5
(1)

भागलपुर के नाथनगर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) और अंचलाधिकारी रजनीश कुमार की संयुक्त टीम ने विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता, कार्यप्रणाली और उपलब्ध सुविधाओं का आकलन करना था।

जांच दल ने सबसे पहले मध्य विद्यालय, नूरपुर का दौरा किया। यहां शिक्षा व्यवस्था, उपस्थिति रजिस्टर, कक्षाओं के संचालन तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं की समग्र समीक्षा की गई। इसके बाद टीम जन वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत कांझिया स्थित खाद्य दुकान पर पहुँची, जहाँ खाद्यान्न एवं उर्वरक के भंडारण, वितरण व्यवस्था और स्टॉक रजिस्टर की बारीकी से जांच की गई।

इसके पश्चात टीम ने रेफरल अस्पताल, नाथनगर का निरीक्षण किया। अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई की स्थिति और उपचार व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही प्रखंड क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यशैली और बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया गया।

जांच के दौरान अधिकांश स्थानों पर व्यवस्थाएं सामान्य और संतोषजनक पाई गईं। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि वे इसी तरह व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: