Category Archives: भागलपुर

भाजयुमो के जिला अध्यक्ष ने कहा – बेगूसराय में किसी ने जानबूझकर किया कृत्य || GS NEWS

DESK 040

प्रतिनिधि बिहपुर – भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रुपेश कुमार रुप ने कहा बेगूसराय में किसी ने जानबूझकर यह किया है. लगता है कोई साजिश हुई है. अतिपिछड़ी जाति के लोगों को निशाना बनाया गया.नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार सीएम का यह बयान बिल्कुल हीं हास्यास्पद है .मुख्यमंत्री जी उलटा पुल्टा बयान देकर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहे हैं सत्ता दल के प्रवक्ता विपक्ष की साजिश बता रहे हैं जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है. जबकि हकीकत तो यह है कि जब जब प्रदेश में राजद सत्ता में आई है तब तब अपराधी का मनोबल बढा है .हो भी क्यों न कहीं न कहीं सरकार में रह रहे लोगों के द्वारा अपराधियों को संरक्षण दिया जाता है .जीता जागता उदाहरण पिछले […]

अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी और भागलपुर के सीएस अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

बोले तत्काल की जाएगी शुद्ध पेय जल की व्यवास्था अल्ट्रासाउंड शुरू करने के लिए भी दिया गया है निर्देश साफ सफाई की मुकम्मल व्यवास्था करने का भी दिया गया निर्देश भागलपुर के अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी शिव कुमार शैव व सिविल सर्जन उमेश शर्मा बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में दोनों पदाधिकारियों ने अस्पताल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न तरह की सुविधाओं की समीक्षा भी की. अपर समाहर्ता शिव कुमार शैव ने समीक्षा और निरीक्षण कार्यक्रम के बाद मीडिया कर्मियों से मुखातिब होकर बताया कि- अस्पताल में सफाई, रोगी की देखभाल व इलाज जैसे विभिन्न प्रकार के बिंदुओं पर सीएस के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई. जहां निर्देश दिया गया […]

अपराधियों ने खगड़ा गांव के पास टोल प्लाजा के गार्ड से छीन ली मोटरसाइकिल ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – अज्ञात अपराधियों ने खगड़ा गांव स्थित केसरी नंदन लाइन हॉटल के पास मदहदपुर स्थित टोल प्लाजा के गार्ड की मोटरसाइकिल छीन ली है. घटना की बाबत टोल प्लाजा के गार्ड भागलपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के जीरो माइल के तत्कालीन निवासी और बिहपुर के गौरीपुर निवासी शैलेश कुमार ने परवत्ता थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. शैलेश का कहना है कि वह अपने जीरोमाइल स्थित घर से ड्यूटी पर टोल प्लाजा जा रहा था. इसी क्रम में खगड़ा के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने उसकी मोटरसाइकिल पल्सर 150 सीसी छीन ली. तीनों अपराधियों में वह किसी को पहचानता नहीं है लेकिन एक को वह देखने पर पहचान लेगा. परवत्ता पुलिस मामले की छानबीन करने में […]

Noimg

केंद्रीय मंत्री का नवगछिया स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह का नवगछिया स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया है. इस अवसर पर श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं का हालचाल लिया और नवगछिया की राजनीतिक स्थिति से भी अवगत हुए. जानकारी मिली है कि श्री सिंह दिल्ली से भागलपुर जाने के क्रम में नवगछिया स्टेशन पर पहुंचे थे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश रूप, जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, रौशन सिंह समेत अन्य भी मौजूद थे. DESK 04

कुर्की जब्ती करने गई पुलिस के समक्ष आरोपी ने किया आत्मसमर्पण || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया जीआरपी थाना क्षेत्र के कई महीने से फरार चल रहे आरोपित रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के मदरौनी गांव निवासी मनोज यादव पिता स्वर्गीय महेश्वरी यादव के घर कुर्की करने जीआरपी पुलिस टीम के साथ पहुंची हुई थी. जीआरपी थाना अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने बताया कि पिछले कई महीनों से मनोज यादव जीआरपी थाना कांड संख्या 15/12 में फरार चल रहा था. जिसको लेकर इसतेहार भी दिया था. लेकिन वह न्यायालय में उपस्थित समय पर नहीं हुए जिसके कारण न्यायालय के द्वारा कुर्की जब्ती करने का आदेश दिया. इस कुर्की जब्ती करने में पुलिस बल राकेश कुमार , पिकू कुमार , शोभा कुमारी, एएसआई अमरिंदर सिंह के द्वारा शुरू किया गया. इसी बीच अभियुक्त पुलिस के पास […]

Noimg

इस बार 36 घंटे तक निर्जला जीवित्पुत्रिका व्रत करेंगी महिलाएं ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – इस बार जीवित्पुत्रिका व्रत 36 घंटे का होगा. मालूम हो कि इलाके में जीवित्पुत्रिका व्रत बड़ी संख्या में महिलाएं करती हैं. यह व्रत महिलाएं अपने पुत्र के लिए करती हैं और मान्यता है कि यह व्रत करने से पुत्र शतायु होता है और उसके जीवन में कभी बाधाएं नहीं आती है. मिथिला पंचांग के मर्मज्ञ पंडित शंभूनाथ वैदिक ने कहा है कि मिथिला पंचांग के अनुसार जीवित्पुत्रिका व्रत प्रदोष व्यापिनी अष्टमी तिथि में मनाया जाता है. सप्तमी युक्त अष्टमी व्रत में दोष नहीं है. उदया तिथि से कोई लेना देना नहीं है. कृष्ण पक्ष में पिछली तिथि एवं शुक्ल पक्ष में अगली तिथि व्रत उपासना के लिए फलदाई होता है. इस बार जीवित्पुत्रिका व्रत 16 अगस्त शुक्रवार को […]