Category Archives: भागलपुर

नारायणपुर : दुधेला में आग लगने से दो घर जलकर राख // GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड के बैकंठपुर दुधैला पंचायत के वार्ड संख्या दस में शुक्रवार की सुबह दुधैला गॉव में अचानक आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया.ग्रामीणों के प्रयास से मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया.घटना को लेकर मुखिया अरविंद मंडल ने आपदा पदाधिकारी सह नारायणपुर सीओ अजय कुमार सरकार को बताया की तेतरी देवी एवं रामू कुमार मंडल का फूस का घर जलकर राख होने की जानकारी देते हुए अग्नीपीड़ीत परिवार को सरकारी मुआवजा देने का मॉग किया गया.वही सीओ अजय कुमार सरकार ने बताया की राजस्व कर्मचारी के द्वारा जॉचोपरांत नियमानुसार सरकारी सहायता राशि अग्निपीड़ित परिवार को दिया जाएगा. DESK 04 B

सर्वसाधारण अनावाद जमीन पर कब्जा का प्रयास,प्राथमिकी दर्ज // GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड के जे पी कॉलेज नारायणपुर के पीछे जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत के खाता 1503 खसरा 1401 रकवा 71 डिसमिल पर सर्वसाधारण अनावाद जमीन पर बॉस बल्ला गाड़ कर झोपड़ी चढा अवैध रूप से कब्जा का प्रयास की सुचना पर नारायणपुर बीडीओ हरिमोहन कुमार, सीओ अजय कुमार सरकार ,भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह महिला पुरूष जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंच पाया की बॉस बल्ला चचरी प्लास्टिक सीट से एकाएक झोपड़ी नुमा बना दखल कब्जा जमाये थे दुसरी और बिना किसी अनुमति के सरकारी जमीन पर जोत कर मकई का फसल लगाए हुए थे पुछने पर बताया गया की मेरे जमीन के सामने होने के कारण हमलोग फसल लगाए है. जिसको लेकर नारायणपुर सीओ अजय कुमार सरकार ने […]

नवगछिया के 10+2 सेक्रिड पब्लिक स्कूल में 23 मई से शुरू होगा Demo Class ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया की धरती पर का पहला CBSE 10+2 सेक्रिड पब्लिक स्कूल में आगामी 23 मई से Demo Class प्रारंभ हो रहा है . इस बाबत विद्यालय के निर्देशक अजिताव कुमार ने बताया कि सोमवार 23 मई से 31 मई तक सेक्रेड पब्लिक स्कूल नवगछिया में डेमो क्लास प्रारंभ होगा जिसमें नवगछिया सहित आसपास के छात्र-छात्राएं डेमो क्लास में शामिल हो सकते हैं । निर्देशक श्री कुमार ने बताया कि 11वीं के विज्ञान संकाय का डेमो क्लास प्रारंभ होगा जिसमें फिजिक्स इंजीनियर नीरज कुमार एवं शिवम झा ,केमिस्ट्री अभिषेक अनुज एवं अजीत कुमार के द्वारा एवं मैथ्स इंजीनियर पंकज कुमार एवं अभिषेक कुमार , बायोलॉजी एस के श्रीवास्तव के द्वारा पढ़ाया जाएगा । उन्होंने बताया कि उनके सारे फैकल्टी प्रतिष्टित संस्थाओं […]

सैंडिस कंपाउंड मैदान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में भागलपुर क्रिकेट लीग टी20 टूर्नामेंट का होगा आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में भागलपुर क्रिकेट लीग टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में होना है। इस टूर्नामेंट को लेकर सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजसेवी विजय कुमार यादव टूर्नामेंट के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस भागलपुर क्रिकेट लीग 2022 को कराने का मेरा मुख्य उद्देश्य है खेल में लोगों के प्रति और रुचि जगे साथ ही साथ अच्छे खिलाड़ियों को अच्छा स्थान मिल सके मैं इसके लिए हर समय तत्पर हूं। वहीं उन्होंने खेल के बारे में कहा कि इस टूर्नामेंट में 5 टीमें रहेगी जिसमें कुल 75 खिलाड़ी रहेंगे यह मैच ड्यूज बॉल से खेला जाएगा और 15 […]

भागलपुर शहर अगर आप आ रहे हों तो संभल जाए ,क्योंकि यहां कभी भी नकली पुलिस बनकर आपको लूट सकता है // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, शहर की सड़कों पर अगर आप चल रहे हैं तो संभल जाइए क्योंकि यहां कभी भी नकली पुलिस बनकर आपको कोई लूट सकता है। यह हम कह नहीं रहे यह घटना समाहरणालय के सटे रोड पर आज दिनदहाड़े घटना घटित हुई है। जिसमें झारखंड के दुमका से अपने पति का इलाज कराने पहुंची अंजू बीबी के पति दिलबर हुसैन से पुलिस का बड़ा बाबू बनकर एक युवक के द्वारा पांच हजार रुपया ठगकर फरार हो गया। महिला अपने पति को डॉक्टर से दिखा कर समाहरणालय के पास ऑटो से उतरी और मनाली चौक की ओर जा रही थी। इसी क्रम में ठग युवक के द्वारा दोनों को रोका गया और खुद को बड़ा बाबू बता कर किसी […]

