरकार द्वारा आमजन को बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराने और योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन के निर्देश के बाद यह विशेष जांच की गई। कहलगांव एसडीएम अशोक प्रसाद मंडल और प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अभिमन्यु कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने सलेमपुर, पीरपैंती नगर पंचायत की खाद्य दुकान, पीरपैंती बाजार सहित कई पंचायतों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने उप स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र, विद्यालय, जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकान, खाद्य दुकान, उबरक प्रतिष्ठान तथा राजस्व विभाग से जुड़े भूमि विवाद मामलों का भी […]

Noimg

नाथनगर में आपदा प्रबंधन विशेष प्रशिक्षण शुरू, 131 महिला गृह रक्षक सीख रहीं राहत-बचाव की तकनीकें ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के नाथनगर में एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की ओर से आपदा प्रबंधन विषयक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह प्रशिक्षण बालिका उच्च विद्यालय, अल्पसंख्यक छात्रावास परिसर में आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम में सहरसा और मुजफ्फरपुर जिले से आई 131 महिला गृह रक्षक प्रतिभाग कर रही हैं। चार दिवसीय यह विशेष प्रशिक्षण 2 दिसंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य करने की क्षमता विकसित करना है। प्रशिक्षण क्लासरूम और ग्राउंड—दोनों स्तरों पर दिया जा रहा है। विशेषज्ञ प्रशिक्षक बाढ़, भूकंप, अगलगी जैसी आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, बचाव तकनीकों और राहत कार्य की बारीकियों को विस्तार से […]

नवगछिया वार्ड 23 की पार्षद ने वृद्धजन पेंशन योजना में आवेदन निष्पादन की समय सीमा तय करने की मांग की ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। वार्ड 23 की पार्षद चम्पा कुमारी ने बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव को पत्राचार के माध्यम से मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में आवेदन के निष्पादन की तय समय सीमा निर्धारित करने की मांग की है। पत्र में पार्षद ने बताया कि वर्तमान में योजना के स्वीकृत और निष्पादन में कोई निश्चित सीमा न होने के कारण आवेदन करने वाले वृद्धजन को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई मामलों में आवेदन का निष्पादन छह महीने से लेकर दो साल तक भी लग जाता है, जिससे वृद्धजन बार-बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटते हुए थकान और परेशानी झेलते हैं। चम्पा कुमारी ने पत्र में आग्रह किया है कि वृद्धजन पेंशन योजना सहित सभी सामाजिक कोषांग […]

Noimg

खरीक में अवैध देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । दिनांक 1 दिसंबर 2025 को खरीक थाना को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम खैरपुर में किसी व्यक्ति के घर में अवैध शराब रखी जा रही है। सूचना के आधार पर खरीक थाना टीम ने छापामारी की और पंकज कुमार के घर से कुल 4 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस ने पंकज कुमार (पता: चंद्रहास मंडल, खैरपुर, थाना-खरीक, जिला-भागलपुर) को अवैध शराब की खरीद-बिक्री, निर्माण और भंडारण के आरोप में गिरफ्तार किया। इस संबंध में खरीक थाना में कांड संख्या-362/25 दिनांक 01.12.25 के अंतर्गत धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है। DESK2025

गोपालपुर में दहेज हत् या मामले में महिला सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । दिनांक 30 नवंबर 2025 को वादिनी द्वारा डायल 112 को सूचना दी कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शांतिनगर मुकेरी टोला में उनकी विवाहिता पुत्री की ह त्या ससुराल वालों द्वारा फां सी लगाकर कर दी गई है। वादिनी के आवेदन के आधार पर गोपालपुर थाना में कांड संख्या-354/25 दिनांक 30.11.25 के अंतर्गत धारा 80/103(1)/3(5) बी.एन.एस. दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई। जांच के दौरान मृतिका के पति नितीश कुमार मंडल पता: जवाहर मंडल, शांतिनगर मुकेरी टोला, थाना-गोपालपुर, जिला-भागलपुर और सास को गिरफ्तार किया गया। मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है। DESK2025