Category Archives: बिहार

वन्यप्राणी सप्ताह 2025 कार्यक्रम का हुआ समापन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। वन प्रमंडल भागलपुर के तत्वावधान में “वन्यप्राणी सप्ताह 2025” का समापन अरण्य बिहार सुंदरवन, भागलपुर में वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री आशुतोष राज के मार्गदर्शन में विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जैव विविधता एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना था। समापन दिवस के मुख्य कार्यक्रम में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय एवं मारवाड़ी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता एवं वन्यजीव फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में तिलकामांझी विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के छात्र जय कुमार जय और दिव्यांशु कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मारवाड़ी कॉलेज के छात्र आदित्य कुमार और आयन रॉय ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वन्यजीव फोटोग्राफी प्रतियोगिता में तिलकामांझी विश्वविद्यालय […]

वन्यप्राणी सप्ताह 2025 कार्यक्रम का हुआ समापन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। वन प्रमंडल भागलपुर के तत्वावधान में “वन्यप्राणी सप्ताह 2025” का समापन अरण्य बिहार सुंदरवन, भागलपुर में वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री आशुतोष राज के मार्गदर्शन में विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जैव विविधता एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना था। समापन दिवस के मुख्य कार्यक्रम में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय एवं मारवाड़ी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता एवं वन्यजीव फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में तिलकामांझी विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के छात्र जय कुमार जय और दिव्यांशु कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मारवाड़ी कॉलेज के छात्र आदित्य कुमार और आयन रॉय ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वन्यजीव फोटोग्राफी प्रतियोगिता में तिलकामांझी विश्वविद्यालय […]

शौच करने जा रहे मजदूर को ट्रक ने रौंदा, इलाज के दौरान गई जान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। सड़क हादसे में घायल एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मोजमपुर गांव में हुई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय कुंदन कुमार के रूप में की गई है। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, कुंदन कुमार सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल को तुरंत भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज अस्पताल) में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के ममेरे भाई आत्माराम ने बताया कि कुंदन रोज की तरह सुबह घर […]

भागलपुर में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, डीएम-एसएसपी ने की समीक्षा बैठक, निष्पक्ष चुनाव पर दिया जोर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भागलपुर जिले में चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), डीएसपी, बीडीओ और सभी थाना प्रभारियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में नियमित रूप से फ्लैग मार्च निकाला जाए ताकि आम जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना बनी रहे। डीएम ने बताया कि अब तक जिले में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 10 कंपनियां पहुंच चुकी हैं, जबकि शेष 4 कंपनियां जल्द ही पहुंच जाएंगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों […]

समाहरणालय से निकली मतदाता जागरूकता रैली ||GS NEWS

DESK20250

गुब्बारे छोड़कर भागलपुर में स्वीप कार्यक्रम का हुआ आगाज़, 11 नवंबर को मतदान करने की अपील भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवंबर को मतदान निर्धारित है। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से बुधवार को समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुब्बारे छोड़कर स्वीप कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम् कुमार, जिला स्वीप आइकॉन आदर्श आनंद, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, डीपीओ आईसीडीएस अनुपमा कुमारी, डायरेक्टर एनईपी अमरेंद्र कुमार मिश्रा, […]

भागलपुर में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : भवन निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रणव कुमार के घर पर बुधवार सुबह विजिलेंस टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना से आई 12 सदस्यीय विजिलेंस टीम ने यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के आधार पर की है। टीम सुबह से ही प्रणव कुमार के भागलपुर स्थित आवास पर तलाशी अभियान चला रही है। बताया गया है कि छापेमारी के दौरान इंजीनियर प्रणव कुमार घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन विजिलेंस अधिकारी उनके परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रहे हैं। विजिलेंस टीम के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है ताकि जांच कार्य में किसी प्रकार की […]

कदाचार के आरोप में पांच परीक्षार्थी परीक्षा से निष्कासित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज, नवगछिया में चल रही स्नातक सत्र 2024–28 के सेमेस्टर-II की विश्वविद्यालय स्तरीय परीक्षा के दौरान मंगलवार को पांच परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में निष्कासित कर दिया गया। प्रथम पाली में चार और द्वितीय पाली में एक परीक्षार्थी पर कार्रवाई की गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रो. दिनकर आचार्य ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षाएं शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रथम पाली में ‘पर्सनालिटी डेवलपमेंट एंड कम्युनिकेशन’ विषय […]

खरीक में रंगदारी मांगने और टोटो चालक से मारपीट करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । खरीक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रंगदारी और मारपीट के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना 6 अक्टूबर 2025 की है, जब थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुलसीपुर में दो व्यक्तियों द्वारा नशे की हालत में एक टोटो चालक से रंगदारी की मांग की जा रही थी। विरोध करने पर टोटो चालक के साथ मारपीट की गई। स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मनीष कुमार दास, पिता देवेन्द्र दास, तथा कन्हैया कुमार, पिता पलटू दास उर्फ पलटू शर्मा, दोनों निवासी तुलसीपुर, थाना खरीक, जिला […]

एलआईसी के सेवानिवृत्त विकास अधिकारी रामावतार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया राजेंद्र कॉलोनी निवासी रामावतार, जो एलआईसी खगड़िया डिवीजन में पूर्व विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, का सोमवार की देर रात निधन हो गया। वे 63 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वर्गीय रामावतार न केवल एक कुशल और समर्पित अधिकारी के रूप में जाने जाते थे, बल्कि वे एक सरल, विनम्र और स्नेहपूर्ण स्वभाव के व्यक्ति भी थे। वे हमेशा लोगों से अपनापन और प्रेमपूर्वक मिलते थे। उनकी सादगी, मधुर मुस्कान और दूसरों की मदद करने की भावना उन्हें सबके बीच प्रिय बनाती थी। सामाजिक कार्यों में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। वे समाज के प्रति सदैव समर्पित रहते थे और जरूरतमंदों की सहायता के लिए […]

स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव के लिए नवगछिया पुलिस की तैयारी, पुलिस अधीक्षक ने CAPF अधिकारियों संग की बैठक ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस जिला नवगछिया को स्वीकृत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की कंपनियों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी उपस्थित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आगामी विधानसभा चुनाव पूरी तरह स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं में विश्वास स्थापित करने के लिए सभी सुरक्षा बलों को सतर्क रहना होगा। बैठक में CAPF के जवानों की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, गश्ती दलों की निगरानी, मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने […]