Category Archives: भागलपुर

शराब के नशे में झूम -झूम कर हंगामा कर रहे तीन शराबी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर- बिहार में पूर्ण शराबबंदी और पुलिस के लाख सख्ती के बाद भी लोग शराब पीना व बेचना नही छोड़ रहे हैं.पुलिस भी इसको पकड़ने में कोताही नही बरत रही हैं.बुधवार की रात झंडापुर पूर्वी केबिन के पास शराब के नशे में झूम -झूम कर हंगामा कर रहे शराबी को झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार एवं एएलटीएफ प्रभारी चंदन दुबे के नेतृत्व में गिरफ्तार कर लिया.झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया की गिरफ्तार शराबी दूलो हसन साकिन मूसाझाग जिला बदायूं जिला उत्तरप्रदेश समेत औलियाबाद के लूखो सिंह एवं संजीव कुमार सिंह हैं.जिसे गुरुवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत कराने भेज दिया गया. DESK 04

नारायणपुर : सिटी नेटवर्क ऑनलाइन सेंटर में लगी आग,क्षति // GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या आठ राजमार्ग 31 नारायणपुर चौक के समीप बुधवार की देर रात्रि सिटी नेटवर्क ऑनलाइन सेंटर में अचानक आग लगने से कंप्यूटर,फर्नीचर,प्रिंटर,सीसीटीवी कैमरा,लेमिनेशन मशीन,समेत अन्य समान जलकर राख हो गया.आग लगता देख आसपास के ग्रामीणों ने घंटो मशक्कत बाद आग पर काबू पाया. संचालक ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा द्वेष की भावना से आग लगाने की आशंका जताई जा रही है.आग लगने से करीब तीन लाख रुपए का आर्थिक क्षति हुआ है.पीड़ीत संचालक ने घटना की जानकारी आपदा पदाधिकारी सह सीओ अजय कुमार सरकार को देते हुए मामले में भवानीपुर ओपी में सनहा दर्ज किया है.वार्ड सदस्य मुकेश कुमार यादव ने अग्नीपीड़ीत संचालक को सीओ से दुरभाष पर बात कर […]

नवगछिया के रंगरा चेक पोस्ट पर दो वाहनों से पुलिस ने बरामद किया 99 बोतल अंग्रेजी शराब // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – रंगरा पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में चेक पोस्ट रंगरा के पास एनएच 31 पर दो चक्का वाहन से 99 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है. जबकि पुलिस ने मौके से ₹30000 की नगदी भी बरामद की है. इस मामले में पुलिस ने भागलपुर के सुल्तानगंज मुंशी पट्टी निवासी ओमनी का चालक मनोज भारती, शाहाबाद निवासी खलासी पंकज मंडल, चालक रुदल मंडल और खलासी अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों चार चक्का वाहनों को जब्त कर लिया है. शराब कारोबारियों ने अपने-अपने वाहनों में शराब को इस तरह से छुपाया था कि सामान्य रूप से देखने पर कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था. लेकिन रंगरा पुलिस में गहनता से छानबीन […]

फर्जी सर्टिफिकेट मामले में एक गिरफ्तार // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – फर्जी सर्टिफिकेट के मामले में डॉ दीपक कुमार को नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मालूम हो नवगछिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बरुण कुमार ने वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जानकारी मिली है कि एक आरटीआई में डॉ दीपक की डिग्री पूछे जाने पर सीएस ने मामले में जांच करने का आदेश नवगछिया के पदाधिकारियों को दिया था. जांच में डिग्री फर्जी पायी तो सीएस के निर्देश पर मामले में प्रथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया था. अनुसंधान में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गयी. जानकारी मिली है कि डॉ दीपक नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के पास ही फिजियोथेरेपी चिकित्सक के रूप में प्रैक्टिस […]

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में कृषि विभाग के सौजन्य से एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि अपर निदेशक डीपी त्रिपाठी थे। वही कार्यक्रम का आयोजन जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा भागलपुर के द्वारा किया गया। सबौर कृषि विश्वविद्यालय के प्रशाल में कृषि वैज्ञानिकों ने कई बिंदुओं पर अपना विचार प्रकट किया, वही कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर भागलपुर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने किया। कार्यक्रम के दौरान किसान प्रशिक्षु के अलावे दर्जनों कृषि पदाधिकारी एवं कृषि विश्वविद्यालय के शिक्षक व वैज्ञानिक उपस्थित थे। DESK 04 B

जिलाधिकारी ने जगदीशपुर प्रखंड के अंतर्गत कई पंचायतों के स्कीम का किया निरीक्षण, लापरवाही करते जीई को किया गया निलंबित // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड के अंतर्गत संनौली पंचायत एवं तढिया गांव मे पानी एवं रोड नाला कुआं का जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने पूरे पंचायतन निरीक्षण किया। डीएम ने जेई राज किशोर राय को निलंबित करने का आदेश दिया बताते चलें कि आज पंचायत के स्क्रीन का निरीक्षण करने जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन जैसे ही जगदीशपुर के अंतर्गत सनौली पंचायत पहुंचे वहां की स्थिति कुछ भी ठीक नहीं थी मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि जगदीशपुर में स्कीम की स्थिति काफी खराब है जो जी हैं उनके द्वारा लापरवाही बरती गई है ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत करने के बावजूद भी इस पर कोई कार्यवाही नहीं होती है इसलिए संविदा पर […]