Category Archives: बिहार

मंदिरों में विराजमान हुईं मां दुर्गा, पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ||GS NEWS

DESK20250

डुमरिया में आरती वंदना के बाद लगाया गया हलुआ-पुरी का भोग नवगछिया। नवरात्रि के आठवें दिन महाअष्टमी के अवसर पर रंगरा और गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न दुर्गा मंदिरों में मां भगवती का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां महागौरी के स्वरूप की पूजा-अर्चना के लिए भक्त विशेष रूप से संध्या आरती में शामिल हुए। शंखनाद, घंटों की गूंज और भक्तों के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भक्तजन मां को प्रसन्न करने के लिए कहीं डलिया तो कहीं पूजन सामग्री अर्पित करते नजर आए। क्षेत्र के डुमरिया, सैदपुर करचिरा, रंगरा, सधुआ, कुमादपुर, अजमाबाद, झल्लूदास टोला सहित कई गांवों के मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया। अधिकांश पूजा स्थलों पर मेला लगा, जहां श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों […]

भागलपुर में अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा, खोइचा चढ़ाने उमड़े श्रद्धालु, पंडालों में युवतियों ने ली सेल्फी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। दुर्गा पूजा के आठवें दिन सोमवार को मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। अष्टमी पर्व को लेकर सुबह से ही शहर के विभिन्न पूजा पंडालों और दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विशेष रूप से महिलाओं ने पारंपरिक रीति के अनुसार खोइचा भरकर मां दुर्गा को अर्पित किया। मान्यता है कि अष्टमी के दिन खोइचा चढ़ाने से मां दुर्गा भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। कचहरी चौक स्थित सत्कार क्लब का पूजा पंडाल, नाथनगर का मनसकामना नाथ मंदिर, मानिकपुर, रेलवे कॉलोनी सहित प्रमुख पंडालों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं पंडालों की आकर्षक सजावट और भव्य स्वरूप ने लोगों को खूब आकर्षित किया। इस […]

मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में कुएं से मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित शीतला स्थान के समीप एक बगीचे के कुएं से युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुएं से उठ रही दुर्गंध के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भीमकित्ता निवासी सुरेश यादव के पुत्र अजय यादव (35 वर्ष) के रूप में की गई है। मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि अजय रविवार की शाम घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन विवाद के चलते अजय की हत्या […]

51 फीट ऊंची प्रभु श्रीराम की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बना भव्य दुर्गा पूजा पंडाल भागलपुर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के अवसर पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में इस वर्ष एक भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। पंडाल का मुख्य आकर्षण 51 फीट ऊंची प्रभु श्रीराम की प्रतिमा है, जिसे बेहद कलात्मक ढंग से बनाया गया है। इसकी भव्यता और सुंदरता देखने के लिए श्रद्धालु लगातार यहां पहुंच रहे हैं। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 1988 से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। हर साल पूजा समिति विभिन्न थीम पर पंडाल का निर्माण करती है, जिससे लोगों में उत्साह और जिज्ञासा बनी रहती है। इस वर्ष की थीम विशेष रूप से आकर्षक है और लोगों को बेहद प्रभावित कर रही है। सिर्फ […]

भागलपुर का लहेरी टोला दुर्गा मंदिर, ढाई सौ वर्षों से आस्था का अटूट केंद्र ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। शहर के लहेरी टोला स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता के लिए विशेष पहचान रखता है। बताया जाता है कि इस मंदिर का इतिहास लगभग ढाई सौ वर्ष पुराना है। यहां लगातार ढाई सौ वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती रही है। मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह मानी जाती है कि जो भी भक्त अपनी मनोकामना लेकर माता के दरबार में हाजिरी लगाते हैं, उनकी हर इच्छा पूरी होती है। इसी आस्था के कारण यहां वर्षों से श्रद्धा का दीप जलता आ रहा है। शारदीय नवरात्र सहित विशेष अवसरों पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। भक्त मां की आराधना करते हुए अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं। यही […]

स्वास्थ्य आधार पर निर्वाचन कार्य से मुक्त कराने हेतु आवेदन 6 से 8 अक्टूबर तक होंगे जमा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। विधान सभा आम निर्वाचन 2025 में मतदान संबंधी दायित्व से जुड़े कर्मियों को स्वास्थ्य कारणों से कार्य से मुक्त कराने के लिए आवेदन जमा करने की तिथि घोषित कर दी गई है। जिले के विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में पदस्थापित ऐसे कर्मी, जिन्हें स्वास्थ्य कारणों से निर्वाचन कार्य से छूट चाहिए, वे अपने नियंत्रक पदाधिकारी के माध्यम से 06 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2025 तक अपराह्न 5 बजे तक जिला कार्मिक कोषांग, भागलपुर में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदनों पर विचार हेतु असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, भागलपुर की अध्यक्षता में मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। यह बोर्ड 10 और 11 अक्टूबर 2025 को पूर्वाह्न 10 बजे से लोकनायक जयप्रकाश […]

नवगछिया में 318.81 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 2 तस्कर गिरफ्तार – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : आगामी बिहार विधान सभा चुनाव 2025 एवं दुर्गा पूजा पर्व को देखते हुए मादक पदार्थों व अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवगछिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 318.81 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नवगछिया को 29 सितम्बर को सूचना मिली थी कि जीरो माइल के पास ब्राउन शुगर की डिलीवरी होने वाली है। सूचना की पुष्टि के बाद विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बिक्रमशीला पहुँच पथ पर बंजारा होटल के सामने खड़े दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान अभियुक्त आलम शेख पिता इसराईल, निवासी मजमपुर, थाना कलिया चौक, जिला मालदा […]

नवगछिया में धूमधाम से आयोजित हुई डांडिया नाइट्स ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया में सांस्कृतिक उत्सव के रूप में डांडिया नाइट्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय युवाओं और समाज के लोगों को पारंपरिक नृत्य और संस्कृति से जोड़ना था। इस कार्यक्रम में डांडिया और गरबा की प्रस्तुतियों के माध्यम से शाम को खास बनाकर सभी उपस्थित लोगों ने आनंद लिया। आयोजन का नेतृत्व हर्ष गुप्ता, छोटू भगत, हर्ष भगत, गोल्डन भगत, रवि पोद्दार और अभिषेक राज गुप्ता ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के सुचारू संचालन और प्रतिभागियों के स्वागत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं और अन्य लोगों ने सक्रिय भागीदारी की। डांडिया नाइट्स में पारंपरिक पोशाक और रंग-बिरंगी रोशनी के साथ डांडिया और गरबा का आनंद लिया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम […]

लग्जरी रूप से तैयार हुए फूड प्लाजा रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन ||GS NEWS

DESK20250

ऐसी व्यवस्था की मंत्रमुक्त हो जाएंगे आप नवगछिया के जीरो माइल में स्थित फूड प्लाजा रेस्टोरेंट का नए लग्जरी रूप में तैयार होनें के बाद सोमवार की संध्या भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में नवगछिया प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपालाकृष्णन, संचालक संतोष कुमार और रेस्टोरेंट की संचालिका सिमरन कुमारी ने सामूहिक रूप से फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। इस मौके पर होटल श्रेयस इन के संचालक श्रेयस कुमार सहित नवगछिया के कई वरिष्ठ नागरिक और समाजसेवी भी उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह में सुमित वर्मा, आनंद मिश्रा, सौरभ कुमार, सुमन देवी, डॉक्टर अमृता कुमारी, पवन कुमार सिंह, सनाया कुमारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। सभी उपस्थित लोगों ने होटल के नए और आधुनिक रूप का भरपूर लाभ उठाया। […]