Category Archives: बिहार

Noimg

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के तेतरी में हनुमान मंदिर के समीप घटी घटना नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जीरोमाइल चौक से पूरब बजरंबली मंदिर के सामने शुक्रवार की संध्या करीब 6:15 बजे सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार धक्का मार दिया। हादसे में नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी वार्ड संख्या-11 निवासी 85 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक सरयुग प्रसाद राय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची। उसी दौरान नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार भी उधर से गुजर रही थीं। घटनास्थल पर भीड़ देखकर उन्होंने वाहन रुकवाया और घायल वृद्ध शिक्षक को तत्काल इलाज के लिए भागलपुर भेजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सरयुग प्रसाद राय रोज की तरह संध्या में टहलने […]

Noimg

नवगछिया रेलवे स्टेशन के यात्री शेड में एक युवक ने जान देने का किया प्रयास,मची अफरातफरी ||GS NEWS

DESK20250

रेल जीआरपी थानाध्यक्ष की तत्परता से युवक की बची जान नवगछिया : बरौनी-कटिहार रेलखंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या- 2 पर शुक्रवार को सुबह लगभग 9:30 बजे उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब यात्री शेड के बैंच पर बैठे एक युवक ने अचानक गमछे का फंदा बनाकर जान देने का प्रयास किया। नवगछिया रेल जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी की चतुराई के कारण युवक की जान बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक किशनगंज जिला के गलगलिया थाना क्षेत्र के जोगीटोला गांव का निवासी श्रवण हांसदा पिता: कांद्रा हांसदा, 36 वर्ष का है, जो परदेस में मजदूरी करता है। वह काम करके घर लौट रहा था और शुक्रवार को सुबह किसी ट्रेन से नवगछिया रेलवे स्टेशन […]

Noimg

नवगछिया के फूड प्लाजा में 29 सितंबर को होगा रोमांटिक कैंडल नाइट डिनर एवं म्यूजिकल ईवनिंग का आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नवगछिया सहित भागलपुर वासियों के लिए 29 सितंबर 2025 की शाम खास होने जा रही है। फूड प्लाजा की ओर से इस दिन रोमांटिक कैंडल नाइट डिनर और म्यूजिकल ईवनिंग का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मकसद लोगों को एक यादगार शाम देने का है, जिसमें हर कोई अपने प्रियजनों के साथ खुशनुमा पल बिता सके। आयोजन समिति के अनुसार यह कार्यक्रम पति-पत्नी, परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने का भी बेहतरीन अवसर होगा। मेहमानों को कैंडल लाइट माहौल में स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ संगीतमय कार्यक्रम का आनंद मिलेगा। आयोजन स्थल को विशेष सजावट और रोशनी से आकर्षक रूप दिया जाएगा ताकि लोग इसे जीवनभर याद रखें। इस आयोजन में सीमित संख्या में ही लोगों […]

Noimg

नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन टीम हाजीपुर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन टीम हाजीपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना हो गई। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तथा वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा 13 से 15 सितंबर तक बी.डी. पब्लिक स्कूल, पानापुर लांगा, हाजीपुर (वैशाली) में 31वीं बिहार राज्य सब-जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (बालक/बालिका) और 32वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष/महिला) का आयोजन किया जा रहा है। नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम का चयन कर लिया गया है। खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भागलपुर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायणन प्रसाद, नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के मुख्य संरक्षक सह बिहपुर विधायक […]

Noimg

भागलपुर में मासिक अपराध गोष्ठी, दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के सख्त निर्देश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के समीक्षा भवन में वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी मौजूद रहे। गोष्ठी में पिछले माह के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में घटित अपराधों की समीक्षा की गई। एसएसपी ने विस्तार से बताया कि किस थाना क्षेत्र में कितने अपराध हुए, किन मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी हुई और किन मामलों में अनुसंधान लंबित है। उन्होंने सभी अनुसंधानकर्ताओं को लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने और अपराध नियंत्रण के लिए सख्ती बरतने का निर्देश दिया। थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और सक्रियता दिखाने का आदेश दिया गया। साथ ही आगामी दुर्गा पूजा को लेकर भी सभी […]

Noimg

भागलपुर में गंगा कटाव को लेकर बढ़ा आक्रोश, ग्रामीणों ने दी विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड के मामलखा स्थित शंकरपुर पंचायत में अस्तित्व बचाओ आंदोलन संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के सरपंच रतन मंडल ने की, जबकि समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार ने बैठक का संचालन किया। बैठक में गंगा कटाव की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि गंगा के किनारे बसे गांवों में कटाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोग बेघर हो रहे हैं। बार-बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पक्का कटाव रोधी कार्य शुरू नहीं हुआ, तो ग्रामीण आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में वोट बहिष्कार करेंगे। बैठक […]

Noimg

भागलपुर में युवा शंखनाद कार्यक्रम, कांग्रेस और राजद पर बोला गया हमला ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । भागलपुर में आयोजित युवा शंखनाद कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और राजद पर जोरदार हमला बोला। दोनों नेताओं ने दरभंगा में कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माताजी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को बेहद शर्मनाक करार दिया। मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि किसी की मां को गाली देना ही राजद और कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता इस अपमान को कभी नहीं भूलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता एनडीए को पहले से कहीं अधिक मजबूत समर्थन देगी। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री […]

Noimg

भागलपुर टाउन हॉल में युवा शंखनाद कार्यक्रम, मंच से गरजे अनुराग ठाकुर और विजय सिन्हा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के टाउन हॉल में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से भव्य युवा शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा तथा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर भाजपा एवं युवा मोर्चा नेताओं ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। मंच से संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार जंगलराज और नक्सली आतंक से ग्रसित था, लेकिन एनडीए सरकार बनने के बाद से लोग बेखौफ होकर घरों से निकल पा रहे हैं। राज्य में सड़कों का जाल बिछाया गया है और विकास की धारा गांव-गांव […]