सुल्तानगंज अगवानी पुल पर कार्यरत एक इंजीनियर की तेज आंधी तूफान के कारण पैर का संतुलन बिगड़ने से गई जान // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर में तेज आंधी तूफान के कारण सुल्तानगंज अगुवानी पुल पर कार्यरत एक इंजीनियर की जान चली गई। मृतक इंजीनियर नीलेश कुमार परबत्ता, खगड़िया के रहने वाले थे।भीषण आंधी तूफान के वक्त भी इंजीनियर पुल पर काम कर रहे थे। वहीं घटना को लेकर मृतक के परिजन का कहना है कि इंजीनियर निलेश पिछले 4 वर्षों से एसपी सिंगला कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। तेज आंधी आने के बाद वह पुल पर किसी काम के सिलसिले से गए थे।जहां नीचे उतरने के क्रम में पैर का संतुलन बिगड़ने से टूटे हुए पुल का सरिया उनके पेट में जा घुसा। घटना की जानकारी मिलने पर इंजीनियर को आनन-फानन में सुल्तानगंज अस्पताल ले जाया गया। वहां […]

भागलपुर के डीआरडीए भवन में पीजी हॉस्टल के सफाईकर्मी ने किया प्रदर्शन // GS NEWS

DESK 04 B0

रिनिभाष मोदी,भागलपुर भागलपुर स्थित डीआरडीए भवन में जिला कल्याण विभाग में पीजी हॉस्टल के 24 माह से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण दैनिक सफाई कर्मी ने प्रदर्शन किया, साथ ही जिला कल्याण पदाधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किए।दैनिक सफाई कर्मी ने बताया कि हमलोग जिला कल्याण पदाधिकारी से मिलने आए हैं। हमलोगों का लगभग 24 माह से वेतन भुगतान नहीं किया गया है । हमलोगों को खाने के लाले पड़ रहे हैं। जब भी यहां मिलने आते हैं तो टालमटोल करके आश्वासन देकर भेज देते हैं।वही जिला कल्याण पदाधिकारी ने कहा की यह लोग सारे आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखे गए हैं और इन के आवंटन के लिए एनजीओ को लिख कर भेज दिए हैं जल्द ही इनका […]

कल आई तेज आंधी से गिरे कई पेड़ , बन विभाग एवं जिला प्रशासन को आगाह करने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही, आगे भी हो सकता है बड़ा हादसा // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर, कल शाम आई तेज आंधी में शहर के कई इलाकों में सूख चुकी पेड़े और कमजोर पेड़ शहर के विभिन्न इलाकों में धराशाई हो गई। गनीमत यह रही की शहरी इलाके में पेड़ गिरने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वही सूखे पेड़ों और खराब हो चुकी पेड़ों को हटाने को लेकर कुछ दिन पहले ही जीवन जागृति सोसायटी के अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह के द्वारा अभियान चलाकर सूखे पेड़ों को शहर में चिन्हित किया गया था और उसमें टैग भी लगाया गया था। जिसकी जानकारी वन विभाग को भी कई दिन पहले दी गई थी। लेकिन वन विभाग के द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नहीं करने को लेकर डॉक्टर अजय सिंह के द्वारा एक बार […]

आंधी बारिश से हुई भारी तबाही, भागलपुर में 4 बच्चों समेत 6 की मौत // GS NEWS

DESK 04 B0

देर रात तक अंधेरे में डूबा रहा शहर, घंटों ट्रेन का परिचालन रहा बाधितनिभाष मोदी,भागलपुर। निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और पूरे जिले में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। हवा की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे रही। आंधी में कहीं पेड़ गिरे तो कहीं दीवार गिरी ।कई जगहों पर ठनका भी गिरा ।पूरे जिले में 4 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। कई जगहों पर बिजली के तार गिर जाने से रात भर शहर अंधेरे में डूबा रहा। वहीं पेड़ गिरने और ठनका गिरने से सुल्तानगंज से सामा देवी, नाथनगर से पवन कुमार, साहिल कुमार ,गौतम कुमार, घोघा से कल्पना देवी और पायल कुमारी की मौत हो गई। वही अकबरनगर के […]

ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन को करनी पड़ रही है काफी मशक्कत, ट्रैफिक डीएसपी ने खुद संभाला कमाल // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, जाम से निजात दिलाए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा भागलपुर शहर के सैंडिस कंपाउंड के चारों तरफ 4 दिनों से वन वे लागू किया गया है । जिसको लेकर लगातार ट्रैफिक पुलिस के द्वारा आम लोगों को ट्रैफिक रूल पालन करने को लेकर लगातार आग्रह किया जा रहा है । बावजूद इसके कुछ लोग नए ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए पुलिस जवानों से पुरानी व्यवस्था के अनुसार आवाजाही करने को लेकर उलझ जा रहे हैं । जिसे पुलिस जवानों के द्वारा समझा-बुझाकर शांत कराया जा रहा है । ट्रैफिक डीएसपी प्रकाश कुमार खुद लगातार पूरी व्यवस्था का मॉनिटरिंग कर रहे हैं । साथ ही डीएसपी ने आम लोगों से यातायात के नियमों […]